If you are preparing for Rajasthan competitive exams like RAS, REET, CET, Police, Patwar, VDO, SSC, or other government exams, then these “Rajasthan Current Affairs April 2026: Top 70 MCQs with Explanations” will be very useful for you. Current affairs are an important part of every exam, and practicing MCQs regularly can improve your preparation and confidence. This collection includes the most important and exam-oriented questions of April 2026 with simple explanations for better understanding. You can quickly revise important topics in less time and with less effort. These MCQs are perfect for smart revision, self-practice, and strengthening your current affairs preparation effectively.

Q.1 26 अप्रैल 2026 को बारां जिले के शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में तैनात महिला वनरक्षक अनिता चौधरी को उनके असाधारण कार्यो के लिए प्रतिष्ठित ‘मछली नेशनल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। अनिता चौधरी किस जिले की रहने वाली है?
- बारां
- भरतपुर
- सीकर
- झुंझुनू
Q.2 22 अप्रैल 2026 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण कहां किया?
- कोटा
- बूंदी
- चुरु
- झुंझुनू
Q.3 जैसलमेर में पहली बार प्राकृतिक रूप से गोडावण के चूजों के जन्म के बाद राज्य पक्षी गोडावण (Great Indian Bustard) की कुल संख्या कितनी हो गई है?
- 69
- 74
- 79
- 84
Q.4 अप्रैल 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी दी गई, निम्न में कोनसा कथन गलत है?
- यह प्रहलादपूरा से लेकर टोडी मोड़ तक होगा।
- इसकी लम्बाई 41 किलोमीटर होगी।
- इसमें 16 स्टेशन होंगे।
- इस परियोजना का कुल व्यय लगभग 13,037 करोड़ रुपये है।
Q.5 अप्रैल 2026 में राजस्थान के किस शहर को निर्भया फंड के तहत देश के 10 चयनित महिलाओं और बालिकाओं के लिए समावेशी शहर में शामिल किया गया है?
- भीलवाड़ा
- जयपुर
- कोटा
- पाली
Q.6 केंद्र सरकार की किस योजना के तहत राजस्थान के 5 जिलों में अत्याधुनिक औद्योगिक हब विकसित किए जाएंगे?
- दिव्या योजना
- भव्या योजना
- स्मार्ट इंडस्ट्री योजना
- उड़ान योजना
Q.7 8 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफायनरी लिमिटेड के लिए संशोधित लागत और अतिरिक्त निवेश की स्वीकृति दी है। पचपदरा रिफाइनरी के बारे में गलत कथन है।
- परियोजना की लागत को 43,129 करोड़ से बढ़कर 79,459 करोड़ किया गया है।
- CCEA ने एचपीसीएल को 8,962 करोड़ के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दी है।
- इस रिफाइनरी की पेट्रोकेमिकल उत्पादन क्षमता 2.4 मिलियन मेट्रिक टन प्रतिवर्ष निर्धारित है।
- यह परियोजना HPCL (50%) और राजस्थान सरकार (50%) की साझेदारी से संचालित है।
Q.8 23 अप्रैल 2026 को राजस्थान की युवतियों को आधुनिक तकनीक के जरिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम ने कौन सा डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है?
- डिजिटल गर्ल्स हब (DGH)
- डिजिटल शक्ति पोर्टल (DSP)
- ई-स्किल महिला मंच (ESM)
- स्मार्ट युवा नारी हब (SYNH)
Q.9 राजस्थान में दुर्लभ जंगली बिल्ली ‘कराकल (सियाहगोश)’ के संरक्षण के लिए 15 अप्रैल 2026 को शुरू हुए ‘प्रोजेक्ट कराकल’ का आधिकारिक शुभारंभ किस टाइगर रिजर्व में किया गया?
- मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व
- रणथंभौर टाइगर रिजर्व
- रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व
- सरिस्का टाइगर रिजर्व
Q.10 भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बाड़मेर जिले के कोनसे गाँव में आजादी के 78 साल बाद पहली बार नर्मदा नदी का मीठा पानी पहुँचा है?
- सुन्दरा गाँव
- केलनोर गाँव
- भोजरिया गाँव
- मिथारौऊ गाँव
Q.11 14 अप्रैल 2026 को 135वीं अंबेडकर जयंती के अवसर पर सरकारी योजनाओं (पेंशन, छात्रवृत्ति आदि) की जानकारी देने के लिए कौन सा AI चैटबॉट लॉन्च किया गया?
- समाधानमित्र
- समाधानसाथी
- अंबेडकर सहायक
- डिजिटल सेवासाथी
Q.12 16वीं राजस्थान विधानसभा की समितियों (2026-27) में निम्नलिखित में से किस समिति के सभापति विपक्षी दल से हैं?
- प्राक्कलन समिति ‘क’
- प्राक्कलन समिति ‘ख’
- जनलेखा समिति
- राजकीय उपक्रम समिति
Q.13 19 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन और राव बीकाजी संस्थान द्वारा बीकानेर का कौनसा स्थापना दिवस बनाया गया?
- 529 वां
- 539 वां
- 519 वां
- 549 वां
Q.14 10 अप्रैल 2026 को राजस्थान का पहला ‘फ्री वाई-फाई जोन’ वाला शहर कौनसा बना?
- सांचोर
- फालोदी
- केकड़ी
- बहरोड़
Q.15 ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत 20 अप्रैल 2026 को भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमांड और किस संस्थान के बीच स्वदेशी तकनीक विकास हेतु MOU हुआ?
- IIT जोधपुर
- IIT जयपुर
- BITS पिलानी
- NIT जयपुर
Q.16 भारतीय सेना की दक्षिणी कमान द्वारा 10 अप्रैल 2026 को जैसलमेर की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में कौनसा युद्धाभ्यास आयोजित किया गया?
- ब्रह्मास्त्र
- वायु शक्ति
- शत्रुजीत
- सिंधु सुदर्शन
Q.17 अप्रैल 2026 को ‘इंटरनेशनल गीता ओलंपियाड-2026’ कहाँ आयोजित की गई?
- जयपुर
- कोटा
- जोधपुर
- उदयपुर
Q.18 जैसलमेर में गोडावण का प्रजनन कार्यक्रम किन दो स्थानों पर संचालित किया जा रहा है?
- सम और पोकरण
- रामदेवरा और सम (सुदासरी)
- रामगढ़ और सुदासरी
- जैसलमेर और रामदेवरा
Q.19 24 अप्रैल 2026 को ‘डीजीपी कमेंडेशन डिस्क’ से सम्मानित तीरंदाज रजत चौहान राजस्थान पुलिस में किस पद पर कार्यरत हैं?
- इंस्पेक्टर
- DSP (पुलिस उप-अधीक्षक)
- ASP (सहायक पुलिस अधीक्षक)
- SP (पुलिस अधीक्षक)
Q.20 राजस्थान सरकार ने बजट 2026-27 (‘विकसित राजस्थान-2047’ के तहत) में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कौनसा कार्यक्रम प्रारंभ किया है?
- राज-सेहत
- राज-आरोग्य
- राज-ममता
- राज-स्वास्थ्य
Q.21 ‘मारवाड़ रत्न पुरस्कार 2026’ में ‘मेजर दलपतसिंह सम्मान’ (शौर्य क्षेत्र) किसे दिया जाएगा?
- डॉ. भुवनेश जैन
- झीमा देवी
- विंग कमांडर दीपिका मिश्रा
- पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल
Q.22 22 अप्रैल 2026 को सिविल सेवा दिवस पर राजस्थान में ‘मुख्यमंत्री एक्सीलेंस अवॉर्ड’ किसे प्रदान नहीं किया गया?
- आरती डोगरा
- डॉ खुशाल यादव
- कृष्ण कुणाल
- इनमें से कोई नहीं
Q.23 जयपुर की मात्र 7 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी श्रेयांशी जैन ने ‘FIDE वर्ल्ड कैडेट्स चैंपियनशिप 2026’ में स्वर्ण पदक किस स्पर्धा में जीता?
- रैपिड इवेंट
- क्लासिकल इवेंट
- ब्लिट्ज सॉल्विंग चैंपियनशिप
- स्टैंडर्ड इवेंट
Q.24 26-28 अप्रैल 2026 को ‘15 ग्रेट INDIAN TRAVEL BAZAR’ (GITB) 2026 का आयोजन कहा किया गया?
- जोधपुर
- जयपुर
- कोटा
- भीलवाड़ा
Q. अप्रैल 2026 में जयपुर में आयोजित ‘ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार 2026’ में लीडिंग टूरिज्म डेस्टिनेशन का अवार्ड किस राज्य को दिया गया –
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- पंजाब
Q.26 RIICO ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में कितने नए औद्योगिक क्षेत्र खोले हैं?
- 12
- 21
- 39
- 29
Q.27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अप्रैल 2016 को शुरू किए गए कृषि व्यापार प्लेटफार्म e-NAM में राजस्थान ने देश में कौन सा स्थान प्राप्त किया है?
- प्रथम
- द्वितीय
- तृतीय
- चतुर्थ
Q.28 अप्रैल 2026 में पीएम-कुसुम योजना के तहत राजस्थान में सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता हो गई है?
- 2000 मेगावाट
- 3000 मेगावाट
- 4000 मेगावाट
- 5000 मेगावाट
Q.29 उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में ‘इंडिया जस्टिस रिपोर्ट’ के तहत देश में राजस्थान ने कौन सा स्थान प्राप्त किया है?
- प्रथम
- द्वितीय
- तृतीय
- चतुर्थ
Q.30 21 अप्रैल 2026 को केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान में 43वीं सारस गणना में सारस की संख्या हो गई है?
- 14
- 22
- 81
- 258