Rajasthan Current Affairs May 2026: Top 80 MCQs with Explanations  

Q.31 10 मई 2026 को त्रिनिदाद और टोबैगो में ‘जयपुर फुट’ के पहले स्थायी केंद्र का उद्घाटन भारत के किस मंत्री ने त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त रूप से किया?

  1. स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
  2. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  3. विदेश मंत्री एस. जयशंकर
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Ans 3. विदेश मंत्री एस. जयशंकर
Exp. – कैरेबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो के पेनाल (दक्षिण त्रिनिदाद) में ‘जयपुर फुट’ के पहले स्थायी केंद्र का आधिकारिक उद्घाटन 10 मई 2026 को त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस केंद्र को ‘नेशनल प्रोस्थेटिक सेंटर’ का दर्जा दिया गया है जो पूरे CARICOM क्षेत्र के लिए बड़ा हब बनेगा। यह केंद्र ‘जयपुर फुट यूएसए’ और BMVSS (भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति) के सहयोग से स्थापित हुआ है।

Q.32 त्रिनिदाद और टोबैगो में ‘जयपुर फुट’ केंद्र को आधिकारिक तौर पर क्या दर्जा दिया गया है?

  1. रीजनल रिहैबिलिटेशन सेंटर
  2. इंटरनेशनल प्रोस्थेटिक हब
  3. नेशनल प्रोस्थेटिक सेंटर
  4. CARICOM मेडिकल सेंटर

Ans 3. नेशनल प्रोस्थेटिक सेंटर
Exp. – त्रिनिदाद और टोबैगो में स्थापित ‘जयपुर फुट’ केंद्र को ‘नेशनल प्रोस्थेटिक सेंटर’ (National Prosthetic Centre) का दर्जा दिया गया है जो पूरे कैरेबियाई क्षेत्र (CARICOM) के लिए एक बड़ा हब बनेगा। भारत के विशेषज्ञ गजानंद लांबा यहाँ स्थानीय तकनीशियनों को प्रशिक्षित करेंगे।

Q.33 बैंकॉक (थाईलैंड) में 29 अप्रैल से 3 मई 2026 को आयोजित ‘पेटेंक ट्रांसप्लांट एशियन ओपन चैंपियनशिप 2026’ में राजस्थान के किस खिलाड़ी ने रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया?

  1. भवानी सिंह
  2. हर्षवर्धन सिंह
  3. सतबीर सिंह
  4. मुजाहिद नकवी

Ans 1. भवानी सिंह
Exp. – राजस्थान के भवानी सिंह ने बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित ‘द्वितीय पेटेंक ट्रांसप्लांट एशियन ओपन चैंपियनशिप 2026’ में मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में जडीन कुमार के साथ जोड़ी बनाकर रजत पदक जीता। इस पदक के साथ उनका कुल अंतर्राष्ट्रीय पदकों का आँकड़ा 19 हो गया है। वे ट्रांसप्लांट खेलों में भारत के लिए सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय पदक जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं

Q.34 मई 2026 में जारी NCRB की वर्ष 2024 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार महिला अपराध के सांख्यिकीय मामलों में राजस्थान का देश में कौनसा स्थान रहा है?

  1. प्रथम
  2. द्वितीय
  3. तृतीय
  4. चतुर्थ

Ans 1. प्रथम
Exp. – NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो) द्वारा जारी वर्ष 2024 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार महिला अपराधों के साख्यिकीय मामलों में राजस्थान देश में शीर्ष पायदान पर है। राजस्थान में महिला अपराध दर 12.2% दर्ज की गई है जो 4.3% के राष्ट्रीय औसत से लगभग तीन गुना अधिक है। वर्ष 2024 में दुष्कर्म के 4,871 मामले दर्ज हुए (4,888 महिलाएं शिकार), जो पिछले वर्ष (2023) की तुलना में 4.08% की कमी दर्शाते हैं।

Q.35 मई 2026 में जारी NCRB रिपोर्ट 2024 के अनुसार देश के 19 प्रमुख महानगरों में प्रति लाख जनसंख्या पर सर्वाधिक महिला अपराध दर (34.3%) के साथ कौनसा शहर प्रथम स्थान पर है?

  1. मुंबई
  2. दिल्ली
  3. जयपुर
  4. हैदराबाद

Ans 3. जयपुर
Exp. – NCRB रिपोर्ट 2024 के अनुसार देश के 19 प्रमुख महानगरों में जयपुर प्रति लाख जनसंख्या पर सर्वाधिक महिला अपराध दर (34.3%) के साथ प्रथम स्थान पर है। हालांकि कुल दर्ज मामलों की संख्या दिल्ली में अधिक है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट आँकड़ों में ईस्ट जिले में सर्वाधिक 163, साउथ में 132, वेस्ट में 129 तथा नॉर्थ जिले में 73 मामले दर्ज हुए।

Q.36 साँभर झील (तेजा का बास) के खिलाड़ी जिसने 25-26 मार्च 2026 को चंडीगढ़ में आयोजित ’27वीं नेशनल डेफ सीनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप’ में 2 पदक जीते?

  1. लोकेश चौहान
  2. सुरेश बैरवा
  3. पवन चौधरी
  4. संतोष जाट

Ans 4. संतोष जाट
Exp. – साँभर झील (तेजा का बास) के संतोष जाट ने ’27वीं नेशनल डेफ सीनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप’ (चंडीगढ़, 25-26 मार्च 2026) में टेबल टेनिस में 2 पदक जीते — महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक और महिला युगल स्पर्धा में कांस्य पदक। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में अहमदाबाद में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी उन्होंने कांस्य पदक जीता था।

Q.37 मई 2026 में ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II’ में राजस्थान के निम्नलिखित में से कौनसा जिला शामिल नहीं किया गया है?

  1. श्रीगंगानगर
  2. फलोदी
  3. जैसलमेर
  4. हनुमानगढ़

Ans 4. हनुमानगढ़
Exp. – राजस्थान सरकार ने सीमावर्ती गाँवों में बुनियादी ढाँचे और सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत करने के लिए ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II’ लागू किया है। इसके तहत 5 सीमावर्ती जिलों के 184 रणनीतिक गाँवों का चयन किया गया है। इनमें श्रीगंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी जिले शामिल हैं और प्रतिवर्ष ₹3 करोड़ का प्रावधान किया गया है। हनुमानगढ़ भी राजस्थान का एक सीमावर्ती जिला है परंतु इस कार्यक्रम में इसे शामिल नहीं किया गया है। इसलिए सही उत्तर ‘हनुमानगढ़’ है।

Q.38 ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II’ में राजस्थान के 5 सीमावर्ती जिलों में से किस जिले के सबसे अधिक गाँवों का चयन किया गया है?

  1. बीकानेर
  2. बाड़मेर
  3. जैसलमेर
  4. श्रीगंगानगर

Ans 4. श्रीगंगानगर
Exp. – ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II’ में जिलेवार गाँवों का चयन इस प्रकार है — श्रीगंगानगर के 68, बीकानेर के 46, बाड़मेर के 36, जैसलमेर के 30 तथा फलोदी के 4 गाँव। इस प्रकार सबसे अधिक 68 गाँवों के साथ श्रीगंगानगर शीर्ष पर है। वर्तमान में चयनित 123 गाँवों में ₹232 करोड़ की लागत से 515 कार्य करवाए जाने प्रस्तावित हैं।

Q.39 मई 2026 में राजस्थान वन विभाग के साथ एमओयू के तहत सरिस्का बाघ अभयारण्य (अलवर) में ‘अग्निवेश अग्रवाल नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर’ स्थापित करने का यह एमओयू किस संस्था के साथ हुआ?

  1. WWF इंडिया
  2. वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया
  3. TACO (द एनिमल केयर ऑर्गेनाइजेशन)
  4. टाइगर वॉच

Ans 3. TACO (द एनिमल केयर ऑर्गेनाइजेशन)
Exp. – मई 2026 में वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की पशु कल्याण पहल ‘टाको’ (TACO – द एनिमल केयर ऑर्गेनाइजेशन) ने राजस्थान वन विभाग के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत सरिस्का बाघ अभयारण्य (अलवर) में ‘अग्निवेश अग्रवाल नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर’ (NIC) स्थापित किया जाएगा। शाइन फाउंडेशन के सहयोग से ₹1.04 करोड़ की लागत से एक आधुनिक कन्वेंशन सेंटर भी बनेगा। इस कार्यक्रम के दौरान रणथंभौर टाइगर रिजर्व के लिए 8 विशेष निगरानी वाहन रवाना किए गए। TACO की स्थापना वर्ष 2022 में की गई थी।

Q.40 मई 2026 में जयपुर के 18 वर्षीय एथलीट जिसने वियतनाम के दा नांग में आयोजित विश्व की सबसे कठिन प्रतियोगिताओं में से एक ‘आयरनमैन वियतनाम’ को सफलतापूर्वक पूरा किया?

  1. ऋषभ डागा
  2. आर्यन बंसल
  3. ध्रुव अग्रवाल
  4. यश सिंघल

Ans 1. ऋषभ डागा
Exp. – जयपुर के 18 वर्षीय एथलीट ऋषभ डागा ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित ‘आयरनमैन वियतनाम’ रेस को 13 घंटे 46 मिनट में बिना रुके पूरा किया। इसमें 3.8 किमी तैराकी, 180 किमी साइकिलिंग और 42.2 किमी पूर्ण मैराथन शामिल था। इस उपलब्धि के साथ वे यह कठिन रेस पूरी करने वाले राजस्थान के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। वे इससे पहले ‘आयरनमैन 70.3 गोवा’ प्रतियोगिता भी जीत चुके हैं।

Q.41 मई 2026 में फ्यूजन ग्रुप द्वारा आयोजित ‘मिसेज राजस्थान-2026’ में गोल्ड कैटेगरी का मुख्य खिताब किसने जीता?

  1. उमा मीना
  2. विनीता दीक्षित
  3. श्वेता कंसाना
  4. नीतू राठौड़

Ans 3. श्वेता कंसाना
Exp. –  प्रतिष्ठित ब्यूटी और पर्सनैलिटी प्लेटफॉर्म ‘मिसेज राजस्थान-2026’ का ग्रैंड फिनाले जामडोली स्थित हैवा हेवन रिसोर्ट में फ्यूजन ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया। गोल्ड कैटेगरी का मुख्य खिताब श्वेता कंसाना ने जीता जबकि गोल्ड रनरअप में विनीता दीक्षित (फर्स्ट), अदिति चौधरी (सेकंड), पारुल शर्मा (थर्ड) और भावना मीना (फोर्थ) रहीं। सिल्वर कैटेगरी का खिताब उमा मीना ने जीता।

Q.42 राजस्थान में राज्य पक्षी गोडावण के संरक्षण को समर्पित पहला ‘गोडावण दिवस’ कब मनाया गया?

  • 14 मई 2026
  • 18 मई 2026
  • 21 मई 2026
  • 26 मई 2026

Ans 21 मई 2026
Exp. – प्रदेश के राज्य पक्षी और लुप्तप्राय प्रजाति गोडावण के संरक्षण को समर्पित पहला आधिकारिक ‘गोडावण दिवस’ 21 मई 2026 को मनाया गया। मुख्य समारोह उत्कर्ष जैन भवन (जैसलमेर) में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा थे। इस अवसर पर वन मंत्री ने डेजर्ट नेशनल पार्क (मरु उद्यान) के सुदासरी (सम) क्षेत्र का दौरा कर गोडावण की विशेष मूर्तियों का अनावरण किया।

Q.43 राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले एमटेक छात्र जिनके सहयोग से भारतीय सेना के लिए अत्याधुनिक स्वदेशी स्टीलथ सर्विलांस ड्रोन ‘वज्रनेत्र’ विकसित किया गया?

  1. तरंग श्रीवास
  2. पार्थ सक्सेना
  3. आर्यन श्रीवास्तव
  4. दक्ष चौधरी

Ans 1. तरंग श्रीवास
Exp. – भारतीय सेना की मारक व रक्षा क्षमता बढ़ाने हेतु अत्याधुनिक स्वदेशी स्टीलथ सर्विलांस ड्रोन ‘वज्रनेत्र’ का विकास IIT जम्मू के युवा वैज्ञानिकों की कोर टीम ने किया है। इस स्वदेशी तकनीक को विकसित करने वाली टीम में रावतभाटा (राजस्थान) के मूल निवासी व एमटेक छात्र तरंग श्रीवास शामिल हैं। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं के तकनीकी कौशल से रक्षा क्षेत्र को मजबूत व आत्मनिर्भर बनाना है।

Q.44 प्रथम ‘गोडावण दिवस’ (21 मई 2026) के अवसर पर राजस्थान में गोडावण की कुल संख्या कितनी बताई गई?

  • 197
  • 207
  • 217
  • 227

Ans 217
Exp. – प्रथम ‘गोडावण दिवस’ के अवसर पर राजस्थान में गोडावणों (Great Indian Bustard) की कुल संख्या बढ़कर 217 हो गई है। इनमें से 130 गोडावण जैसलमेर के प्राकृतिक आवासों में तथा 87 गोडावण ब्रीडिंग सेंटर में सुरक्षित हैं।

Q.45 21 मई 2026 को 95 वर्ष की आयु में निधन हुए मेडिसिन के ‘गॉडफादर’ पद्मश्री डॉ. एसआर मेहता को पद्मश्री सम्मान किस वर्ष दिया गया था?

  • 1975
  • 1995
  • 1985
  • 1990

Ans 1985
Exp. – जयपुर के प्रख्यात चिकित्सक पद्मश्री डॉ. एसआर मेहता (डॉ. श्यामल राम मेहता) का 95 वर्ष की आयु में 21 मई 2026 को निधन हो गया। वे SMS मेडिकल कॉलेज के दूसरे बैच (1948) के छात्र थे और 1957 में गोल्ड मेडल के साथ एमडी (MD) किया। वर्ष 1984 में SMS संस्थान के प्रिंसिपल बने और 16 मार्च 1985 को तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने उन्हें पद्मश्री से अलंकृत किया।

Q.46 WHO ने वर्ष 2026 के ‘वर्ल्ड नो टोबैको डे अवॉर्ड’ के तहत राजस्थान को तम्बाकू नियंत्रण में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में कौनसा स्थान प्रदान किया?

  1. द्वितीय स्थान
  2. तृतीय स्थान
  3. प्रथम स्थान
  4. चतुर्थ स्थान

Ans 3. प्रथम स्थान
Exp. – विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वर्ष 2026 के ‘वर्ल्ड नो टोबैका डे अवॉर्ड’ के तहत राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को तम्बाकू नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र (South-East Asia Region) में प्रथम स्थान और प्रतिष्ठित विश्व-स्तरीय सम्मान प्रदान किया है। राज्य में ब्लॉक स्तर तक 500 से अधिक तम्बाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श केंद्र संचालित हैं तथा 83 हजार से अधिक विद्यालयों में ‘तम्बाकू मुक्त विद्यालय’ नीति लागू है।

Q.47 राजस्थान में ‘तम्बाकू मुक्त ग्राम अभियान’ को और प्रभावी बनाने के लिए इसे किस योजना से जोड़ा जा रहा है?

  1. आयुष्मान भारत योजना
  2. प्रधानमंत्री ग्राम स्वास्थ्य योजना
  3. आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना
  4. राजस्थान ग्राम विकास योजना

Ans 3. आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना
Exp. – राजस्थान में ‘तम्बाकू मुक्त ग्राम अभियान’ को ‘आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना’ से जोड़कर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इस अभियान में COTPA (सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम-2003) तथा ‘इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम-2019’ के तहत कड़ी प्रवर्तन कार्रवाई की गई और सोशल मीडिया पर 60 हजार से अधिक संदेश प्रसारित करते हुए 2.55 लाख ऑन-ग्राउंड गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

Q.48 18 मई 2026 को राजस्थान विधानसभा के नए प्रतीक चिन्ह (Logo) का विमोचन किस ऐतिहासिक अवसर पर किया गया?

  • 70वें स्थापना वर्ष पर
  • 72वें स्थापना वर्ष पर
  • 75वें स्थापना वर्ष पर
  • 78वें स्थापना वर्ष पर

Ans 75वें स्थापना वर्ष पर
Exp. – राजस्थान विधानसभा के 75वें स्थापना वर्ष (75th Anniversary) के अवसर पर 18 मई 2026 को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नए प्रतीक चिन्ह (Logo) का विमोचन किया और विधानसभा के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) की उद्घोषणा की। राजस्थान विधानसभा देश की पहली विधानसभा बन गई है जिसने अपना स्वयं का स्वतंत्र प्रतीक चिन्ह (Logo) तैयार करवाया है।

Q.49 18 मई 2026 को विमोचित राजस्थान विधानसभा के नए प्रतीक चिन्ह (Logo) के मुख्य डिजाइनर कौन हैं?

  1. महेश गुर्जर
  2. रमेश शर्मा
  3. शेर सिंह
  4. विक्रम सिंह

Ans 3. शेर सिंह
Exp. – राजस्थान विधानसभा के नवनिर्मित प्रतीक चिन्ह के मुख्य डिजाइनर शेर सिंह हैं, जिन्हें समारोह में राज्यपाल और स्पीकर द्वारा सम्मानित किया गया। यह लोगो राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और लोकतांत्रिक परंपरा को प्रदर्शित करता है जिसमें अशोक स्तंभ, राज्य वृक्ष खेजड़ी, राज्य पुष्प रोहिड़ा, राज्य पशु ऊँट और राज्य पक्षी गोडावण को स्थान दिया गया है। लोगो पर ‘राष्ट्रीय धर्मनिष्ठा विधायिका’ का ध्येय वाक्य उकेरा गया है।

Q.50 18 मई 2026 को राजस्थान विधानसभा भवन के 13 द्वारों के नामकरण में उत्तरी मुख्य द्वार (राज्यपाल, CM, स्पीकर प्रवेश) को क्या नाम दिया गया?

  1. शक्ति द्वार
  2. संकल्प द्वार
  3. सुशासन द्वार
  4. कर्तव्य द्वार

Ans 4. कर्तव्य द्वार
Exp. – राजस्थान विधानसभा भवन के 13 द्वारों का नामकरण इस प्रकार किया गया — उत्तरी मुख्य द्वार (राज्यपाल, CM, स्पीकर प्रवेश): कर्तव्य द्वार, दक्षिणी द्वार (जनता प्रवेश): शक्ति द्वार, पश्चिमी द्वार (विधायक प्रवेश): सुशासन द्वार, पूर्वी द्वार (अधिकारी प्रवेश): संकल्प द्वार और उत्तरी मंदिर द्वार (विशिष्ट व्यक्ति प्रवेश): शौर्य द्वार। भवन के 8 बाहरी अंचल द्वारों का नामकरण राज्य के सांस्कृतिक अंचलों के आधार पर बृज, शेखावाटी, वागड़, मेवाड़, मारवाड़, हाड़ौती, मेरवाड़ा और ढूँढाड़ द्वार किया गया है।

Q.51 दिल्ली से अलवर तक ‘नमो भारत’ ट्रेन के RRTS कॉरिडोर की कुल लंबाई कितनी है?

  • 76 किलोमीटर
  • 106 किलोमीटर
  • 196 किलोमीटर
  • 306 किलोमीटर

Ans 196 किलोमीटर
Exp. – राजस्थान देश के पहले RRTS (Regional Rapid Transit System) नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। दिल्ली से अलवर तक ‘नमो भारत’ ट्रेन के इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 196 किलोमीटर है, जिसमें से 91 किलोमीटर का हिस्सा राजस्थान में होगा। पूरे कॉरिडोर में 22 मुख्य स्टेशन होंगे जिनमें से 6 स्टेशन राजस्थान में प्रस्तावित हैं।

Q.52 जयपुर की किस महिला तीरंदाज ने मई 2026 में दिल्ली में आयोजित NTPC खेलो इंडिया महिला नेशनल तीरंदाजी टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता?

  1. धान्वी सिंह
  2. धृति शर्मा
  3. यशस्वी चौहान
  4. दृष्टि चौधरी

Ans 2. धृति शर्मा
Exp. – जयपुर की धृति शर्मा ने ‘एनटीपीसी खेलो इंडिया महिला नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट 2026’ में सब-जूनियर रिकर्व गर्ल्स श्रेणी में कांस्य पदक जीता। शूट-ऑफ में उन्होंने झारखंड की खुशी कुमारी को हराकर यह पदक अर्जित किया। यह प्रतियोगिता डीडीए यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिल्ली में आयोजित की गई थी।

Q.53 दिल्ली से अलवर RRTS ‘नमो भारत’ ट्रेन की अधिकतम परिचालन गति कितनी होगी और इससे दिल्ली से अलवर की दूरी कितने समय में तय होगी?

  • 120 किमी/घंटा — 150 मिनट में
  • 140 किमी/घंटा — 135 मिनट में
  • 160 किमी/घंटा — 117 मिनट में
  • 180 किमी/घंटा — 90 मिनट में

Ans 160 किमी/घंटा — 117 मिनट में
Exp. –  ‘नमो भारत’ ट्रेन की अधिकतम परिचालन गति 160 किमी/घंटा होगी, जिससे दिल्ली से अलवर की दूरी मात्र 117 मिनट (लगभग 2 घंटे) में तय हो सकेगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹37,000 करोड़ है और इसे वर्ष 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य रूट दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर एसएनबी (शाहजहाँपुर-नीमराना-बहरोड़) होते हुए अलवर तक जाएगा।

Q.54 मई 2026 में जयपुर के सीतापुरा में स्थापित राज्य के पहले ‘ड्यूअल-सोर्स’ डेटा सेंटर का निर्माण किस कंपनी द्वारा किया गया है?

  1. टाटा कम्युनिकेशन्स
  2. रिलायंस जियो
  3. अडानी डेटा नेटवर्क्स
  4. एसटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स

Ans 4. एसटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स
Exp. – जयपुर के सीतापुरा में निजी क्षेत्र का राज्य का पहला दोहरे स्रोत से बिजली आपूर्ति वाला अत्याधुनिक डेटा सेंटर स्थापित किया गया है। इसका निर्माण एसटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स द्वारा ₹350 करोड़ के निवेश से किया गया है। यह 1.5 एकड़ भूमि पर निर्मित है और इसकी क्षमता 6 मेगावाट आईटी (6 MW IT Capacity) है। ‘ड्यूअल-सोर्स’ तकनीक के तहत इसे दो स्वतंत्र ग्रिड सब-स्टेशनों (220/33 KV और 132/33 KV सीतापुरा) से निर्बाध बिजली मिलेगी। 

Q.55 मई 2026 में जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ‘ग्रीन एयरपोर्ट्स रिकग्निशन 2026’ में कौनसा सम्मान प्राप्त हुआ?

  1. गोल्ड सम्मान
  2. सिल्वर सम्मान
  3. प्लैटिनम सम्मान
  4. ब्रॉन्ज सम्मान

Ans 2. सिल्वर सम्मान
Exp. – जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हुए ‘ग्रीन एयरपोर्ट्स रिकग्निशन 2026’ में सिल्वर सम्मान प्राप्त किया। यह सम्मान मई 2026 में बैंकॉक में आयोजित विशेष समारोह में ACI (एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल) एशिया-पैसिफिक और मिडल ईस्ट द्वारा 5 से 15 मिलियन वार्षिक यात्री श्रेणी में प्रदान किया गया।

Q.56 ‘ग्रीन एयरपोर्ट’ सम्मान प्राप्त जयपुर एयरपोर्ट में स्मार्ट लाइटिंग और उन्नत तकनीकों से HVAC एनर्जी खपत में कितने प्रतिशत की कमी आई है?

  • 25%
  • 30%
  • 35%
  • 50%

Ans 35%
Exp. – जयपुर एयरपोर्ट ने स्मार्ट लाइटिंग और उन्नत तकनीकों के कारण HVAC एनर्जी खपत में 35% की कमी की है। पर्यावरण अनुकूल पहलों से यह एयरपोर्ट सालाना 200 टन से अधिक CO₂ उत्सर्जन कम कर रहा है। इसके अलावा CII द्वारा ‘जीरो वेस्ट टू लैंडफिल’ का तमगा तथा ACI से ‘लेवल-3 एक्रिडेशन’ भी प्राप्त है। यह उत्तर भारत का दूसरा वॉटर पॉजिटिविटी सर्टिफाइड एयरपोर्ट बन चुका है।

Q.57 25 मई 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य है?

  1. नदियों के किनारे वृक्षारोपण करना
  2. मानसून से पूर्व पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर भू-जल स्तर में सुधार करना
  3. राज्य में नहरों का नवीनीकरण करना
  4. बाँधों की सफाई और मरम्मत करना

Ans 2. मानसून से पूर्व पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर भू-जल स्तर में सुधार करना
Exp. – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के द्वितीय चरण का राज्यव्यापी शुभारंभ 25 मई 2026 को गंगा दशमी के पावन अवसर पर बीसलपुर बाँध (टोंक) और बंध बारेठा बाँध (भरतपुर) से किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इसरदा बाँध (सवाई माधोपुर) का हवाई सर्वेक्षण किया। यह अभियान 25 मई 2026 से 5 जून 2026 (विश्व पर्यावरण दिवस) तक संचालित किया जा रहा है।

‘वंदे गंगा’ अभियान के द्वितीय चरण का प्राथमिक उद्देश्य मानसून के आगमन से पूर्व पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना तथा भू-जल स्तर (Groundwater Level) में सुधार हेतु जन-भागीदारी बढ़ाना है। इसके तहत जल संसाधन विभाग द्वारा जलाशयों की साफ-सफाई तथा ‘कैच द रेन’ (Catch the Rain) कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। 4 जून 2026 को वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा ‘रन फॉर एनवायरनमेंट’ का आयोजन किया जाएगा।

Q.58 3-9 मई 2026 को कश्मीर विश्वविद्यालय में आयोजित ‘अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुशू चैंपियनशिप 2026’ में राजस्थान के किस विश्वविद्यालय ने 8 पदक जीते?

  1. राजस्थान यूनिवर्सिटी, जयपुर
  2. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर
  3. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर
  4. महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर

Ans 1. राजस्थान यूनिवर्सिटी, जयपुर
Exp. – कश्मीर में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुशू (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप 2026 में राजस्थान विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक (5 रजत + 3 कांस्य) जीते। रजत पदक विजेता: भानु प्रताप पारिक, तनीषा महावर, महिमा चौधरी, गौरांग सैनी और वैदेही पारिक तथा कांस्य पदक विजेता: वैदेही पारिक (दूसरा पदक), पीयूष मेहरा और पूजा (सांडा स्पर्धा-70 किग्रा) रहे।

Q.59 1-16 मई 2026 को ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में आयोजित ‘एशियन सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026’ में स्वर्ण पदक जीतने वाले 14 वर्षीय यश कुमार किस जिले से हैं?

  1. अलवर
  2. भरतपुर
  3. डीग
  4. जयपुर

Ans 3. डीग
Exp. – डीग जिले के 14 वर्षीय मुक्केबाज यश कुमार ने ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में 1-16 मई 2026 को आयोजित ‘एशियन सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026’ में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। 33 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में उन्होंने कजाकिस्तान के सायत राखिमबेंदी को 4-1 से पराजित किया। इस सफलता के साथ यश जूनियर वर्ग में एशियन चैंपियनशिप का स्वर्ण जीतने वाले राजस्थान के पहले बॉक्सर बन गए।

यश कुमार ने 33 किलोग्राम भार वर्ग में कजाकिस्तान के सायत राखिमबेंदी को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वे जूनियर वर्ग में एशियन चैंपियनशिप का स्वर्ण जीतने वाले राजस्थान के पहले बॉक्सर बन गए हैं।

Q.60 मई 2026 में पीएम ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत सर्वाधिक सड़क निर्माण और गुणवत्ता नियंत्रण की श्रेणी में राजस्थान ने कौनसा स्थान प्राप्त किया?

  1. प्रथम
  2. द्वितीय
  3. तृतीय
  4. चतुर्थ

Ans 2. द्वितीय
Exp. – PMGSY के रजत जयंती (25 वर्ष) समारोह में 10 मई 2026 को भैरोंदा (सीहोर, मध्य प्रदेश) में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राजस्थान को सम्मानित किया गया। सड़क लंबाई में प्रथम स्थान मध्य प्रदेश (90,766 किमी), द्वितीय राजस्थान (75,868 किमी) और तृतीय उत्तर प्रदेश रहा। गुणवत्ता नियंत्रण की श्रेणी में मध्य प्रदेश प्रथम जबकि राजस्थान और तमिलनाडु संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

Leave a Comment

Join WhatsApp Icon