Rajasthan Current Affairs May 2026: Top 80 MCQs with Explanations  

Q.61 11 मई 2026 को जयपुर में राज्य-स्तरीय ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ समारोह में विज्ञान, गणित, नवाचार और अनुसंधान क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किस नए पुरस्कार की घोषणा की गई?

  1. आर्यभट्ट पुरस्कार
  2. ब्रह्मगुप्त पुरस्कार
  3. चाणक्य पुरस्कार
  4. चरक पुरस्कार

Ans 2. ब्रह्मगुप्त पुरस्कार
Exp. – जयपुर के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में 11 मई 2026 को राज्य-स्तरीय ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान, गणित, नवाचार और अनुसंधान क्षेत्र में नए ‘ब्रह्मगुप्त पुरस्कार’ की घोषणा की गई। युवाओं में तकनीकी रचनात्मकता और स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देने के लिए जयपुर के कोचिंग हब में ‘इनोवेशन सेंटर’ स्थापित किया जाएगा तथा हर व्यक्ति तक तकनीक का लाभ पहुँचाने के लिए राज्य-स्तरीय केंद्रीकृत ‘ड्रोन सेल’ और 500 से अधिक स्कूलों में ‘रोबोटिक्स लैब’ शुरू की गई हैं। 

Q.62 सीकर जिले के युवा उद्यमी अभिमन्यु निरबान की किस कंपनी को देश की पहली एआई-संचालित मार्केटिंग एजेंसी के रूप में जाना जाता है?

  1. इंडिया इनोवेशंस
  2. डिजिटल भारत सॉल्यूशंस
  3. भारत इनोवेशंस
  4. स्टार्टअप इंडिया टेक

Ans 3. भारत इनोवेशंस
Exp. – सीकर जिले के युवा उद्यमी अभिमन्यु निरबान को भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार — एआई एवं मार्केटिंग’ श्रेणी में सम्मानित किया गया। उनकी कंपनी ‘भारत इनोवेशंस’ (Bharat Innovations) देश की पहली एआई-संचालित मार्केटिंग एजेंसी के रूप में जानी जाती है।

Q.63 नीति आयोग द्वारा मई 2026 में जारी ‘स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया’ रिपोर्ट के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक एकीकृत शिक्षा उपलब्ध कराने में राजस्थान का देश में कौनसा स्थान है?

  1. प्रथम
  2. द्वितीय
  3. तृतीय
  4. चतुर्थ

Ans 1. प्रथम
Exp. – नीति आयोग द्वारा मई 2026 में जारी ‘स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया’ रिपोर्ट के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक एकीकृत शिक्षा उपलब्ध कराने में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है। देश के कुल एकीकृत विद्यालयों का लगभग 35 प्रतिशत अकेले राजस्थान में संचालित है। भारत में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक की शिक्षा एक ही स्थान पर देने वाला हर तीसरा विद्यालय राजस्थान में है। राज्य में कुल 27,889 विद्यालय एकीकृत शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

Q.64 ‘स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया’ रिपोर्ट के अनुसार देश के कुल एकीकृत विद्यालयों (कक्षा 1 से 12) का कितना प्रतिशत अकेले राजस्थान में संचालित है?

  • 25 प्रतिशत
  • 30 प्रतिशत
  • 35 प्रतिशत
  • 40 प्रतिशत

Ans 35 प्रतिशत
Exp. – देश के कुल एकीकृत विद्यालयों का लगभग 35 प्रतिशत अकेले राजस्थान में संचालित है। भारत में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक की शिक्षा एक ही स्थान पर देने वाला हर तीसरा विद्यालय राजस्थान में है।

Q.65 राजस्थान विधानसभा परिसर में 5 मई 2026 को स्थापित ‘नक्षत्र वाटिका (Astrological Garden)’ भारतीय ज्योतिष के कितने नक्षत्रों पर आधारित है?

  • 7 नक्षत्र
  • 9 नक्षत्र
  • 27 नक्षत्र
  • 51 नक्षत्र

Ans 27 नक्षत्र
Exp. – राजस्थान विधानसभा परिसर में पर्यावरण, आयुर्वेद और ज्योतिष विज्ञान के अनूठे संगम को दर्शाती ‘हर्बल वाटिका’ एवं ‘नक्षत्र वाटिका’ का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी द्वारा 5 मई 2026 को किया गया। नक्षत्र वाटिका भारतीय ज्योतिष के 27 नक्षत्रों पर आधारित है और 5,000 वर्ग मीटर में अर्धचंद्राकार स्वरूप (Crescent Shape) में विकसित की गई है। हर्बल वाटिका में 850 वर्ग मीटर में 38 क्यारियाँ (8×13 फीट) बनाई गई हैं जिनमें 38 प्रकार की औषधीय प्रजातियों (तुलसी, सिट्रोनेला, पत्थरचट्टा, हड़जोड़ आदि) के पौधे लगाए गए हैं।

Q.66 राजस्थान विधानसभा परिसर में 5 मई 2026 को स्थापित ‘हर्बल वाटिका’ में वैज्ञानिक पद्धति से कितनी क्यारियाँ बनाई गई हैं?

  • 28
  • 33
  • 38
  • 42

Ans 38
Exp. –हर्बल वाटिका’ लगभग 850 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित की गई है। इसमें वैज्ञानिक पद्धति से 38 क्यारियाँ (आकार 8×13 फीट) बनाई गई हैं जिनमें 38 प्रकार की औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं।

Q.67 मई 2026 में जयपुर के ICDTE इनोवेशन सेंटर में ‘नेशनल आइकन अवॉर्ड 2026’ समारोह में झंकृति जैन को ‘प्राइड ऑफ राजस्थान’ अवॉर्ड किस क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया?

  1. शास्त्रीय संगीत
  2. कथक नृत्य
  3. भरतनाट्यम
  4. राजस्थानी लोक संगीत

Ans 2. कथक नृत्य
Exp. – राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संघ द्वारा जयपुर में आयोजित ‘नेशनल आइकन अवॉर्ड 2026’ समारोह में राजस्थान की दो प्रतिभाओं को ‘प्राइड ऑफ राजस्थान’ (Pride of Rajasthan) अवॉर्ड से नवाजा गया। झंकृति जैन को कथक नृत्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट और अद्वितीय योगदान के लिए तथा किरण चौधरी को राजस्थानी संस्कृति और पारंपरिक पहनावे के वैश्विक संरक्षण व उत्थान में योगदान के लिए यह सम्मान मिला। पुरस्कार जयपुर सांसद मंजू शर्मा तथा सांसद दर्शन सिंह चौधरी द्वारा प्रदान किया गया।

Q.68 9-23 अप्रैल 2026 तक आयोजित ‘अष्टम पोषण पखवाड़ा’ में राजस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर कौनसा स्थान प्राप्त किया?

  1. प्रथम
  2. द्वितीय
  3. तृतीय
  4. चतुर्थ

Ans 1. प्रथम
Exp. – भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 9 से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित ‘अष्टम पोषण पखवाड़े’ में राजस्थान ने सर्वाधिक गतिविधियाँ आयोजित कर 112.33% उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। वर्ष 2026 की मुख्य थीम ‘जीवन के प्रथम 06 वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास’ निर्धारित की गई थी। राज्य के प्रमुख नवाचारों में ‘पोषण की कहानी: दादी-नानी की जुबानी’, ‘नो स्क्रीन आवर’ और ‘पोषण मेला’ शामिल रहे।

Q.69 ‘अष्टम पोषण पखवाड़ा 2026’ की मुख्य थीम क्या थी?

  1. जीवन के प्रथम 03 वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास
  2. जीवन के प्रथम 06 वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास
  3. जीवन के प्रथम 05 वर्षों में पोषण और विकास
  4. प्रथम 1000 दिनों में सम्पूर्ण पोषण

Ans 2. जीवन के प्रथम 06 वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास
Exp. – वर्ष 2026 के ‘अष्टम पोषण पखवाड़े’ की मुख्य थीम ‘जीवन के प्रथम 06 वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास’ (Maximum Brain Development in First 6 Years of Life) निर्धारित की गई थी। राजस्थान ने 112.33% उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Q.70 वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली ‘तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप’ की मेजबानी राजस्थान के किस जिले के ‘सिंघानिया विश्वविद्यालय’ परिसर में होगी?

  1. सीकर
  2. चूरू
  3. झुंझुनू
  4. नागौर

Ans 3. झुंझुनू
Exp. – राजस्थान को वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली ‘तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप’ की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 18-21 मार्च 2027 को झुंझुनू जिले के पचेड़ी बाड़ी में स्थित ‘सिंघानिया विश्वविद्यालय’ परिसर में पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (PTFI) के सक्रिय सहयोग से किया जाएगा।

Q.71 6-8 मई 2026 को पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम में ’47वीं अखिल भारतीय विद्युत प्रतियोगिता’ में जयपुर डिस्कॉम के किस खिलाड़ी ने 86 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता?

  1. दीपक कुमार
  2. विजय चहल
  3. पवन शर्मा
  4. इनमें से कोई नहीं

Ans 1. दीपक कुमार
Exp. – महाराष्ट्र पावर द्वारा पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम में 6-8 मई 2026 को ’47वीं अखिल भारतीय विद्युत प्रतियोगिता’ का आयोजन हुआ। जयपुर डिस्कॉम के विख्यात पहलवान दीपक कुमार ने 86 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में कड़ी टक्कर के बाद रजत पदक (Silver Medal) हासिल किया। यह दीपक कुमार का लगातार तीसरी अखिल भारतीय विद्युत कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने का रिकॉर्ड है।

Q.72 ’47वीं अखिल भारतीय विद्युत प्रतियोगिता’ में राजस्थान की महिला खो-खो टीम के बारे में क्या विशेष तथ्य है?

  1. इस टीम ने महाराष्ट्र को हराकर स्वर्ण जीता
  2. इस टीम की सभी खिलाड़ी जयपुर डिस्कॉम में कार्यरत हैं
  3. इस टीम की सभी खिलाड़ी सूरतगढ़ थर्मल पावर प्लांट में कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineers) हैं
  4. इस टीम ने इस प्रतियोगिता में पहली बार भाग लिया

Ans 3. इस टीम की सभी खिलाड़ी सूरतगढ़ थर्मल पावर प्लांट में कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineers) हैं
Exp. – ’47वीं अखिल भारतीय विद्युत प्रतियोगिता’ में राजस्थान की महिला खो-खो टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल में मेजबान महाराष्ट्र पावर से हारने के बाद टीम उप-विजेता (Runner-up) रही। इस टीम का विशेष तथ्य यह है कि इसकी सभी खिलाड़ी सूरतगढ़ थर्मल पावर प्लांट में कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineers) के पद पर कार्यरत हैं। पुरुष खो-खो टीम ने मेजबान महाराष्ट्र पावर को हराकर तृतीय स्थान की ट्रॉफी अर्जित की।

Q.73 ’33वीं लिनिंग एशियन जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप’ (चीन) में जयपुर की किस खिलाड़ी ने गर्ल्स अंडर-13 श्रेणी में कांस्य पदक जीता?

  1. दिव्यांशी जैन
  2. काव्या जैन
  3. एंजेल शर्मा
  4. प्रियंका चौधरी

Ans 1. दिव्यांशी जैन
Exp. – जयपुर की दिव्यांशी जैन ने चीन में आयोजित ’33वीं लिनिंग एशियन जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप’ में गर्ल्स अंडर-13 श्रेणी में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता। सेमीफाइनल में उन्हें जापान की रियो योशिनो से हार का सामना करना पड़ा। जयपुर के ही धैर्य गोगिया क्वार्टर फाइनल में हारकर प्रतियोगिता में 5वें स्थान पर रहे।

Q.74 मई 2026 में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में BSF इन्वेस्टिचर सेरेमनी के दौरान ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ से सम्मानित डॉ. आर.के. अरोड़ा किस ग्रुप के प्रेसिडेंट हैं?

  1. अंबानी ग्रुप
  2. महिमा ग्रुप
  3. अडानी ग्रुप
  4. बिरला ग्रुप

Ans 2. महिमा ग्रुप
Exp. – महिमा ग्रुप के प्रेसिडेंट और देश के अग्रणी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीतिकार डॉ. आर.के. अरोड़ा को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ (President’s Police Medal) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मई 2026 में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित BSF इन्वेस्टिचर सेरेमनी के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

Q.75 हाल ही में पश्चिम बंगाल का मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नियुक्त नीलम मीना मूल रूप से राजस्थान के किस जिले की निवासी हैं?

  1. जयपुर
  2. टोंक
  3. सवाई माधोपुर
  4. अजमेर

Ans 3. सवाई माधोपुर
Exp. – नीलम मीना पश्चिम बंगाल कैडर की आईएएस अधिकारी हैं, जो मूल रूप से राजस्थान के सवाई माधोपुर (बामनवास के कोयला गाँव) की निवासी हैं। उन्हें हाल ही में पश्चिम बंगाल का मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।

Q.76 राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा राजस्थान का पहला संगठित गोट मिल्क साबुन-शैंपू प्लांट किस जिले में स्थापित किया गया है?

  1. जोधपुर
  2. नागौर
  3. पाली
  4. बाड़मेर

Ans 3. पाली
Exp. – राजस्थान का पहला संगठित गोट मिल्क साबुन-शैंपू प्लांट पाली जिले की सोजत नगरपालिका सामुदायिक भवन में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान कार्यक्रम’ के तहत स्थापित किया गया है। इसकी परियोजना व्यय लगभग ₹15 लाख है और इससे करीब 1000 ग्रामीण परिवारों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योग को बढ़ावा देना है।

Q.77 जयपुर में बनने वाले देश के पहले ‘मारवाड़ी प्रवासी भवन’ का निर्माण किस संस्था द्वारा किया जाएगा?

  1. मारवाड़ी युवा मंच
  2. श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर
  3. मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन
  4. महावीर इंटरनेशनल, जयपुर

Ans 3. मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन
Exp. – देश के पहले ‘मारवाड़ी प्रवासी भवन’ का निर्माण ‘मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन’ द्वारा जयपुर के सिरोली-दांतली स्कीम (गोनर रोड, जगतपुरा) में 4,000 वर्गमीटर भूमि पर किया जाएगा। इसका आधिकारिक शीर्षक ‘मारवाड़ी फैसिलिटेशन सेंटर’ होगा और यह केंद्र प्रवासियों के लिए ‘फिजिकल और डिजिटल ब्रिज’ के रूप में कार्य करते हुए युवाओं को मेंटरशिप देगा तथा स्वयं सहायता समूहों (SHGs) व दस्तकारों के उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाएगा।

Q.78 ‘इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप’ (देहरादून, उत्तराखंड) में राजस्थान की राजश्री करनोट ने 10 मीटर एयर राइफल सीनियर महिला वर्ग में 395/400 अंकों के साथ कौनसा पदक जीता?

  1. स्वर्ण पदक
  2. रजत पदक
  3. कांस्य पदक
  4. चतुर्थ स्थान

Ans 2. रजत पदक
Exp. – राजस्थान की राजश्री करनोट ने ‘0135 इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप’ (देहरादून, उत्तराखंड) में 10 मीटर एयर राइफल सीनियर महिला वर्ग में 395/400 अंकों के शानदार स्कोर के साथ रजत पदक जीता। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है।

Q.79 केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 18-25 मई 2026 को ‘जनजाति गरिमा उत्सव’ के तहत ‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान जयपुर जिले के 10 ब्लॉकों के कितने गाँवों में संचालित किया गया?

  • 67 गाँव
  • 99 गाँव
  • 120 गाँव
  • 177 गाँव

Ans 177 गाँव
Exp. – केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 18-25 मई 2026 को ‘जनजाति गरिमा उत्सव’ के तहत ‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JJGUA)’ से संबद्ध है और जयपुर जिले के 10 ब्लॉकों के 177 गाँवों (105 ग्राम पंचायतों के आदि सेवा केंद्रों) में संचालित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जनजाति वर्ग को 17 विभागों की 25 प्रमुख गतिविधियों की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनाना था।

Q.80 21 मई 2026 को काँस फिल्म फेस्टिवल के मंच पर अपना विशेष कलेक्शन पेश करने वाली ‘देवी ड्रेप कलेक्शन’ की डिजाइनर आशना वासवानी किस शहर की हैं?

  1. कोटा
  2. दिल्ली
  3. जयपुर
  4. उदयपुर

Ans 3. जयपुर
Exp. – जयपुर की प्रसिद्ध कूटुर डिजाइनर आशना वासवानी ने 21 मई 2026 को काँस फिल्म फेस्टिवल के मंच पर अपना विशेष कलेक्शन पेश किया। प्रमुख आकर्षण में जयपुर के ऐतिहासिक हवामहल की स्थापत्य शैली से प्रेरित पीतल (ब्रास) से बना विशेष आर्मर (कवच) और 100% सोने से बना कस्टमाइज्ड गोल्ड आर्मर (अनुमानित कीमत: ₹3 करोड़) शामिल था। उनका ‘देवी ड्रेप कलेक्शन’ दक्षिण भारत की देवियों की शक्ति की थीम पर आधारित था।

Q.81 ’24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप’ (भोपाल) में राजस्थान की मानिनी कौशिक ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में कौनसा पदक जीता?

  1. स्वर्ण पदक
  2. रजत पदक
  3. कांस्य पदक
  4. चतुर्थ स्थान

Ans 3. कांस्य पदक
Exp. – राजस्थान की मानिनी कौशिक ने ’24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप’ (भोपाल) में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। क्वालिफिकेशन राउंड में 587 अंकों के साथ दूसरा स्थान (फाइनल में चौथा) रहा। विशेष तथ्य यह है कि मानिनी कौशिक हाल ही में राजस्थान में DSP के पद पर नियुक्त हुई हैं।

Q.82 13 मई 2026 को राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े द्वारा ‘मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (MLSU), उदयपुर’ के नए कुलगुरु कौन नियुक्त किए गए?

  1. प्रो. मदन सिंह राठौड़
  2. प्रो. रमन कुमार दवे
  3. प्रो. कैलाश डागा
  4. प्रो. पवन कुमार सुखीजा

Ans 3. प्रो. कैलाश डागा
Exp. – राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े ने 13 मई 2026 को विश्वविद्यालयों में नए कुलगुरुओं की नियुक्ति की। प्रो. कैलाश डागा को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (MLSU), उदयपुर और प्रो. मदन सिंह राठौड़ को महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर का कुलगुरु नियुक्त किया गया। कार्यकाल अवधि — कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक (जो भी पहले हो)।

Q.83 जयपुर की रोबोटिक्स कंपनी ‘क्लब फर्स्ट’ द्वारा निर्मित स्वदेशी यूजीवी ‘कृष्णा’ रोबोट किस खास तकनीकी विशेषता से लैस है जो हवा में ही दुश्मन के ड्रोन को नष्ट कर सकती है?

  1. हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक से
  2. नाइट विजन लेजर से
  3. DEW (डायरेक्टेड एनर्जी वेपन) लेजर सिस्टम से
  4. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिसाइल गाइडेंस से

Ans 3. DEW (डायरेक्टेड एनर्जी वेपन) लेजर सिस्टम से
Exp. – जयपुर की रोबोटिक्स कंपनी ‘क्लब फर्स्ट’ (फाउंडर: भुवनेश मिश्रा) द्वारा स्वदेशी यूजीवी (UGV) ‘कृष्णा’ रोबोट निर्मित किया गया है। इसे ‘डायरेक्टेड एनर्जी वेपन’ (DEW) लेजर सिस्टम से लैस किया गया है जो हवा में ही दुश्मन के ड्रोन को नष्ट करने में सक्षम है। फाउंडर ने अपनी माता के सम्मान में इसका नाम ‘कृष्णा’ (Krushna) रखा। इसके अलावा भुवनेश मिश्रा ने अपनी बेटी को समर्पित ‘भूवीरक्षा’ नामक एक और सुरक्षा रोबोट भी विकसित किया है।

Q.84 5 मई 2026 को जयपुर के ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान’ में आयोजित ‘पीठासीन अधिकारियों की उच्च स्तरीय समिति’ की द्वितीय बैठक के सभापति (Chairman) कौन हैं?

  1. वासुदेव देवनानी
  2. ओम बिरला
  3. हरिभाऊ बागड़े
  4. नरेंद्र सिंह तोमर

Ans 4. नरेंद्र सिंह तोमर
Exp. – ‘पीठासीन अधिकारियों की उच्च स्तरीय समिति’ की द्वितीय बैठक 5 मई 2026 को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान, जयपुर में आयोजित की गई। यह समिति देश के विधानमंडलों की समिति प्रणाली की समीक्षा और उन्हें अधिक सशक्त बनाने के लिए गठित की गई है। इसके सभापति (Chairman) मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर हैं। यह समिति लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा 7 राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों (स्पीकर्स) को मिलाकर गठित की गई है।

Q.85 राजस्थान सरकार के DoIT&C द्वारा विकसित ‘OBMS (ऑनलाइन बुकिंग मैनेजमेंट सिस्टम)’ की विशेषता क्या है?

  1. यह देश का पहला AI-आधारित पर्यटन टिकटिंग प्लेटफॉर्म है
  2. यह राजस्थान का पहला ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम है
  3. यह देश का पहला और एकमात्र सरकारी मल्टी-साइट ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म है
  4. यह विश्व का पहला मोबाइल-आधारित पर्यटन प्लेटफॉर्म है

Ans 3. यह देश का पहला और एकमात्र सरकारी मल्टी-साइट ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म है
Exp. – राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C) द्वारा विकसित ‘OBMS (ऑनलाइन बुकिंग मैनेजमेंट सिस्टम)’ देश का पहला और एकमात्र सरकारी मल्टी-साइट ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म बन गया है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी प्रमुख पर्यटन और सांस्कृतिक स्थलों को पूरी तरह डिजिटल बनाना है। इसके माध्यम से स्मारकों, वन्यजीव अभयारण्यों, बायोलॉजिकल पार्कों, सफारी, संग्रहालयों, बोटिंग और होटलों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग ‘Obms-tourist.rajasthan.gov.in’ पोर्टल और मोबाइल एप के जरिए उपलब्ध कराई जा रही है। 

Q.86 12-14 मई 2026 को महबूबाबाद (तेलंगाना) में आयोजित ’45वीं सब जूनियर नेशनल शूटिंगबॉल चैंपियनशिप’ में राजस्थान की अंडर-17 गर्ल्स टीम ने कौनसा पदक जीता?

  1. स्वर्ण पदक
  2. रजत पदक
  3. कांस्य पदक
  4. चतुर्थ स्थान

Ans 2. रजत पदक
Exp. – तेलंगाना के महबूबाबाद स्थित एनटीआर स्टेडियम में 12-14 मई 2026 को आयोजित ’45वीं सब जूनियर नेशनल शूटिंगबॉल चैंपियनशिप’ में राजस्थान की अंडर-17 गर्ल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उप-विजेता (रजत पदक) का खिताब हासिल किया। फाइनल मैच में हरियाणा ने राजस्थान को हराकर स्वर्ण जीता जबकि महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रही। टीम का नेतृत्व कप्तान चंचल जांगिड़, किशना और विधि रोहिल्ला ने किया।

Leave a Comment

Join WhatsApp Icon