Rajasthan Current Affairs June 2026: Top 120 MCQs with Explanations  

If you are preparing for Rajasthan exams such as RAS, REET, CET, LDC, Police, Patwar, VDO, SSC, and other government recruitment tests, these “Rajasthan Current Affairs June 2026: Top 120 MCQs with Explanations” will help you revise the most important exam-oriented topics quickly. The collection covers key current affairs from May 2026 with simple explanations, making it ideal for revision, self-practice, and boosting your score in competitive exams. Regular MCQ practice can improve both accuracy and confidence while saving valuable preparation time.

Rajasthan Current Affairs June 2026

Q.1 राजस्थान-हरियाणा यमुना जल परियोजना से राजस्थान के किन जिलों को पेयजल उपलब्ध होगा?

  1. बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़
  2. सीकर, चूरू और नागोर
  3. सीकर, चूरू और झुंझुनू
  4. सीकर, झुंझुनू और अलवर

Ans. 3. सीकर, चूरू और झुंझुनू
Exp. –  इससे राजस्थान के सीकर, चूरू और झुंझुनू तथा हरियाणा के भिवानी और फतेहाबाद को पेयजल उपलब्ध होगा।

Q.2 राजस्थान-हरियाणा यमुना जल परियोजना के बारे में कौनसा कथन गलत है?

  1. इस परियोजना से केवल सीकर, चूरू और झुंझुनू जिले लाभन्वित होंगे
  2. यह 1994 के अपर यमुना बेसिन जल-बँटवारा समझौते के अंतर्गत है
  3. हथिनीकुंड बैराज से पानी चूरू के हिंसियावास जलाशय तक पहुँचाया जाएगा
  4. प्रत्येक पाइपलाइन का व्यास 3.8 डाया मीटर से अधिक होगा

Ans. 1. इस परियोजना से केवल सीकर, चूरू और झुंझुनू जिले लाभन्वित होंगे
Exp. – इस परियोजना के अंतर्गत राजस्थान के हिस्से का पानी हथिनीकुंड बैराज से लगभग 295.5 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइपलाइन प्रणाली के माध्यम से चूरू के हिंसियावास जलाशय तक पहुँचाया जाएगा। इस परियोजना से राजस्थान के सीकर, चूरू और झुंझुनू तथा हरियाणा के भिवानी और फतेहाबाद जिलों को पेयजल उपलब्ध होगा। यह व्यवस्था वर्ष 1994 के अपर यमुना बेसिन जल-बँटवारा समझौते के अंतर्गत राजस्थान के हिस्से के जल उपयोग को सुनिश्चित करेगी और दोनों राज्यों की लगभग तीन दशक पुरानी जल समस्या का समाधान होगा।

इस परियोजना में तीन भूमिगत पाइपलाइनें बनाई जाएंगी और प्रत्येक पाइपलाइन का व्यास 3.6 डाया मीटर से अधिक होगा। जुलाई से अक्टूबर के बीच यमुना नहर से लगभग 580 एमसीएम जल तीन भूमिगत पाइपलाइनों के माध्यम से मिलेगा।

Q.3 29 जून 2026 को हस्ताक्षरित ‘राजस्थान-हरियाणा यमुना जल परियोजना’ की अनुमानित लागत कितनी है?

  • ₹14,102 करोड़
  • ₹9,102 करोड़
  • ₹34,102 करोड़
  • ₹69,102 करोड़

Ans. ₹34,102 करोड़
Exp.29 जून 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना जल परियोजना के निर्माण एवं क्रियान्वयन हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किए। परियोजना की अनुमानित लागत ₹34,102 करोड़ है।

Q.4 20 जून 2026 को जयपुर से JCTSL की 29 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा किस शहर में 18 ई-बसों का शुभारंभ किया गया?

  1. जोधपुर
  2. कोटा
  3. अजमेर
  4. भीलवाड़ा

Ans. 4. भीलवाड़ा
Exp.20 जून 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘प्रधानमंत्री ई-बस सेवा’ के तहत जयपुर के अमर जवान ज्योति से JCTSL की 29 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा भीलवाड़ा में 18 ई-बसों का भी शुभारंभ किया। पीएम ई-बस सेवा अगस्त 2023 में प्रारंभ हुई थी।

Q.5 ‘पीएम ई-बस सेवा’ के तहत राजस्थान के 8 चयनित शहरों में निम्नलिखित में से कौनसा शहर शामिल नहीं है?

  1. भीलवाड़ा
  2. सीकर
  3. अलवर
  4. बीकानेर

Ans. 2. सीकर
Exp.‘पीएम ई-बस सेवा’ के तहत राजस्थान के 8 शहरों का चयन किया गया है — जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर और अजमेर। सीकर इस सूची में शामिल नहीं है। केंद्र ने इन 8 शहरों के लिए 675 ई-बसें स्वीकृत की हैं और अन्य 475 बसों को मिलाकर राज्य को कुल 1150 ई-बसें मिलेंगी।

‘पीएम ई-बस सेवा’ के तहत केंद्र ने राजस्थान के 8 शहरों के लिए 675 ई-बसें स्वीकृत की हैं। अन्य 475 बसों को मिलाकर कुल 1150 ई-बसें मिलेंगी। पहले चरण की 675 बसों को इसी वर्ष दीपावली तक सड़कों पर उतारने का लक्ष्य है।

Q.6 21 जून 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ शुरू की गई?

  1. खातीपुरा से दरभंगा
  2. बांदीकुई से समस्तीपुर
  3. दौसा से मंझौल
  4. बांदीकुई से नवादा

Ans. 1. खातीपुरा से दरभंगा
Exp.21 जून 2026 को खातीपुरा (जयपुर) से दरभंगा के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन (संख्या 19725/19726) सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी और मार्ग में 23 स्टेशन शामिल हैं। राजस्थान में इसके प्रमुख ठहराव खातीपुरा, दौसा, बाँदीकुई, मण्डावर महुवा रोड और भरतपुर हैं।

Q.7 21 जून 2026 को शुरू ‘जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस’ के बारे में कौनसा कथन गलत है?

  1. यह ट्रेन खातीपुरा (जयपुर) से दरभंगा के बीच चलेगी
  2. यह सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी
  3. इसके मार्ग में 23 स्टेशन शामिल हैं
  4. इसका ट्रेन नंबर 19823/19824 है

Ans. 4. इसका ट्रेन नंबर 19823/19824 है
Exp. – जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 19823/19824 नहीं बल्कि 19725/19726 है। बाकी तीनों कथन — खातीपुरा से दरभंगा, सप्ताह में 6 दिन और 23 स्टेशन — सही हैं।

Q.8 नीति आयोग की स्कूल शिक्षा प्रणाली रिपोर्ट जून 2026 में राजस्थान के किस अभियान को ‘बेस्ट प्रैक्टिस’ माना गया?

  1. मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा अभियान (MDSA)
  2. राजस्थान पढ़े आगे अभियान (RPAA)
  3. मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान (MSRA)
  4. मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय अभियान (MVSA)

Ans. 3. मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान (MSRA)
Exp.राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) 2025 के हालिया आँकड़ों के अनुसार राजस्थान के राजकीय विद्यालयों ने भाषायी एवं गणितीय ज्ञान में राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है। कक्षा 3, 6 और 9 की तीनों ग्रेड कैटेगरी के शैक्षिक प्रदर्शन में राजस्थान देश के टॉप 10 राज्यों में शामिल रहा।

नीति आयोग की स्कूल शिक्षा प्रणाली रिपोर्ट-2026 में ‘मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान’ (MSRA) को राज्य की सर्वश्रेष्ठ बेस्ट प्रैक्टिस माना गया है। इस अभियान के तहत राज्य के 69 हजार से अधिक राजकीय विद्यालयों में सुधारात्मक गतिविधियाँ लागू की गई हैं और वर्तमान में राजस्थान में 649 पीएम श्री विद्यालय सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं।

नीति आयोग की स्कूल शिक्षा प्रणाली रिपोर्ट-2026 में राजस्थान के ‘मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान’ (MSRA) को राज्य की सर्वश्रेष्ठ बेस्ट प्रैक्टिस माना गया है। इस अभियान की शुरुआत 29 मार्च 2025 को हुई थी।

Q.9 16 जून 2026 को राजस्थान के पत्थर उद्योग के विकास के लिए RIICO, CDOS और ‘लघु उद्योग भारती’ के बीच हुए त्रिपक्षीय MoU के अंतर्गत ‘इंडिया स्टोनमार्ट 2028’ का आयोजन कहाँ होगा?

  1. जयपुर
  2. जोधपुर
  3. कोटा
  4. भीलवाड़ा

Ans. 1. जयपुर
Exp. – राजस्थान के पत्थर (स्टोन) उद्योग को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 16 जून 2026 को RIICO, CDOS (सिडोस) और ‘लघु उद्योग भारती’ के बीच त्रिपक्षीय MoU हुआ। इसके तहत ‘इंडिया स्टोनमार्ट 2028’ का आयोजन JECC, सीतापुरा, जयपुर में 17-20 फरवरी 2028 को किया जाएगा। यह इस अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का 14वाँ संस्करण होगा।

‘इंडिया स्टोनमार्ट 2028’ में 58 देशों के विदेशी प्रतिनिधि और 8 सहभागी देशों के 3 अंतर्राष्ट्रीय पवेलियन शामिल होंगे, साथ ही भारत के 15 राज्य हिस्सा लेंगे। लगभग 45,000 वर्गमीटर के कुल क्षेत्र में 450 प्रदर्शक (59 विदेशी सहित) शामिल होंगे।

Q.10 राजस्थान में नमक उत्पादन के लिए भूखंड आवंटन में पहले की ‘लॉटरी आधारित प्रणाली’ को समाप्त कर अब कौनसी पारदर्शी प्रणाली लागू की गई है?

  1. ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया
  2. डिजिटल ड्रॉ सिस्टम
  3. ई-ऑक्शन (e-Auction)
  4. डायरेक्ट अलॉटमेंट सिस्टम

Ans. 3. ई-ऑक्शन (e-Auction)
Exp. – राजस्थान में नमक उत्पादन के नियमों में संशोधन जारी किया गया है। भूखंड आवंटन के लिए पूर्व में चल रही लॉटरी आधारित प्रणाली को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है और अब नए नियमों के तहत भूखंडों का आवंटन पूरी तरह पारदर्शी ई-ऑक्शन (e-Auction) के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा लीज नवीनीकरण न हो पाने के कारण बंद होने की कगार पर पहुँची करीब 300 इकाइयों को 6 माह की विशेष एकमुश्त छूट प्रदान की गई है।

Q.11 14-29 जून 2026 को ’24वीं राजस्थान राज्य राइफल एवं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप’ में 4 स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी हैं?

  1. आर्यन पालसानिया
  2. गौतम पारीक
  3. रवि व्यास
  4. चिरांश चौमिया

Ans. 4. चिरांश चौमिया
Exp.14-29 जून 2026 तक जयपुर की ओएसिस जगतपुरा शूटिंग रेंज में राजस्थान राइफल एसोसिएशन (RRA) द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में चिरांश चौमिया ने 4 स्वर्ण पदक और मानिनी कौशिक (जयपुर) ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते। मानिनी वर्तमान में 50 मीटर प्रोन कैटेगरी में नेशनल रैंकिंग में प्रथम स्थान पर हैं और 2026 ISSF वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुनी गई हैं।

Q.12 राजस्थान के बाएँ हाथ के स्पिनर मानव सुथार का संबंध किस जिले से है जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में कुल 7 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने?

  1. सीकर
  2. झुंझुनू
  3. भरतपुर
  4. श्रीगंगानगर

Ans. 4. श्रीगंगानगर
Exp.श्रीगंगानगर के बाएँ हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में कुल 7 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। पहली पारी में 22 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट तथा दूसरी पारी में 1 विकेट लिया। यह किसी भारतीय गेंदबाज का डेब्यू टेस्ट पारी में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। नई चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराया। मानव सुथार टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले राजस्थान के पाँचवें खिलाड़ी बने।

Q.13 19 जून 2026 को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कौनसे टोल प्लाजा पर राजस्थान की पहली Multi-Lane Free Flow (MLFF) टोलिंग प्रणाली शुरू की है?

  1. दौलतपुरा टोल प्लाजा
  2. शाहजहाँपुर टोल प्लाजा
  3. मनोहरपुर टोल प्लाजा
  4. बहरोड़ टोल प्लाजा

Ans. 1. दौलतपुरा टोल प्लाजा
Exp.NHAI ने 19 जून 2026 को दौलतपुरा टोल प्लाजा पर राजस्थान की पहली MLFF (Multi-Lane Free Flow) टोलिंग प्रणाली शुरू की। आगामी विस्तार में शाहजहाँपुर और मनोहरपुर टोल प्लाजाओं को भी MLFF प्रणाली में बदलने की योजना है। इससे पहले यह प्रणाली चोरायासी टोल प्लाजा, गुजरात तथा मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा, दिल्ली में लागू हो चुकी है।

Q.14 राजस्थान की पहली MLFF टोलिंग प्रणाली के बारे में कौनसा कथन गलत है?

  1. यह NH-48 के दिल्ली-जयपुर खंड पर शुरू की गई है
  2. इसमें ANPR कैमरे और FASTag आधारित तकनीक का उपयोग है
  3. FASTag में बैलेंस न होने पर 72 घंटे में शुल्क न देने पर दोगुना टोल लगेगा
  4. इससे पहले यह प्रणाली केवल महाराष्ट्र में लागू थी

Ans. 4. इससे पहले यह प्रणाली केवल महाराष्ट्र में लागू थी
Exp. –  MLFF प्रणाली लागू होने से पहले यह चोरायासी टोल प्लाजा (गुजरात) और मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा (दिल्ली)दोनों स्थानों पर लागू हो चुकी थी। इसलिए option (D) गलत कथन है।

Q.15 जून 2026 में राजस्थान सरकार ने रेयर अर्थ माइनिंग के लिए बालोतरा जिले के किन गाँवों में दुर्लभ पृथ्वी तत्वों के अन्वेषण को मंजूरी दी?

  1. नवाताला और रामसर
  2. नवाताला और देवीगढ़
  3. देवीगढ़ और रामसर
  4. नवाताला और पाटोदी

Ans. 2. नवाताला और देवीगढ़
Exp. – जून 2026 में राजस्थान सरकार ने बालोतरा जिले के नवाताला और देवीगढ़ गाँवों में 207.63 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में दुर्लभ पृथ्वी तत्वों के अन्वेषण (Exploration) को मंजूरी दी। इसका लाइसेंस केंद्रीय खान योजना एवं डिजाइन संस्थान (CMPDI) को दिया गया है। उल्लेखनीय है कि REE 17 विशेष रासायनिक तत्वों का एक समूह है जिनका उपयोग EV, रक्षा उपकरण और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स में किया जाता है।

Q.16 पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन मंत्री जोगाराम कुमावत द्वारा 24 जून 2026 को ‘लम्पी टीकाकरण अभियान के द्वितीय चरण’ की शुरुआत किस स्थान से की गई?

  1. बीकानेर की तिजारती सराफिन चैम्बर गोशाला
  2. जयपुर की आदर्श गोशाला
  3. ब्यावर की तिजारती सराफिन चैम्बर गोशाला
  4. अजमेर की दरगाह गोशाला

Ans. 3. ब्यावर की तिजारती सराफिन चैम्बर गोशाला
Exp. – पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन मंत्री जोगाराम कुमावत द्वारा 24 जून 2026 को गोवंश को लम्पी स्किन डिजीज (LSD) से सुरक्षित रखने के लिए लम्पी टीकाकरण अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत ब्यावर की तिजारती सराफिन चैम्बर गोशाला से की गई। इसमें होमोलॉगस रांची स्ट्रेन लाइव एटेन्यूएटेड वैक्सीन का उपयोग किया जा रहा है। वर्ष 2026-27 में राज्य में 111.51 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Q.17 राजस्थान में ‘लम्पी टीकाकरण अभियान के द्वितीय चरण’ में वर्ष 2026-27 के लिए कितने लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य है?

  • 35.51 लाख
  • 62.51 लाख
  • 111.51 लाख
  • 183.51 लाख

Ans. 111.51 लाख
Exp.लम्पी टीकाकरण अभियान के द्वितीय चरण में वर्ष 2026-27 में राज्य में 111.51 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से ब्यावर जिले में 1,23,936 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण होगा। गत वर्ष 2025-26 के दौरान 108.95 लाख गोवंशीय पशुओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया था।

Q.18 जून 2026 में नागरिक सुरक्षा कोर इकाइयों के गठन के लिए स्वीकृत 8 नवनिर्मित जिलों में से निम्नलिखित में से कौनसा जिला शामिल नहीं है?

  1. बालोतरा
  2. फलोदी
  3. अनूपगढ़
  4. ब्यावर

Ans. 3. अनूपगढ़
Exp.8 नवनिर्मित जिलों में नागरिक सुरक्षा कोर इकाइयों के गठन की मंजूरी दी गई है — बालोतरा, डीडवाना-कुचामन, फलोदी, सलूम्बर, खैरथल-तिजारा, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ और ब्यावर। अनूपगढ़ इस सूची में शामिल नहीं है।

Q.19 जून 2026 में देश का पहला ‘एग्री-पीवी (Agri-PV) पायलट प्लांट’ राजस्थान के किस गाँव में स्थापित किया गया है?

  1. जोधपुरा
  2. कुंदनपुरा
  3. प्रथ्वीपुरा
  4. मंगलाना

Ans. 2. कुंदनपुरा
Exp. – जून 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के जयपुर जिले के बस्सी-तूंगा क्षेत्र में स्थित कुंदनपुरा गाँव में देश का पहला ‘एग्री-पीवी (Agri-PV) पायलट प्लांट’ स्थापित किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य एक ही भूमि पर सौर ऊर्जा का उत्पादन और कृषि दोनों को एक साथ संभव बनाना है। यह 0.5 मेगावाट का प्लांट है जिसे वर्ष 2023 में कंपोनेंट-ए के तहत स्थापित किया गया था। ‘इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशन्स’ (ICRIER) द्वारा कोटक महिंद्रा बैंक के वित्तीय सहयोग से तैयार किया गया है।

Q.20 देश के पहले ‘एग्री पीवी प्लांट’ को अपनाने वाले कुंदनपुरा के पहले प्रगतिशील किसान कौन हैं?

  1. रामलाल बैरवा
  2. भंवरलाल शर्मा
  3. मोहनलाल मीणा
  4. कंजोडमल जाट

Ans. 4. कंजोडमल जाट
Exp. – देश के पहले ‘एग्री पीवी प्लांट’ को अपनाने वाले देश के पहले प्रगतिशील किसान कुंदनपुरा के कंजोडमल जाट हैं। एग्री पीवी तकनीक में सोलर पैनलों को 10-12 फीट की ऊँचाई पर लगाया जाता है, जिससे नीचे फसलों को आवश्यक धूप मिलती रहे और ट्रैक्टर आसानी से घूम सके।

Q.21 21 जून 2026 को ’12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ का राज्य-स्तरीय समारोह राजस्थान में कहाँ आयोजित किया गया?

  1. जयपुर के अल्बर्ट हॉल के सामने
  2. उदयपुर की फतेहसागर झील के किनारे
  3. अजमेर की आनासागर झील के किनारे
  4. माउंट आबू (सिरोही) में नक्की झील के किनारे

Ans. 4. माउंट आबू (सिरोही) में नक्की झील के किनारे
Exp.21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य-स्तरीय समारोह सिरोही जिले के माउंट आबू (आबूराज) में नक्की झील के किनारे आयोजित किया गया। इस वर्ष का आधिकारिक विषय ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखा गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी।

Q.22 ’12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ की थीम और राजस्थान की उपलब्धि के बारे में कौनसा कथन सही है?

  1. थीम ‘स्वस्थ जीवन के लिए योग’ और राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर रहा
  2. थीम ‘योग और मानसिक स्वास्थ्य’ और राजस्थान देश में पहले स्थान पर रहा
  3. थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ और राजस्थान योग पंजीकरण में देश में शीर्ष पर रहा
  4. थीम ‘योग से समृद्धि’ और राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर रहा

Ans. 3. थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ और राजस्थान योग पंजीकरण में देश में शीर्ष पर रहा
Exp.12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखी गई। योग संगम पोर्टल पर 85 लाख से अधिक पंजीकरण के साथ राजस्थान योग पंजीकरण में देश में शीर्ष पर रहा। वर्ष 2018 में कोटा में 1.05 लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया था।

Q.23 जून 2026 में राजस्थान सरकार द्वारा ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC)’ का प्रारूप तैयार करने हेतु गठित पाँच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति की अध्यक्ष कौन हैं?

  1. न्यायमूर्ति गोविंद माथुर
  2. न्यायमूर्ति एस.एस. शिंदे
  3. न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई
  4. न्यायमूर्ति अजित सिंह

Ans. 3. न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई
Exp. – जून 2026 में राजस्थान सरकार ने प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के लिए ‘राजस्थान समान नागरिक संहिता, कोड 2026’ के विधेयक का प्रारूप तैयार करने हेतु पाँच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। इसकी अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई हैं। समिति के अन्य सदस्यों में शत्रुघ्न सिंह (सेवानिवृत्त IAS), बसंत सिंह छाबा (अतिरिक्त महाधिवक्ता), रामस्वरूप अग्रवाल और डॉ. शुचि चौहान शामिल हैं।

Q.24 राजस्थान में ‘समान नागरिक संहिता’ लागू करने का यह कदम भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत उठाया गया है?

  1. अनुच्छेद 40
  2. अनुच्छेद 42
  3. अनुच्छेद 44
  4. अनुच्छेद 46

Ans. 3. अनुच्छेद 44
Exp.राजस्थान में समान नागरिक संहिता लागू करने का यह कदम संविधान के भाग 4 में वर्णित राज्य की नीति के निदेशक तत्वों के अनुच्छेद 44 के तहत उठाया गया है, जो पूरे राज्य क्षेत्र में समान सिविल संहिता लागू करने का निर्देश देता है। इस समिति के तहत आदिवासी समुदाय के रीति-रिवाजों को सुरक्षित रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि गोवा स्वतंत्रता के बाद से ही समान नागरिक संहिता (पुर्तगाली सिविल कोड 1867) लागू रखने वाला भारत का पहला राज्य है।

Q.25 18 जून 2026 को पेरिस में ‘Bonjour Modi’ कार्यक्रम में राजस्थानी लोकगीत ‘केसरिया बालम’ प्रस्तुत करने वाले दल ‘Dhoad – Gypsies of Rajasthan’ के संगीतकार कौन हैं?

  1. रहीस भारती
  2. ममे खान
  3. गाज़ी खान बरना
  4. कुतले खान

Ans. 1. रहीस भारती
Exp.18 जून 2026 को फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम ‘Bonjour Modi’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इस अवसर पर संगीतकार राहिस (Rahis) भारती के दल ‘Dhoad – Gypsies of Rajasthan’ ने पेरिस के Salle Pleyel Concert Hall में प्रसिद्ध राजस्थानी लोकगीत ‘केसरिया बालम, आओ नी पधारो म्हारे देस’ प्रस्तुत किया। इसमें घूमर नृत्य और राजस्थानी पारंपरिक वाद्य-संगीत भी शामिल रहा। उल्लेखनीय है कि ‘केसरिया बालम’ राजस्थान का प्रसिद्ध माँड लोकगीत है और इसकी लोकप्रिय प्रस्तुति के लिए पद्मश्री अल्लाह जिलाई बाई विशेष रूप से जानी जाती हैं।

Q.26 11 जून 2026 को 98 वर्ष की आयु में निधन हुईं प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी का जन्म राजस्थान के किस जिले के ‘कोरण गाँव’ में हुआ था?

  1. जालोर
  2. जोधपुर
  3. बाड़मेर
  4. पाली

Ans. 3. बाड़मेर
Exp. – पाली की प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी का 11 जून 2026 को 98 वर्ष की आयु में उनके पाली स्थित आवास पर निधन हो गया। उनका जन्म वर्ष 1928 में बाड़मेर जिले के कोरण गाँव में हुआ था और वे भैरवी युक्त मांड गायकी के लिए प्रसिद्ध थीं। उनके प्रमुख गीतों में ‘केसरिया बालम पधारो म्हारे देश’, ‘ढोला थारे देश में’ एवं ‘मोर बोले रे मलजी’ शामिल हैं।

Q.27 प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी की कर्मभूमि राजस्थान का कौनसा जिला रही?

  1. बाड़मेर
  2. जोधपुर
  3. पाली
  4. जालोर

Ans. 3. पाली
Exp. – गवरी देवी का जन्म बाड़मेर जिले के कोरण गाँव में हुआ था किंतु उनकी कर्मभूमि पाली रही। उन्हें जवाहर कला केंद्र सम्मान, दूरदर्शन सम्मान तथा वीर दुर्गादास राठौड़ लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

Q.28 15 जून 2026 को जयपुर के ‘कांविटया सर्किल’ पर ‘रस रंग मंच संस्था’ और ‘राजस्थान सड़क सुरक्षा विभाग’ द्वारा यातायात नियमों पर आधारित कौनसे लघु नाटक की प्रस्तुति दी गई?

  1. ज़िंदगी अनमोल है
  2. फर्क तो पड़ता है भई
  3. हेलमेट की जीत
  4. सुरक्षित सफर

Ans. 2. फर्क तो पड़ता है भई
Exp. – जयपुर के कांविटया सर्किल पर 15 जून 2026 को रस रंग मंच संस्था और राजस्थान सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से यातायात नियमों पर आधारित लघु नाटक ‘फर्क तो पड़ता है भई’ की 98वीं प्रस्तुति दी गई। इसमें विक्रम-बेताल की पौराणिक कथा का अनूठा उपयोग कर ट्रैफिक नियमों का महत्व समझाया गया। उल्लेखनीय है कि भारत में प्रतिवर्ष 11 से 17 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है।

Q.29 11 जून 2026 को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के कौनसे संस्थान में क्वांटम तथा ‘AI लैब’ स्थापित करने की घोषणा की?

  1. राजस्थान यूनिवर्सिटी
  2. MNIT जयपुर
  3. बिट्स पिलानी
  4. IIT जोधपुर

Ans. 2. MNIT जयपुर
Exp. – केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 11 जून 2026 को मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT), जयपुर में एडवांस्ड क्वांटम कंप्यूटिंग एवं क्वांटम कम्युनिकेशन लैब तथा AI लैब स्थापित करने की घोषणा की। क्वांटम लैब — QKD, क्वांटम कंप्यूटिंग सिमुलेशन, क्वांटम सेंसिंग और पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी पर केंद्रित होगी। AI लैब को IndiaAI Mission Network से जोड़ा जाएगा। सेमीवर्स प्लेटफॉर्म पर 3D चिप संरचना और मेकर्स लैब में सेंसर, एम्बेडेड सिस्टम का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा।

Q.30 MNIT जयपुर में स्थापित होने वाली ‘क्वांटम लैब’ में निम्नलिखित में से किस पर अनुसंधान नहीं होगा?

  1. क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन (QKD)
  2. पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी
  3. क्वांटम कंप्यूटिंग सिमुलेशन
  4. क्वांटम न्यूक्लियर फ्यूजन

Ans. 4. क्वांटम न्यूक्लियर फ्यूजन
Exp. – MNIT जयपुर की क्वांटम लैब में QKD, क्वांटम कंप्यूटिंग सिमुलेशन, क्वांटम सेंसिंग और पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी पर अनुसंधान होगा। ‘क्वांटम न्यूक्लियर फ्यूजन’ इस लैब के अनुसंधान क्षेत्र में शामिल नहीं है।

Leave a Comment

Join WhatsApp Icon