Rajasthan Current Affairs May 2026: Top 80 MCQs with Explanations  

If you are preparing for Rajasthan exams such as RAS, REET, CET, Police, Patwar, VDO, SSC, and other government recruitment tests, these “Rajasthan Current Affairs May 2026: Top 80 MCQs with Explanations” will help you revise the most important exam-oriented topics quickly. The collection covers key current affairs from May 2026 with simple explanations, making it ideal for revision, self-practice, and boosting your score in competitive exams. Regular MCQ practice can improve both accuracy and confidence while saving valuable preparation time.

Rajasthan Current Affairs May 2026

Q.1 दुर्लभ वन्यजीव कैराकल (सियागोश) को ‘रिवेंज किलिंग’ से बचाने के लिए देश का पहला ‘बकरी बैंक’ राजस्थान में कहाँ खोला जायेगा?

  1. सवाईमाधोपुर
  2. भरतपुर
  3. बाड़मेर
  4. जैसलमेर

Ans 4. जैसलमेर
Exp. – दुर्लभ वन्यजीव कैराकल (सियागोश) को ‘रिवेंज किलिंग’ (बदले की भावना से हत्या) से बचाने के लिए जैसलमेर में देश का पहला ‘बकरी बैंक’ शुरू किया जाएगा। कार्यप्रणाली के अनुसार यदि कैराकल किसी पशुपालक के पशु का शिकार करता है तो लंबी कागजी कार्रवाई के बजाय ‘बकरी बैंक’ से एक नई स्वस्थ बकरी (Goat) सौंपी जाएगी। वर्तमान में पूरे देश में केवल 50 कैराकल शेष हैं और राजस्थान के जैसलमेर में मात्र 4 कैराकल की आधिकारिक पुष्टि है। मैपिंग के बाद शुरुआती चरण में प्रत्येक बैंक में 25 स्वस्थ बकरियाँ रखी जाएंगी।

Q.2 जैसलमेर में दुर्लभ वन्यजीव कैराकल (सियागोश) को ‘रिवेंज किलिंग’ से बचाने के लिए देश का पहला ‘बकरी बैंक’ किन दो संस्थाओं की संयुक्त पहल से शुरू किया गया?

  1. राज्य वन विभाग और WWF इंडिया
  2. राज्य वन विभाग और WTI
  3. राज्य वन विभाग और टाइगर वॉच
  4. राज्य वन विभाग और SACON

Ans 2. राज्य वन विभाग और WTI
Exp. – दुर्लभ वन्यजीव कैराकल (सियागोश) को ‘रिवेंज किलिंग’ (बदले की भावना से हत्या) से बचाने के लिए जैसलमेर में देश का पहला ‘बकरी बैंक’ शुरू किया जाएगा। यह राज्य वन विभाग और वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (WTI) की संयुक्त अनूठी परियोजना है। 

Q.3 मई 2026 में ‘स्टील किंग’ लक्ष्मी निवास मित्तल और अदार पूनावाला ने आईपीएल फ्रेंचाइजी ‘राजस्थान रॉयल्स’ का अधिग्रहण लगभग कितने करोड़ रुपए में किया?

  • 885 करोड़
  • 5,575 करोड़
  • 10,260 करोड़
  • ₹15,660 करोड़

Ans ₹15,660 करोड़
Exp. – ‘स्टील किंग’ लक्ष्मी निवास मित्तल (मित्तल परिवार) और सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला ने मिलकर आईपीएल फ्रेंचाइजी ‘राजस्थान रॉयल्स’ का अधिग्रहण 1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब ₹15,660 करोड़) में किया, जो आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े निवेश सौदों में से एक है। इसमें मित्तल परिवार: 75%, अदार पूनावाला: 18% और पुराने निवेशक: 7% हिस्सेदारी रहेगी। इस सौदे में ‘पार्ल रॉयल्स’ (SA20) और ‘बारबाडोस रॉयल्स’ (CPL) भी शामिल हैं।

Q.4 मई 2026 में राजस्थान रॉयल्स के अधिग्रहण में सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला के पास कितने प्रतिशत हिस्सेदारी होगी?

  • 18%
  • 25%
  • 50%
  • 35%

Ans 18%
Exp. – अदार पूनावाला के पास 18% हिस्सेदारी रहेगी। मित्तल परिवार 75% के साथ सबसे बड़े हिस्सेदार होंगे और पुराने निवेशक (मनोज बदाले सहित) 7% हिस्सेदारी के साथ टीम से जुड़े रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 28 मार्च 2026 को काल सोमानी के कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन डॉलर की बोली लगाई थी लेकिन वह डील फाइनल नहीं हो सकी थी।

Q.5 मई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड (हेग) यात्रा के दौरान ‘पधारो म्हारे देस’ गीत किस राजस्थानी लोक गायिका ने प्रस्तुत किया?

  1. सीमा मिश्रा
  2. स्वाति शर्मा
  3. मनीषा ए. अग्रवाल
  4. अलका याग्निक

Ans 3. मनीषा ए. अग्रवाल
Exp. – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड (हेग) यात्रा के दौरान राजस्थान की प्रसिद्ध लोक गायिका मनीषा ए. अग्रवाल ने ‘पधारो म्हारे देस’ गीत प्रस्तुत किया। वर्ष 2011 में जारी इस गीत में जगजीत सिंह, उस्ताद सुल्तान खान और पं. विश्व मोहन भट्ट जैसे दिग्गज कलाकारों ने योगदान दिया था। मनीषा अग्रवाल ‘निम्बूड़ा’, ‘बन्ना रे’ और ‘गिरधारी गिरधारी’ जैसे गीतों से राजस्थानी संस्कृति को वैश्विक पहचान दिला रही हैं।

Q.6 25-26 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतराष्ट्रीय सुरक्षा समीक्षा के उद्देश्य से राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित किस बॉर्डर पोस्ट का दौरा किया?

  1. खाजूवाला
  2. बबलियाँ
  3. तनोट
  4. साँचू

Ans 4. साँचू
Exp. – केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 25-26 मई 2026 को राजस्थान के बीकानेर जिले का उच्च स्तरीय दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। उन्होंने सांचू माता मंदिर में पूजा-अर्चना तथा परिसर में खेजड़ी का पौधा लगाया और सांचू बॉर्डर पोस्ट का दौरा कर BSF जवानों से संवाद किया।

Q.7 25 मई 2026 को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा ‘पद्मश्री-2026’ से सम्मानित राजस्थान की तीन हस्तियों में से कौन शामिल नहीं है?

  1. गफरुद्दीन मेवाती जोगी
  2. तगाराम भील
  3. लक्ष्मण सिंह शेखावत
  4. स्वामी ब्रह्मदेव महाराज

Ans 3. लक्ष्मण सिंह शेखावत
Exp. – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में 25 मई 2026 को राजस्थान की 3 महान हस्तियों को पद्मश्री-2026 से सम्मानित किया गया। सम्मानित विभूतियाँ हैं — गफरुद्दीन मेवाती जोगी, तगाराम भील और स्वामी ब्रह्मदेव महाराज। इन्होंने कला (लोक संगीत व वादन) तथा समाज सेवा (दिव्यांग कल्याण) के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Q.8 नीति आयोग की मई 2026 की रिपोर्ट में राजस्थान के शिक्षा मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर किस रूप में मान्यता दी गई?

  1. बेस्ट एजुकेशन मॉडल
  2. गुड स्टेट प्रैक्टिसेज
  3. नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस
  4. बेस्ट इनोवेशन स्टेट

Ans 2. गुड स्टेट प्रैक्टिसेज
Exp. – नीति आयोग ने अपनी मई 2026 की नवीनतम रिपोर्ट में राजस्थान के शिक्षा मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर ‘गुड स्टेट प्रैक्टिसेज’ (Good State Practices) के रूप में मान्यता दी है। आयोग ने राज्य के ‘शाला स्वास्थ्य परीक्षण अभियान’ और ‘मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान’ की AI-आधारित मूल्यांकन प्रणाली को अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय माना है। परख रिपोर्ट 2024 में राजस्थान देश के शीर्ष 10 राज्यों में शामिल रहा।

राजस्थान के ‘शाला स्वास्थ्य परीक्षण अभियान’ के तहत राज्य में 75 लाख से अधिक विद्यार्थियों की 70 से अधिक स्वास्थ्य मानकों (दृष्टि, श्रवण, पोषण, दंत स्वास्थ्य व शारीरिक फिटनेस) पर जाँच की गई। ‘मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान’ में AI-आधारित मूल्यांकन से 4 लाख से अधिक विद्यार्थियों को ‘लर्निंग पॉवर्टी’ से बाहर निकाला गया और छात्रों के अधिगम स्तर में 8-10% वार्षिक सुधार दर्ज हुआ। 

Q.9 मई 2026 में भरतपुर में स्थित किस आश्रम की 3295 निराश्रित महिलाओं ने मानवता और निःस्वार्थ सेवा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है?

  1. अपना घर
  2. करुणा निकेतन
  3. जीवन ज्योति
  4. सेवा धाम

Ans 1. अपना घर
Exp. – मानवता और निःस्वार्थ सेवा के क्षेत्र में भरतपुर के ‘अपना घर आश्रम’ ने एक नया इतिहास रचते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर लिया है। इसे महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे बड़ा आश्रय गृह घोषित किया गया है। कड़े भौतिक सत्यापन के बाद यहाँ 3,295 निराश्रित महिलाओं (आश्रम में ‘प्रभुजी’ नाम से संबोधित) के रहने की पुष्टि हुई। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका के मियामी स्थित ‘लोटस हाउस वूमन शेल्टर’ (लगभग 1,500 महिलाएं) के नाम था। इस आश्रम की नींव डॉ. बी.एम. भारद्वाज द्वारा रखी गई है।

Q.10 भरतपुर के ‘अपना घर आश्रम’ ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज करने से पहले यह रिकॉर्ड किस देश के आश्रय गृह के नाम था?

  1. ब्रिटेन
  2. कनाडा
  3. अमेरिका
  4. ऑस्ट्रेलिया

Ans 3. अमेरिका
Exp. – भरतपुर के ‘अपना घर आश्रम’ से पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका के मियामी स्थित ‘लोटस हाउस वूमन शेल्टर’ के नाम था जिसमें लगभग 1,500 महिलाएं रहती थीं। अब भरतपुर का यह आश्रम 3,295 निराश्रित महिलाओं के साथ दुनिया का सबसे बड़ा महिला आश्रय गृह बन गया है।

Q.11 जयपुर की 14 वर्षीय छात्रा (‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर) जिसने अमेरिका में आयोजित ‘रोबोफेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026’ में विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है?

  1. इनाया खान
  2. अनाया शर्मा
  3. मायरा सिंह
  4. आयरा चौधरी

Ans 1. इनाया खान
Exp. –  जयपुर की 14 वर्षीय छात्रा इनाया खान ने प्रतिष्ठित ‘रोबोफेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026’ में ‘जूनियर बिल्डिंग ब्रिजेज डिवीजन’ में प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह प्रतियोगिता लॉरेंस टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, मिशिगन (अमेरिका) में आयोजित की गई। उन्होंने ‘घाना रोबोटिक्स एकेडमी फाउंडेशन’ (GRAF) के तत्वावधान में घाना के रोबोटिक्स प्रतिनिधिमंडल का टीम लीडर के रूप में नेतृत्व किया। इनाया खान ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान में राजस्थान सरकार की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।

Q.12 मई 2026 में जयपुर के ‘राज आंगन रिसोर्ट’ में आयोजित ‘मिस एंड मिसेज इंडिया द क्राउन 2026’ में ‘मिस इंडिया राजस्थान’ का खिताब किसने जीता?

  1. रूबी चौधरी
  2. प्रभा स्वर्णाकार
  3. सिद्धि राठौर
  4. प्रिया पटेल

Ans 3. सिद्धि राठौर
Exp. – ‘मिस एंड मिसेज इंडिया द क्राउन 2026’ का आयोजन मई 2026 में ‘राज आंगन रिसोर्ट’ (जयपुर) में ‘गोल्ड इवेंट्स’ और ‘बेटी फाउंडेशन’ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मिस कैटेगरी में मिस इंडिया द क्राउन 2026: रूबी चौधरी (हरियाणा), मिस इंडिया राजस्थान: सिद्धि राठौर तथा मिसेज कैटेगरी में मिसेज इंडिया: गरिमा चौहान और मिसेज इंडिया राजस्थान: जया शर्मा विजेता रहीं।

Q.13 3 मई 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के तीन जिलों में ‘चंदन वन’ विकसित करने के निर्देश जारी किए। निम्न में से कौनसा जिला इनमें शामिल नहीं है?

  1. डूंगरपुर
  2. बाँसवाड़ा
  3. उदयपुर
  4. सिरोही

Ans 1. डूंगरपुर
Exp. –  कर्नाटक और आन्ध्र प्रदेश की तर्ज पर पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 3 मई 2026 को वन एवं पर्यावरण विभाग की बैठक में ‘चंदन वन’ विकसित करने के निर्देश जारी किए। तीन जिलों में स्थल — बाँसवाड़ा: घंटाला रेंज के झांतिलया वन खंड में 25 हेक्टेयर; उदयपुर: पिछोला झील के समीप कालका माता वन खंड (नर्सरी) में 20-22 हेक्टेयर; सिरोही: पिंडवाड़ा क्षेत्र के जनापुर जोड़ में करीब 25-30 हेक्टेयर। प्रत्येक स्थल पर 10,000 चंदन के पौधे रोपने का लक्ष्य है।

Q.14 जून 2026 में जयपुर में शुरू होने वाली ‘भारत टैक्सी’ सेवा की सबसे अनूठी विशेषता क्या है जो इसे अन्य टैक्सी सेवाओं से अलग करती है?

  1. यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों पर आधारित है
  2. यह केवल महिला यात्रियों के लिए है
  3. इसमें सारथी (ड्राइवर) ही कंपनी का वास्तविक मालिक होगा
  4. इसमें AI-आधारित ड्राइविंग तकनीक है

Ans 3. इसमें सारथी (ड्राइवर) ही कंपनी का वास्तविक मालिक होगा
Exp. – ‘भारत टैक्सी’ की सबसे अनूठी विशेषता यह है कि इसमें कोई बाहरी कॉर्पोरेट मालिक नहीं होगा, बल्कि टैक्सी चलाने वाला सारथी (ड्राइवर) ही कंपनी का वास्तविक मालिक होगा। यह सेवा मुख्य रूप से स्वामित्व, सुरक्षा कवच, सम्मान और लाभांश के समान वितरण के चार मूल सिद्धांतों पर काम करेगी। यह पूर्णतः स्वदेशी और सहकारी संस्थाओं द्वारा संचालित होगी। इसे देश में पहली बार 5 फरवरी 2026 को दिल्ली-NCR और गुजरात के लिए लॉन्च किया गया था।

सहकारी मॉडल पर आधारित भारत की पहली टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और चंडीगढ़ के बाद अब जयपुर में भी शुरू होने जा रही है। इसकी आधिकारिक घोषणा राजस्थान के सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने 20 मई 2026 को ‘भारत टैक्सी संवाद’ कार्यक्रम में की। जयपुर में इस सेवा की शुरुआत जून 2026 के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। 

Q.15 मई 2026 में चौथी बार ‘संसद रत्न पुरस्कार-2026’ प्राप्त करने वाले प्रो. पी.पी. चौधरी राजस्थान के किस जिले से सांसद हैं?

  1. भरतपुर
  2. सीकर
  3. पाली
  4. झुंझुनू

Ans 3. पाली
Exp. – पाली के लोकसभा सांसद प्रो. पी.पी. चौधरी को ‘प्राइम पॉइंट फाउंडेशन’ द्वारा ‘ओवरऑल टॉपर्स इन द टोटल टेली’ श्रेणी में ‘संसद रत्न पुरस्कार-2026’ के लिए चौथी बार चुना गया है (इससे पहले 2015, 2016 और 2025 में भी सम्मानित)। 18वीं लोकसभा में उनकी 99% उपस्थिति रही तथा उन्होंने 269 प्रश्न पूछे, 47 बहसों में भाग लिया और 6 निजी विधेयक प्रस्तुत किए।

Q.16 मई 2026 में UAE सरकार ने राजस्थान के जैसलमेर में देश का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी हब किस कंपनी के माध्यम से स्थापित करने का फैसला लिया है?

  1. मिनवां एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
  2. अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड
  3. सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड
  4. रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड

Ans 1. मिनवां एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
Exp. – UAE सरकार ने राजस्थान के जैसलमेर में देश का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी हब ‘मिनवां एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी के माध्यम से स्थापित करने का फैसला लिया है। इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत ₹3 लाख करोड़ का ऐतिहासिक विदेशी निवेश किया जाएगा और परियोजना की कुल क्षमता 60,000 मेगावाट होगी। इसके लिए जैसलमेर में 1.50 लाख हेक्टेयर भूमि का चिन्हांकन किया गया है जिसमें सोलर, विंड, बैटरी स्टोरेज और बायोमास आधारित ऊर्जा प्रोजेक्ट स्थापित होंगे।

Q.17 मई 2026 में राजस्थान के किस व्यक्ति को अंतराष्ट्रीय संस्था ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ लंदन के सम्मान के लिए चुना गया?

  1. डॉ मंजू बाघमार
  2. भजनलाल शर्मा
  3. रविन्द्र भाटी
  4. डॉ रघुराम शर्मा

Ans 1. डॉ मंजू बाघमार
Exp. – राजस्थान की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार को ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’, लंदन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है। यह सम्मान 26 जून 2026 को लंदन में ब्रिटेन की संसद के ‘पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर’ में आयोजित 10वें अवॉर्ड समिट के दौरान दिया जाएगा। 

Q.18 ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ लंदन का यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मान डॉ. मंजू बाघमार से पहले राजस्थान के किस वर्तमान पदाधिकारी को मिल चुका है?

  1. वासुदेव देवनानी
  2. दीया कुमारी
  3. भजनलाल शर्मा
  4. प्रेमचंद बैरवा

Ans 3. भजनलाल शर्मा
Exp. – ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’, लंदन एक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जो उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान करती है। राजस्थान की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार से पहले यह सम्मान राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी प्रदान किया जा चुका है।

Q.19 मई 2026 में राजस्थान की पारंपरिक ‘कोटा डोरिया’ को किस क्षेत्र की प्रसिद्ध ‘एरी सिल्क’ के साथ मिलाकर प्रीमियम फ्यूजन फैब्रिक विकसित किया जा रहा है?

  1. दक्षिण भारत
  2. पश्चिम भारत
  3. पूर्वोत्तर भारत
  4. मध्य भारत

Ans 3. पूर्वोत्तर भारत
Exp. – राजस्थान की पारंपरिक ‘कोटा डोरिया’ और पूर्वोत्तर भारत की प्रसिद्ध ‘एरी सिल्क’ को मिलाकर एक नया प्रीमियम फ्यूजन फैब्रिक विकसित किया जा रहा है। इस फ्यूजन फैब्रिक में एरी सिल्क की मुलायम बनावट और कोटा डोरिया की विशेष चौकड़ीदार बुनावट (Chequered Weave) व हल्केपन का अनूठा मेल होगा। दोनों पारंपरिक शैलियों का यह संगम भारतीय हस्तकरघा उद्योग (Indian Handloom Industry) को वैश्विक स्तर पर नई दिशा देगा।

Q.20 25-26 मई 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री के बीकानेर दौरे के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से कितने किलोमीटर के दायरे में हो रहे अवैध निर्माणों को तुरंत जमींदोज करने के निर्देश दिए गए?

  • 5 किलोमीटर
  • 15 किलोमीटर
  • 30 किलोमीटर
  • 50 किलोमीटर

Ans 15 किलोमीटर
Exp. – बीकानेर में आयोजित उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर के दायरे में हो रहे अवैध निर्माणों को तुरंत जमींदोज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रत्येक सीमावर्ती जिले के लिए 360-डिग्री सुरक्षा फ्रेमवर्क तैयार करने का निर्णय लिया गया और अगले 6 माह में एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए जाएंगे।

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा चौकियों पर नवनिर्मित 14 महिला बैरकों का ई-लोकार्पण किया। राजस्थान में स्वीकृत 79 बैरकों में से 67 का कार्य पूरा हो चुका है। देश स्तर पर महिला प्रहरियों के लिए ₹200 करोड़ की लागत से कुल 356 बैरक बनाए जाएंगे। 

Q.21 अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी का संबंध किस जिले से है जिनका चयन जुलाई 2026 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाले ‘कॉमनवेल्थ गेम्स’ के लिए हुआ है?

  1. सीकर
  2. झुंझुनू
  3. भरतपुर
  4. कोटा

Ans 4. कोटा
Exp. – कोटा की अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी का चयन स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स (23 जुलाई से 2 अगस्त) के लिए 70 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय टीम में हुआ है। इसके साथ ही अरुंधति राष्ट्रमंडल खेलों में क्वालीफाई करने वाली राजस्थान की पहली महिला बॉक्सर बन गई हैं।

Q.22 मई 2026 में रेयर अर्थ एलिमेंट्स (REE) के विशाल भंडार मिलने के कारण चर्चा में आया ‘सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स’ राजस्थान के किस जिले में स्थित है?

  1. जालोर
  2. पाली
  3. बालोतरा
  4. सिरोही

Ans 3. बालोतरा
Exp. – राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित ‘सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स’ के हालिया सर्वेक्षण में रेयर अर्थ एलिमेंट्स (REE), हैवी रेयर अर्थ एलिमेंट्स (HREE) और क्रिटिकल रेयर मेटल्स के विशाल भंडार मिले हैं। केंद्रीय खान मंत्रालय की टेक्निकल कम कॉस्ट कमेटी की बैठक में इस महत्वपूर्ण खोज की आधिकारिक पुष्टि की गई है।

Q.23 मई 2026 में रेयर अर्थ एलिमेंट्स (REE) के विशाल भंडार मिलने के कारण चर्चा में आया ‘सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स’ की भौगोलिक संरचना क्या है जो इसे प्रागैतिहासिक महत्व का क्षेत्र बनाती है?

  1. विशाल प्राचीन झील (Giant Lake)
  2. ज्वालामुखी कुंड (Volcanic Caldera)
  3. प्राचीन नदी घाटी
  4. भूकंपीय दरार (Seismic Fault)

Ans 2. ज्वालामुखी कुंड (Volcanic Caldera)
Exp. – ‘सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स’ एक प्रागैतिहासिक ज्वालामुखी कुंड (Volcanic Caldera) है जो लगभग 750 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। यहाँ मुख्य रूप से नियोबियम (Nb), जिरकोनियम (Zr) और हाफनियम (Hf) जैसे अत्यंत दुर्लभ और रणनीतिक तत्व पाए गए हैं। इन खनिजों का उपयोग एयरोस्पेस इंजन, चिकित्सा उपकरणों और सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट्स के निर्माण में होता है।

Q.24 15 मई 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के पहले सेमीकंडक्टर क्लस्टर का उद्घाटन किस जिले में किया?

  1. अलवर
  2. कोटपुतली-बहरोड़
  3. खैरथल-तिजारा
  4. डीग

Ans 3. खैरथल-तिजारा
Exp. – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 मई 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी (सालारपुर-खुशखेड़ा) में राज्य के पहले सेमीकंडक्टर क्लस्टर का उद्घाटन किया। यहाँ एलसीना इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स में ‘सहसरा सेमीकंडक्टर्स’ की ATMP/OSAT सुविधा शुरू की गई है। इस क्लस्टर में ₹1,200 करोड़ से अधिक का निवेश होगा और लगभग 2500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

भिवाड़ी के सेमीकंडक्टर क्लस्टर में हर साल 6 करोड़ सेमीकंडक्टर चिप्स का निर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) किया जाएगा। केंद्रीय बजट 2026-27 में ‘भारत सेमीकंडक्टर मिशन 2.0’ के लिए ₹1,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। भारत वर्ष 2029 तक घरेलू जरूरतों की 70-75% चिप्स में आत्मनिर्भर होगा। 

Q.25 राजस्थान के पहले भिवाड़ी सेमीकंडक्टर क्लस्टर के बारे में कौनसा कथन गलत है?

  1. इसमें ₹1,200 करोड़ से अधिक का निवेश होगा
  2. इससे लगभग 2500 लोगों को रोजगार मिलेगा
  3. यहाँ ‘सहसरा सेमीकंडक्टर्स’ की ATMP/OSAT सुविधा है
  4. राजस्थान सेमीकंडक्टर नीति मार्च 2025 में जारी की गई

Ans 4. राजस्थान सेमीकंडक्टर नीति मार्च 2025 में जारी की गई
Exp. – भिवाड़ी सेमीकंडक्टर क्लस्टर में ₹1,200 करोड़ निवेश, 2500 लोगों को रोजगार और ‘सहसरा सेमीकंडक्टर्स’ की ATMP/OSAT सुविधा — ये तीनों कथन सही हैं। गलत कथन option (D) है क्योंकि ‘राजस्थान सेमीकंडक्टर नीति’ अप्रैल 2026 में नहीं, बल्कि मार्च 2026 में जारी की गई थी।

Q.26 मई 2026 में जापान में आयोजित ‘IAU 24 घंटे एशिया एवं ओशिनिया चैंपियनशिप’ में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमर सिंह देवंदा का संबंध किस जिले से है?

  1. जयपुर
  2. सीकर
  3. झुंझुनू
  4. भरतपुर

Ans 1. जयपुर
Exp. – चौमूं (जयपुर) के अल्ट्रा-मैराथन धावक अमर सिंह देवंबा ने IAU 24 घंटे एशिया एवं ओशिनिया चैंपियनशिप (हिरोसाकी, जापान) में पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 24 घंटे में 282.88 किलोमीटर की दूरी तय कर नया भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपना ही वर्ष 2024 का पुराना रिकॉर्ड (272.53 किलोमीटर) पीछे छोड़ा। यह प्रतियोगिता इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्ररनर्स (IAU) द्वारा आयोजित की गई।

Q.27 25 मई 2026 को राजस्थान कृषि विभाग के साथ MoU करने वाली ‘वाधवानी एआई’ किसानों को स्थानीय भाषाओं में मौसम, फसलों और योजनाओं की जानकारी देने के लिए कौनसा बहुभाषी चैटबॉट उपलब्ध कराएगी?

  1. क्रॉपस
  2. एग्री एआई कलेक्ट
  3. एग्रीवाणी
  4. सोयाबीन ग्रेन एनालाइजर

Ans 3. एग्रीवाणी
Exp. – 25 मई 2026 को राजस्थान कृषि विभाग और ‘वाधवानी एआई’ (लंडिर्स एजुकेशन एंड हेल्थ सोसाइटी) के मध्य एक महत्वपूर्ण गैर-वित्तीय MoU हुआ। ‘वाधवानी एआई’ बिना किसी वित्तीय भार के अगले 3 वर्षों तक फ्री तकनीकी सहायता देगी। किसानों के लिए प्रमुख AI Tools में एग्रीवाणी (स्थानीय भाषाओं में बहुभाषी चैटबॉट), क्रॉपस (कंप्यूटर-विज़न तकनीक पर कीटों व बीमारियों की पहचान), सोयाबीन ग्रेन एनालाइजर (स्मार्टफोन आधारित) और एग्री एआई कलेक्ट (फील्ड गतिविधियों का डिजिटल रिकॉर्ड) शामिल हैं।

Q.28 मई 2026 में जयपुर के युवा उद्यमियों धवल जैन और जय शर्मा को फोर्ब्स ’30 अंडर 30 एशिया 2026′ की किस श्रेणी में चुना गया है?

  1. टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन
  2. फाइनेंस एंड वेंचर कैपिटल
  3. हेल्थकेयर एंड साइंस
  4. एंटरटेनमेंट एंड स्पोर्ट्स

Ans 3.हेल्थकेयर एंड साइंस
Exp. – जयपुर के युवा उद्यमियों धवल जैन और जय शर्मा को प्रतिष्ठित फोर्ब्स ’30 अंडर 30 एशिया 2026′ की ‘हेल्थकेयर एंड साइंस’ श्रेणी में शामिल किया गया है। इन्होंने बिहार के अमन कुमार के साथ मिलकर ‘मेव हेल्थ’ (Mave Health) स्टार्टअप की स्थापना की है जो मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तनाव मुक्ति तकनीक पर कार्य कर रहा है। तीनों उद्यमी BITS पिलानी के पूर्व छात्र हैं।

Q.29 जयपुर के युवा उद्यमियों धवल जैन और जय शर्मा द्वारा स्थापित स्टार्टअप ‘मेव हेल्थ’ किस क्षेत्र में कार्य करता है?

  1. कैंसर उपचार तकनीक
  2. डायबिटीज प्रबंधन
  3. मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोटेक्नोलॉजी
  4. आर्टिफिशियल ऑर्गन तकनीक

Ans 3. मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोटेक्नोलॉजी
Exp. – मेव हेल्थ’ (Mave Health) स्टार्टअप मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तनाव मुक्ति तकनीक पर नवाचार कर रहा है। इसे जयपुर के धवल जैन, जय शर्मा और बिहार के अमन कुमार ने मिलकर स्थापित किया है। इस उपलब्धि के लिए इन्हें फोर्ब्स ’30 अंडर 30 एशिया 2026′ की ‘हेल्थकेयर एंड साइंस’ श्रेणी में शामिल किया गया है। 

Q.30 15 मई 2026 को पुणे के ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिसोर्ट में जयपुर की किस महिला खिलाड़ी ने ‘आईजीयू पुणे महिला एवं जूनियर गर्ल्स गोल्फ चैंपियनशिप’ में अपना 12वाँ राष्ट्रीय खिताब जीता?

  1. ओजस्विनी सारस्वत
  2. यशस्विनी चौहान
  3. अनन्या राठौड़
  4. काव्या सिंह शेखावत

Ans 1. ओजस्विनी सारस्वत
Exp. – जयपुर की ओजस्विनी सारस्वत ने 15 मई 2026 को पुणे के ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिसोर्ट में ‘आईजीयू पुणे महिला एवं जूनियर गर्ल्स गोल्फ चैंपियनशिप’ में ‘बी गर्ल्स’ कैटेगरी में अपना 12वाँ राष्ट्रीय खिताब जीता। उन्होंने तीन राउंड में कुल 216 स्कोर (73, 74, 69) हासिल किया। कर्नाटक की प्रिया कुमारी के साथ 216 के स्कोर पर बराबरी होने के बाद रोमांचक प्ले-ऑफ मुकाबले में ओजस्विनी विजयी रहीं। इस चैंपियनशिप में उन्होंने कुल 3 ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया।

ओजस्विनी ने तीन राउंड में कुल 216 स्कोर बनाया। कर्नाटक की प्रिया कुमारी के साथ भी 216 का स्कोर बराबर रहने पर ओवरऑल खिताब के लिए प्ले-ऑफ मुकाबला खेला गया जिसमें ओजस्विनी विजयी रहीं और अपना 12वाँ राष्ट्रीय खिताब जीता।

Leave a Comment

Join WhatsApp Icon