Rajasthan Current Affairs April 2026: Top 70 MCQs with Explanations 

Q.31 राजस्थान सरकार की बजट घोषणा की अनुपालना में RIICO द्वारा अब संभाग स्तर पर प्लग एंड प्ले सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। निम्न में से कौन सा औद्योगिक क्षेत्र शामिल होगा?

  1. खोड़ा औद्योगिक क्षेत्र किशनगढ़ (अजमेर)
  2. करणी औद्योगिक क्षेत्र (बीकानेर)
  3. बोरानाडा एग्रो फूड पार्क (जोधपुर)
  4. सभी

Ans. 4. सभी
Exp. – प्लग एंड प्ले एक ऐसा मॉडल है जहां उद्यमियों को पहले से तैयार शेड, बिजली, पानी और सड़क जैसी तमाम बुनियादी सुविधाएं मिलती है जिसेसे वे ‘आओ और काम करो’ की तर्ज पर उद्योग लगा सकते हैं।

प्रदेश के निम्नलिखित प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र में इस सुविधा का विकास किया जाएगा –

  • खोड़ा औद्योगिक क्षेत्र किशनगढ़ (अजमेर)
  • करणी औद्योगिक क्षेत्र (बीकानेर)
  • बोरानाडा एग्रो फूड पार्क (जोधपुर)
  • सीतापुर फेज तृतीय (जयपुर) 
  • ब्रज औद्योगिक क्षेत्र (भरतपुर) 
  • आईआईडी सेंटर कलड़वास (उदयपुर) 
  • एग्रो फूड पार्क रानपुर (कोटा) 
  • आईटी पार्क माकड़वाली औद्योगिक क्षेत्र (अजमेर)

Q.32 अप्रैल 2026 तक छतो पर रूफटॉप सोलर लगाने के मामले में राजस्थान का देश में स्थान है?

  1. प्रथम
  2. द्वितीय
  3. तृतीय
  4. चतुर्थ

Ans. 3. तृतीय
Exp. – नवीनतम आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में कुल रूप टॉप सोलर इंस्टॉलेशन क्षमता 2090 मेगावाट हो गई है जो कि गुजरात (6,882 मेगावाट), महाराष्ट्र (5442 मेगावाट) के बाद तीसरे स्थान पर है। रूफटॉप सोलर लगाने से राजस्थान के 1,43,965 उपभोक्ताओं का बिजली बिल अब शून्य हो गया है।

Q.33 26 अप्रैल 2026 को 10 दिवसीय ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला’ का आयोजन किया गया?

  1. सीकर
  2. भीलवाड़ा
  3. अजमेर
  4. जयपुर

Ans. 4. जयपुर
Exp. – इस बार मेले में कुल 5.50 करोड़ से अधिक के उत्पादों की रिकॉर्ड बिक्री हुई है जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.25 करोड़ अधिक है। पहली बार सर्वाधिक 160 स्टॉल्स लगाई गई। मेले में ऑर्गेनिक उत्पाद श्री अन्न (मिलेट्स), एक जिला एक उत्पाद (ODOP) और जीआई (GI) टैग प्राप्त उत्पाद एक की छत के नीचे उपलब्ध रहे।

Q.34 26 अप्रैल 2026 को जयपुर में आयोजित ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला’ में प्रदर्शनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है?

  1. कॉनफेड
  2. तिलम संघ
  3. अपेक्स बैंक
  4. इनमें से कोई नहीं

Ans. 1. कॉनफेड
Exp. – इस प्रदर्शनी में कॉनफेड (CONFED) ने प्रथम स्थान, तिलम संघ ने द्वितीय स्थान और आईसीडी जयपुर डेयरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बाड़मेर जिले की सुंदर ग्राम सेवा सहकारी समिति को उत्कृष्ट नवाचारों हेतु पुरस्कार दिया गया। 

Q.35 अप्रैल 2026 में RIICO ने बड़े औद्योगिक भूखंडों के उप-विभाजन के नए नियम लागू किए हैं जिनके बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?

  1. केवल 20,000 वर्ग मीटर या इससे अधिक क्षेत्रफल वाले भूखंडों का ही विभाजन किया जाएगा।
  2. उप विभाजन के बाद प्रत्येक नए भूखंड का क्षेत्रफल कम से कम 500 वर्ग मीटर होना अनिवार्य है।
  3. भूखंड आवंटन के 7 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही उप विभाजन की अनुमति मिलेगी।
  4. सभी सही है।

Ans. 4. सभी सही है।
Exp. – RIICO ने राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य को और अधिक लचीला बनाने के लिए बड़े औद्योगिक भूखंडों के उप विभाजन की सशस्त्र मंजूरी दे दी है। इसके तहत नहीं खरीदार को रजिस्ट्री की तिथि से 2 वर्ष के भीतर भूखंड का औद्योगिक उपयोग शुरू करना होगा।

Q.36 राजस्थान के औद्योगिक विकास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से RIICO ने राजस्थान वित्त निगम (RFC) को कितने रुपए का पूंजी सहयोग देने का मंजूरी दी है?

  1. 20 करोड़
  2. 50 करोड़
  3. 100 करोड़
  4. 75 करोड़

Ans. 2. 50 करोड़
Exp. – यह मंजूरी राज्य सरकार की वित्तीय वर्ष 2024-25 की संशोधित बजट घोषणा के कार्य का हिस्सा है, इसमें राज्य सरकार और रीको द्वारा आईएफसी के लिए 50-50 करोड़ की सहायता का प्रावधान किया गया था।

Q.37 अप्रेल 2026 में विश्व बैंक ने RHMP के तहत राजस्थान के कितने राजमार्गों के उन्नयन के लिए ₹2,025 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी है?

  • 9
  • 12
  • 14
  • 16

Ans. 14
Exp. – विश्व बैंक ने राजस्थान की सड़क अवसंरचना को आधुनिक बनाने के लिए RHMP (राजस्थान हाईवेज मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट) के तहत ₹2,025 करोड़ का ऋण मंजूर किया है। इस परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के 14 राजमार्गों (लगभग 926 किमी) का कायाकल्प किया जाएगा।

इनमें से 5 परियोजनाएं EPC (Engineering, Procurement and Construction) मोड पर तथा 9 परियोजनाएं HAM (Hybrid Annuity Model) मोड पर विकसित होंगी। इसके क्रियान्वयन हेतु विश्व बैंक, भारत सरकार और राजस्थान सरकार के मध्य त्रिपक्षीय अनुबंध किया जाएगा तथा सड़क सुरक्षा हेतु ITS (Intelligent Transport System) लागू किया जाएगा।

Q.38 राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस (16 अप्रैल 2026) पर सम्मानित ‘असली नायकों’ में सिरोही के प्रकाश प्रजापति को किस कार्य हेतु सम्मानित किया गया?

  1. ठंड में छोड़े गए नवजात की जान बचाने के लिए
  2. 1584 लावारिस एवं दुर्घटना में मृत शवों का निःशुल्क अंतिम संस्कार करने के लिए
  3. बाल मित्र थाना की स्थापना के लिए
  4. 500 से अधिक वन्यजीवों की जान बचाने के लिए

Ans. 2. 1584 लावारिस एवं दुर्घटना में मृत शवों का निःशुल्क अंतिम संस्कार करने के लिए
Exp. – राजस्थान पुलिस ने 77वें स्थापना दिवस (16 अप्रैल 2026) पर उन आम नागरिकों को सम्मानित किया जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के समाज सेवा की, इन्हें ‘असली नायक’ (Unsung Heroes) कहा गया। DGP राजीव कुमार शर्मा ने तीन नायकों को सम्मानित किया।

प्रकाश प्रजापति (सिरोही) ने 1584 लावारिस एवं दुर्घटना में मृत शवों का निःशुल्क अंतिम संस्कार किया। सुजीत कश्यप ‘राम’ (झालावाड़) ने दिसंबर 2025 में ठंड में छोड़े गए नवजात की जान बचाकर उसे कानूनी संरक्षण दिलाया। श्रीमती सिंधु बिनुजीत (उदयपुर) ने ‘बाल मित्र थाना’ और ‘सुरक्षित विद्यालय’ के माध्यम से बाल संरक्षण में ऐतिहासिक कार्य किया।

Q.39 राजस्थान सरकार ने अप्रैल 2026 में जैसलमेर जिले में कितने हेक्टेयर भूमि को ‘ओरण’ (पवित्र उपवन) के रूप में आरक्षित किया है?

  1. 2,666.21 हेक्टेयर
  2. 3,666.21 हेक्टेयर
  3. 4,666.21 हेक्टेयर
  4. 5,666.21 हेक्टेयर

Ans. 2. 3,666.21 हेक्टेयर
Exp. – राजस्थान सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए जैसलमेर में एक बड़े भूभाग को ‘ओरण’ (पवित्र उपवन) के रूप में संरक्षित किया है। ‘ओरण’ शब्द संस्कृत के ‘अरण्य’ से बना है जिसका अर्थ है ‘बिना छेड़ा हुआ जंगल।’ कुल 3,666.2139 हेक्टेयर भूमि को आरक्षित किया गया है जिसमें रामगढ़, फतेहगढ़, जैसलमेर, नाचना और मोहनगढ़ तहसीलें शामिल हैं। 

Q.40 नागदा-कोटा-शामगढ़ रेलखंड पर 27 अप्रैल 2026 को भारत की पहली Alstom-प्रणोदन वंदे भारत ट्रेन का परीक्षण किस रेलवे मंडल के अंतर्गत किया गया?

  1. मुंबई मंडल
  2. जयपुर मंडल
  3. कोटा मंडल
  4. अजमेर मंडल

Ans. 3. कोटा मंडल
Exp. – भारत में पहली बार Alstom (फ्रांस) की तकनीक पर आधारित वंदे भारत ट्रेन का सफल परीक्षण किया गया, जो देश की रेल तकनीक में एक नया अध्याय है। 27 अप्रैल 2026 को पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के कोटा मंडल के अंतर्गत नागदा-कोटा-शामगढ़ रेलखंड पर यह परीक्षण किया गया।

इस ट्रेन का निर्माण RCF कपूरथला में हुआ है और RDSO लखनऊ इसकी निगरानी कर रहा है। प्रथम चरण में 60 से 115 किमी प्रति घंटे की गति से परीक्षण हुआ और आगामी लक्ष्य 180 किमी प्रति घंटे तक गति ले जाना है।

Q.41 केंद्र सरकार ने मथुरा-नागदा तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना को ‘विशेष रेल परियोजना’ घोषित करते हुए इसे राष्ट्रीय अवसंरचना का दर्जा प्रदान किया है। यह रेल लाइन राजस्थान के कोनसे जिलों से गुजरेगी?

  1. भरतपुर-धौलपुर
  2. कोटा और भरतपुर
  3. डीग और भरतपुर
  4. सवाईमाधोपुर और धौलपुर

Ans. 2. कोटा और भरतपुर
Exp. – केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली मथुरा-नागदा तीसरी व चौथी रेल लाइन को ‘विशेष रेल परियोजना’ घोषित करते हुए इसे राष्ट्रीय अवसंरचना का दर्जा प्रदान किया है। यह परियोजना नागदा (मध्य प्रदेश) से मथुरा (उत्तर प्रदेश) तक लगभग 568 किमी लंबी है। इस संबंध में भारत के राजपत्र (Gazette of India) में अधिसूचना जारी की गई है और यह लाइन राजस्थान के कोटा और भरतपुर जिलों से होकर गुजरेगी। 

Q.42 अप्रैल 2026 में केंद्र का ‘एक्सीलेंट परफॉर्मेंस इन बिजनेस अवॉर्ड’ किसको दिया गया?

  1. HUDCO जयपुर
  2. RIICO जयपुर
  3. RUDSICO कोटा
  4. RUIDP उदयपुर

Ans. 1. HUDCO जयपुर
Exp. – HUDCO (Housing and Urban Development Corporation) के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय को वित्त वर्ष 2025-26 में राजस्थान में किए गए रिकॉर्ड कार्यों के लिए नई दिल्ली में ‘एक्सीलेंट परफॉर्मेंस इन बिजनेस अवॉर्ड’ प्रदान किया गया है। इस वर्ष HUDCO ने राजस्थान में ₹21,099 करोड़ का ऋण स्वीकृत कर नया कीर्तिमान स्थापित किया और CSR के तहत ₹3.05 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की। यह पुरस्कार जयपुर क्षेत्रीय प्रमुख सुधीर कुमार भटनागर ने ग्रहण किया। इस अवसर पर RUDSICO को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। 

Q.43 राजस्थान विश्वविद्यालय के किस प्रोफ़ेसर ने उत्तराखंड की नेलांग घाटी में लाइकेनोकोल्स कवकों की 18 प्रजातियों की पहचान की है?

  1. डॉ योगेश जोशी
  2. प्रोफ़ेसर महिपाल गुप्ता
  3. डॉ RK खुराना
  4. इनमें से कोई नहीं

Ans. 1. डॉ योगेश जोशी
Exp. – राजस्थान विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड में एक महत्वपूर्ण शोध कर 7 ऐसी कवक प्रजातियाँ खोजी हैं जो भारत में पहली बार दर्ज हुई हैं, जो जैव विविधता की दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि है। डॉ. योगेश जोशी (राजस्थान विश्वविद्यालय) एवं डॉ. निर्मला परगाई (हल्द्वानी) की टीम ने नेलांग घाटी में Lichenicolous fungi की कुल 18 प्रजातियों की पहचान की।

इनमें नेलांग घाटी से 3 तथा चमोली जनपद (शीत मरुस्थल) से 4 नई प्रजातियाँ भारत में पहली बार दर्ज हुई हैं। यह शोध अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिका ‘कवक’ (Fungi) में प्रकाशित हुआ है।

Q.44 मारवाड़ रत्न पुरस्कार 2026 में ‘वीर शिरोमणि पुरस्कार’ 12 मई 2026 को किसको दिया गया?

  1. लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़
  2. मेजर शैतान सिंह
  3. विंग कमांडर दीपिका मिश्रा
  4. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला

Ans. 2. मेजर शैतान सिंह
Exp. – मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट, जोधपुर द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले ‘मारवाड़ रत्न पुरस्कार’ 12 मई 2026 को जोधपुर स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदान किए गये। इस वर्ष का विशेष सम्मान ‘मारवाड़ वीर शिरोमणि सम्मान’ 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग-ला की लड़ाई में अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शहीद मेजर शैतानसिंह को मरणोपरांत प्रदान किया गया।

Q.45 मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2026 के ‘मारवाड़ रत्न पुरस्कारों’ में कुल कितने पुरस्कार दिए जाएंगे?

  • 15
  • 17
  • 19
  • 21

Ans. 19
Exp. – मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट, जोधपुर द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले ‘मारवाड़ रत्न पुरस्कार’ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं। इनकी घोषणा पूर्व नरेश गजसिंह द्वारा की गई और ये पुरस्कार 12 मई 2026 को जोधपुर स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे।

इस वर्ष कुल 19 पुरस्कार (1 विशेष सम्मान + 18 मारवाड़ रत्न) दिए जाएंगे। विशेष सम्मान ‘मारवाड़ वीर शिरोमणि सम्मान’ 1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक शहीद मेजर शैतानसिंह को मरणोपरांत प्रदान किया जाएगा।

Q.46 बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस (19 अप्रैल 2026) पर संस्थागत श्रेणी में ‘देश दीवान राव दुलेसिंह बीदावत अवॉर्ड’ किसे दिया गया?

  1. राव बीकाजी संस्थान
  2. मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट
  3. अपना घर आश्रम
  4. भवानी निकेतन परिसर

Ans. 3. अपना घर आश्रम
Exp. – बीकानेर का 539वाँ स्थापना दिवस 19 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन और राव बीकाजी संस्थान द्वारा भव्य समारोह में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली 18 विभूतियों और एक संस्था को सम्मानित किया गया।

संस्थागत श्रेणी में ‘अपना घर आश्रम’ को ‘देश दीवान राव दुलेसिंह बीदावत अवॉर्ड’ प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि बीकानेर शहर की स्थापना राव बीका द्वारा 1488 (वि.सं. 1545) में अक्षय तृतीया के दिन की गई थी, इसी कारण यहाँ स्थापना दिवस पर पतंगबाजी की अनूठी परंपरा है।

Q.47 राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा गठित 16वीं विधानसभा की समितियों (2026-27) में जनलेखा समिति (PAC) के सभापति कौन हैं?

  1. संदीप शर्मा
  2. बाबू सिंह राठौड़
  3. टीकाराम जूली
  4. कालीचरण सराफ

Ans. 3. टीकाराम जूली
Exp. – राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 16वीं विधानसभा के लिए वर्ष 2026-27 की विभिन्न समितियों का गठन किया है, जिनका कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा।

चार प्रमुख वित्तीय समितियों में जनलेखा समिति (PAC) के सभापति टीकाराम जूली (कांग्रेस; नेता प्रतिपक्ष), प्राक्कलन समिति ‘क’ के सभापति संदीप शर्मा (भाजपा), प्राक्कलन समिति ‘ख’ के सभापति बाबू सिंह राठौड़ (भाजपा) तथा राजकीय उपक्रम समिति के सभापति कालीचरण सराफ (भाजपा) नियुक्त किए गए हैं।

Q.48 11वीं ‘मॉस्को स्टार्स वुशू चैंपियनशिप’ (15-21 अप्रैल 2026) में रजत पदक विजेता धीरज चौधरी राजस्थान के किस जिले से हैं?

  1. श्रीगंगानगर
  2. जयपुर
  3. अजमेर
  4. जोधपुर

Ans. 3. अजमेर
Exp. – रूस के मॉस्को में आयोजित 11वीं ‘मॉस्को स्टार्स वुशू चैंपियनशिप’ (15-21 अप्रैल 2026) में राजस्थान के खिलाड़ियों ने दो पदक अपने नाम किए। शिव (श्रीगंगानगर) ने 60 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में मेजबान रूस के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि धीरज चौधरी (अजमेर/केकड़ी) ने 100 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में रूसी खिलाड़ी के विरुद्ध कड़ा संघर्ष करते हुए रजत पदक हासिल किया।

Q.49 ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ (25 मार्च – 3 अप्रैल) में राजस्थान ने कुल कितने पदक जीतकर पदक तालिका में 22वाँ स्थान प्राप्त किया?

  1. 3 पदक (1 रजत + 2 कांस्य)
  2. 4 पदक (2 रजत + 2 कांस्य)
  3. 5 पदक (3 रजत + 2 कांस्य)
  4. 6 पदक (4 रजत + 2 कांस्य)

Ans. 3. 5 पदक (3 रजत + 2 कांस्य)
Exp. – जनजातीय खिलाड़ियों के लिए पहला राष्ट्रीय बहु-खेल ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आयोजन 25 मार्च – 3 अप्रैल 2026 को रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा (छत्तीसगढ़) में किया गया। राजस्थान ने कुल 5 पदक (3 रजत + 2 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में 22वाँ स्थान प्राप्त किया।

रजत पदक विजेताओं में अमित कुमार मीणा (कुश्ती, 125 किग्रा), राकेश कुमार मीणा (कुश्ती, 65 किग्रा) और दिनेश सोलंकी (कुश्ती, 60 किग्रा) तथा कांस्य पदक में बलकेश कुमारी मीणा (कुश्ती, 68 किग्रा) और जगदीश मीणा (एथलेटिक्स, 200 मी. दौड़) शामिल हैं।

Q.50 23 अप्रैल 2026 को 74 वर्ष की आयु में निधन हुए बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के संस्थापक शिवरतन अग्रवाल ने ‘बीकाजी’ ब्रांड की स्थापना किस वर्ष की थी?

  • 1989
  • 1991
  • 1993
  • 1995

Ans. 1993
Exp. – शिवरतन अग्रवाल बीकानेरी भुजिया को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाले प्रमुख उद्योगपति थे जिनका 23 अप्रैल 2026 को चेन्नई में निधन हुआ। वे बीकानेर के सार्दुलगंज क्षेत्र से संबंधित थे और उन्हें ‘फना बाबू’ के नाम से भी जाना जाता था।

पारिवारिक व्यवसाय से अलग होकर उन्होंने ‘शिवदीप फूड्स प्रोडक्ट्स’ के नाम से भुजिया कारोबार शुरू किया और वर्ष 1993 में ‘बीकाजी’ ब्रांड की स्थापना की।

Q.51 24 अप्रैल 2026 को आयोजित राजस्थान डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक में दूध खरीद दर को ₹50 से बढ़ाकर प्रति किलोग्राम फैट कितना किया गया?

  1. ₹51
  2. ₹52
  3. ₹54
  4. ₹55

Ans. 2. ₹52
Exp. – मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 24 अप्रैल 2026 को डेयरी विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए दूध खरीद दर को ₹50 से बढ़ाकर ₹52 प्रति किलोग्राम फैट किया गया है। वर्तमान में राज्य में प्रतिदिन लगभग 45 लाख लीटर दुग्ध संकलन हो रहा है।

प्रथम चरण में संकलन क्षमता 65 लाख लीटर और द्वितीय चरण में 85 लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुँचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Q.52 ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) 2026’ का मुख्य आयोजन 23-25 मई 2026 को कहाँ होगा?

  1. जयपुर
  2. सीकर
  3. झुंझुन
  4. बीकानेर

Ans. 1. जयपुर
Exp. – कृषि क्षेत्र में वैश्विक निवेश, स्टार्टअप्स और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘GRAM 2026’ का मुख्य आयोजन 23-25 मई 2026 को JECC सीतापुरा, जयपुर में किया जाएगा। इसके प्रचार हेतु नई दिल्ली (23 अप्रैल 2026) में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा निवेशकों और कृषि विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया तथा बेंगलुरू (26 अप्रैल 2026) में भी रोड शो आयोजित किया गया। इससे पहले 27 अप्रैल 2026 को जयपुर से 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान शुरू किया गया जो सभी ग्राम पंचायतों तक GRAM-2026 की जानकारी पहुँचाएगा।

Q.53 25-26 अप्रैल 2026 को जयपुर में आयोजित ‘माही रोज फेस्टिवल 2026’ की थीम क्या थी?

  1. HEAL – Harmony Embraces All Life
  2. PEACE – People Ecology And Cultural Exchange
  3. HUMM – Many Makes One
  4. GREEN – Growing Responsibility Everyday Everywhere Now

Ans. 3. HUMM – Many Makes One
Exp.‘माही रोज फेस्टिवल 2026’ का आयोजन 25-26 अप्रैल 2026 को अनंतया, कनौता कोर्टयार्ड, नारायण निवास पैलेस, जयपुर में गीतांजलि कासलीवाल और आयुष कासलीवाल द्वारा किया गया। इसकी थीम ‘HUMM (Many Makes One)’ रखी गई।इस महोत्सव का उद्देश्य टिकाऊ जीवन शैली (Sustainable Living), जिम्मेदार नागरिकता और शहरी भविष्य के संरक्षण पर चर्चा करना था।

Q.54 21 अप्रैल 2026 को जयपुर में PRSI जयपुर चैप्टर द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस’ के अवसर पर कुल कितने व्यक्तियों को सम्मानित किया गया?

  • 17
  • 19
  • 21
  • 23

Ans. 21
Exp.PRSI (Public Relations Society of India) जयपुर चैप्टर द्वारा 21 अप्रैल 2026 को पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर में 58वाँ राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु 8 श्रेणियों में कुल 21 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

प्रमुख पुरस्कारों में लाइफ टाइम अचीवमेंट: रवि शंकर शर्मा, फारूक आफरीदी और डॉ. कल्याण प्रसाद वर्मा तथा जनसंपर्क रत्न (किशन कुमार व्यास स्मृति): श्रीमती वीना करमचंदानी शामिल हैं।

Q.55 अप्रैल 2026 में ‘मिस ग्रैंड राजस्थान 2026’ का खिताब किसने जीता?

  1. सीमा चौधरी
  2. आरोही सिंगोदिया
  3. मीनाक्षी छापोला
  4. ख़ुशी नाथावत

Ans. 3. मीनाक्षी छापोला
Exp. – जयपुर की 18 वर्षीय मीनाक्षी छापोला ने ‘मिस ग्रैंड राजस्थान 2026’ का खिताब जीता है। वे अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता ‘मिस ग्रैंड इंडिया’ में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। उल्लेखनीय है कि मीनाक्षी इससे पहले ‘मिस राजस्थान 2025’ में फर्स्ट रनर-अप रह चुकी हैं। 

Q.56 17 अप्रैल 2026 को जयपुर में खेले गए ‘बैंकर्स प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-6’ के फाइनल में किसे ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया?

  1. राहुल (राजस्थान ग्रामीण बैंक)
  2. मैन ऑफ द मैच और टूर्नामेंट दोनों राहुल को मिले
  3. विजय मीणा (SBI हॉक्स)
  4. बिजेंद्र सिंह चौधरी (RGB)

Ans. 3. विजय मीणा (SBI हॉक्स)
Exp.BPL सीजन-6 का फाइनल 17 अप्रैल 2026 को सी-3 मैदान, जयपुर (नाइट मैच) में खेला गया। राजस्थान ग्रामीण बैंक (RGB) रॉक्स ने SBI हॉक्स (168 रन) के विरुद्ध 17 ओवर में 169 रन बनाकर खिताब जीता। इस जीत के साथ SBI हॉक्स का लगातार चार सीजन से चला आ रहा खिताब का सिलसिला टूट गया।

मैन ऑफ द मैच: राहुल (RGB) और मैन ऑफ द टूर्नामेंट: विजय मीणा (SBI हॉक्स) को चुना गया।

Q.57 अप्रैल 2026 में बैंकॉक स्थित UN ESCAP में ‘इंटरनेशनल फोरम फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर्स’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 11 वर्षीय जयपुर की छात्रा है?

  1. मैक्सिमा पूनिया
  2. स्मिता मुंद्रा
  3. मनप्रीत कौर
  4. ओजस्वनी सारस्वत

Ans. 1. मैक्सिमा पूनिया
Exp. – जयपुर की 11 वर्षीय मैक्सिमा पूनिया ‘द कुलिश स्कूल’ की छठी कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने अप्रैल 2026 में बैंकॉक स्थित UN ESCAP (संयुक्त राष्ट्र एशिया-प्रशांत आर्थिक और सामाजिक आयोग) मुख्यालय में आयोजित ‘इंटरनेशनल फोरम फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर्स’ में युवा प्रतिनिधि के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और पुरस्कार व प्रमाण-पत्र से सम्मानित हुईं। 

Q.58 राजस्थान में पहली बार प्रो कबड्डी की तर्ज पर अप्रैल 2026 में आयोजित ‘जीआर महिला कबड्डी लीग’ (सीजन प्रथम) के फाइनल में किस टीम ने राजपूताना शक्ति को हराकर खिताब जीता?

  1. जयपुर पिंक पैंथर्स
  2. ब्रज चैलेंजर (भरतपुर)
  3. मेवाड़ वॉरियर्स
  4. हाड़ौती स्ट्राइकर्स

Ans. 2. ब्रज चैलेंजर (भरतपुर)
Exp. – राजस्थान में पहली बार प्रो कबड्डी की तर्ज पर ‘जीआर महिला कबड्डी लीग’ (सीजन प्रथम) का आयोजन अप्रैल 2026 में किया गया। फाइनल में ब्रज चैलेंजर (भरतपुर) ने राजपूताना शक्ति को हराकर खिताब जीता। इस टीम की कमान निधि शर्मा के हाथ में थी जो 2022 एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता और राजस्थान पुलिस में इंस्पेक्टर हैं।

Q.59 16 अप्रैल 2026 को राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस समारोह में पुलिस विभाग के कुल कितने अधिकारियों/कर्मचारियों को ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक’ और ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’ से सम्मानित किया गया?

  • 33
  • 38
  • 43
  • 48

Ans. 43
Exp. – राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस का मुख्य राज्य-स्तरीय समारोह राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA), जयपुर में 16 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया। पुलिस विभाग में 6 अधिकारियों को ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक’ और 37 अधिकारियों को ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’ प्रदान किया गया, इस प्रकार कुल 43 अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

Q.60 15-16 अप्रैल 2026 को ‘राजस्थान शामलात अधिवेशन-2026’ का आयोजन कहाँ किया गया?

  1. जयपुर
  2. ब्यावर
  3. जोधपुर
  4. कोटा

Ans. 1. जयपुर
Exp. – साझा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और प्रबंधन पर चर्चा के लिए ‘राजस्थान शामलात अधिवेशन-2026’ का आयोजन इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान (IGPR), जयपुर में 15-16 अप्रैल 2026 को किया गया। इसकी थीम ‘Shaping our Prosperity with Commons’ (साझा संसाधनों के साथ हमारी समृद्धि का मानचित्रण) रखी गई।

इसका उद्देश्य शामलात/साझा संसाधनों जैसे चारागाह, जल स्रोत, वन और वेटलैंड्स का संरक्षण और प्रभावी प्रबंधन करना था। 

Leave a Comment