Rajasthan Current Affairs August 2026: Top 100 MCQs with Explanations  

Q.61 17 अगस्त 2026 को राजस्थान सहकारिता विभाग द्वारा जारी ‘जिला क्रय-विक्रय सहकारी समितियों की KPI आधारित रैंकिंग’ में प्रथम स्थान किस जिले की समिति को मिला?

  1. राजसमंद
  2. बाड़मेर
  3. कोटा
  4. सीकर

Ans. 3. कोटा
Exp. – राजस्थान सहकारिता विभाग ने 17 अगस्त 2026 को राज्य की क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के कार्य एवं प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPI) के आधार पर रैंकिंग जारी की। इसकी जानकारी सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा ने समीक्षा बैठक में दी। जिला रैंकिंग में कोटा — प्रथम, कोटपूतली-बहरोड़ — द्वितीय तथा चित्तौड़गढ़ — तृतीय स्थान पर रहे। व्यक्तिगत KVSS श्रेणी में परबतसर — प्रथम, खींवसर — द्वितीय तथा सांगोद — तृतीय स्थान पर रहीं। MSP भुगतान के KPI में जैसलमेर और राजसमंद लक्ष्य से नीचे पाए गए।

Q.62 ‘TERI’ द्वारा 6 अगस्त 2026 को ‘इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली’ में आयोजित ‘5वें जल सततता पुरस्कार-2026’ में ‘सभी के लिए जल (Water for All)’ श्रेणी का विजेता कौन घोषित हुआ?

  1. ग्रामोदय सामाजिक संस्थान, चाकसू (जयपुर)
  2. श्री सीमेंट लिमिटेड, ब्यावर
  3. जल जीवन मिशन, राजस्थान
  4. RRECL जयपुर

Ans. 1. ग्रामोदय सामाजिक संस्थान, चाकसू (जयपुर)
Exp. – ‘द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI)’ द्वारा 6 अगस्त 2026 को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में ‘5वें जल सततता पुरस्कार (Water Sustainability Awards-WSA) 2026’ में राजस्थान की दो संस्थाओं तथा लापोरिया के लक्ष्मण को सम्मानित किया गया। ‘सभी के लिए जल (Water for All)’ श्रेणी में ग्रामोदय सामाजिक संस्थान, चाकसू (जयपुर) विजेता घोषित हुआ। संस्था पूरे राजस्थान में जल-संचयन एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर कार्य करती है।

Q.63 6 अगस्त 2026 को ‘5वें जल सततता पुरस्कार-2026’ में ‘अपशिष्ट जल उपचार एवं सुरक्षित पुनः उपयोग’ श्रेणी का विजेता कौन रहा?

  1. ग्रामोदय सामाजिक संस्थान
  2. जल शक्ति मंत्रालय
  3. RUDSICO जयपुर
  4. श्री सीमेंट लिमिटेड, ब्यावर

Ans. 4. श्री सीमेंट लिमिटेड, ब्यावर
Exp. – ‘5वें जल सततता पुरस्कार-2026’ में ‘अपशिष्ट जल उपचार एवं सुरक्षित पुनः उपयोग (Wastewater Treatment & Safe Reuse)’ श्रेणी का विजेता पुरस्कार श्री सीमेंट लिमिटेड, ब्यावर को मिला। पुरस्कार केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने प्रदान किए।

Q.64 अगस्त 2026 में राजस्थान के किस साहित्यकार को अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका ‘आर्काइव्स ऑफ करंट रिसर्च इंटरनेशनल’ ने शोध-पत्रों की उत्कृष्ट समीक्षा (Peer Review) के लिए सम्मानित किया?

  1. सुबह सिंह यादव — भूपखेड़ा, कोटपूतली-बहरोड़
  2. राकेश कुमार मीणा — बामनवास, सवाई माधोपुर
  3. महेंद्र सिंह चौहान — पावटा, जयपुर
  4. दिनेश कुमार गुर्जर — नदबई, भरतपुर

Ans. 1. सुबह सिंह यादव — भूपखेड़ा, कोटपूतली-बहरोड़
Exp. – भूपखेड़ा, कोटपूतली-बहरोड़ के साहित्यकार एवं शोधकर्ता सुबह सिंह यादव को अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका ‘आर्काइव्स ऑफ करंट रिसर्च इंटरनेशनल’ ने शोध-पत्रों की उत्कृष्ट समीक्षा (Peer Review) के लिए सम्मानित किया। विशेष उपलब्धि — उन्होंने केवल 45 दिनों में उल्लेखनीय शोध-समीक्षा कार्य किया। वे बैंक ऑफ बड़ौदा अकादमी में शिक्षण के क्षेत्र में भी प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

Q.65 24-27 अगस्त 2026 को इटली के रोम में हुए 51वें EGPA वार्षिक सम्मेलन में राजस्थान के किस IAS अधिकारी को 2025-2028 के लिए IIAS का अध्यक्ष चुना गया?

  1. वी. श्रीनिवास
  2. रोहित कुमार सिंह
  3. नवीन महाजन
  4. कुंजीलाल मीणा

Ans. 1. वी. श्रीनिवास
Exp. – 51वाँ EGPA वार्षिक सम्मेलन 24-27 अगस्त 2026 तक सेपिएन्जा यूनिवर्सिटी ऑफ रोम, इटली में आयोजित हुआ। इसका विषय ‘सार्वजनिक हित के लिए लोक सुशासन: वैश्विक समुदाय की सेवा में मानवीय बुद्धिमत्ता’ था। EGPA, IIAS (इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज) का यूरोपीय समूह है। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को IIAS (इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसज) का अध्यक्ष 2025-2028 के लिए चुना गया है। वे 1 सितंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक राजस्थान के मुख्य सचिव बने रहेंगे। केंद्र सरकार ने 1989 बैच के IAS अधिकारी वी. श्रीनिवास को DCRB नियम 16(1) के तहत 6 माह की सेवा विस्तार दिया है।

Q.66 मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने EGPA सम्मेलन में ‘लगातार दूसरा अध्यक्षीय संबोधन’ दिया। इससे पूर्व 2025 में 50वाँ EGPA सम्मेलन किस शहर में आयोजित हुआ था?

  1. लंदन
  2. पेरिस
  3. ग्लासगो
  4. बर्लिन

Ans. 3. ग्लासगो
Exp. – वी. श्रीनिवास ने 51वें EGPA सम्मेलन में लगातार दूसरा अध्यक्षीय संबोधन दिया। इससे पूर्व उन्होंने 2025 में ग्लासगो में आयोजित 50वें सम्मेलन में अध्यक्षीय संबोधन दिया था। उनका IIAS अध्यक्ष कार्यकाल 2025-2028 है।

Q.67 CISF और ‘ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया (DFI)’ ने 28 अगस्त 2026 को समझौता किया। इसके तहत राजस्थान के किस स्थान को ‘ड्रोन एवं प्रति-ड्रोन तकनीक का उत्कृष्टता केंद्र (CoE)’ विकसित किया जाएगा?

  1. आरटीसी देवली
  2. आरटीसी किशनगढ़
  3. आरटीसी बहरोड़
  4. आरटीसी नीमराना

Ans. 3. आरटीसी बहरोड़
Exp. – CISF और DFI ने 28 अगस्त 2026 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत आरटीसी बहरोड़ (राजस्थान) को ड्रोन एवं प्रति-ड्रोन प्रणाली (Drone and Counter-Drone Systems) के व्यापक उत्कृष्टता केंद्र (CoE) के रूप में विकसित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय ने आरटीसी बहरोड़ को पहले ही ‘रिमोट पायलट ट्रेनिंग CoE’ नामित किया था।

Q.68 CISF और DFI के समझौते के अनुसार CISF के कितने कर्मियों को ड्रोन/एंटी-ड्रोन प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जा चुका है?

  • 3,000 से अधिक
  • 1,000 से अधिक
  • 2,000 से अधिक
  • 5,000 से अधिक

Ans. 3,000 से अधिक
Exp. – CISF की मौजूदा क्षमता के अनुसार 3,000 से अधिक कर्मियों को ड्रोन/एंटी-ड्रोन प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जा चुका है तथा लगभग 80 इकाइयाँ निगरानी और खतरे की पहचान के लिए ड्रोन का उपयोग कर रही हैं। DFI भारतीय ड्रोन स्टार्टअप्स को CISF के साथ जोड़कर स्वदेशी तकनीकी समाधान विकसित करने में भी सहयोग करेगा।

Q.69 RAC और MBC संवर्ग से चयनित राजस्थान पुलिस की 25 महिला पुलिस कार्मिकों को 12 सप्ताह का विशेष NSG कमांडो प्रशिक्षण कहाँ दिया जा रहा है?

  1. NSG हुब्बल्ली, कर्नाटक
  2. NSG मानेसर, हरियाणा
  3. NSG मुंबई, महाराष्ट्र
  4. NSG गांधीनगर, गुजरात

Ans. 2. NSG मानेसर, हरियाणा
Exp. – राजस्थान पुलिस के RAC (राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी) और MBC (मेवाड़ भील कोर) संवर्ग से चयनित 25 महिला पुलिस कार्मिकों को 24 अगस्त से 13 नवंबर 2026 तक राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), मानेसर, हरियाणा में 12 सप्ताह का विशेष कमांडो प्रशिक्षण दिया जा रहा है। NSG भारत का प्रमुख आतंकवाद-रोधी बल (Counter-Terror Force) है और इसके कमांडो लोकप्रिय रूप से ‘ब्लैक कैट कमांडो’ कहलाते हैं।

महिला जवानों को जयपुर के 5वीं बटालियन RAC, घाटगेट से मानेसर के लिए रवाना किया गया। प्रशिक्षण में कड़ा अनुशासन, अत्याधुनिक हथियार तकनीक, शून्य-त्रुटि नीति (Zero Error Policy) तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई की दक्षता विकसित की जाएगी।

Q.70 ‘राजस्थान राज्य अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026’ (25-26 अगस्त 2026) का आयोजन कहाँ किया गया?

  1. जयपुर
  2. सीकर
  3. जोधपुर
  4. कोटा

Ans. 2. सीकर
Exp. – राजस्थान राज्य अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 25-26 अगस्त 2026 को सीकर में किया गया। यह ‘6वीं इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता‘ के लिए क्वालिफिकेशन ट्रायल भी था।

Q.71 ‘राजस्थान राज्य अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026’ में डीडवाना-कुचामन की किस महिला खिलाड़ी ने दो दूरियों में पदक जीते?

  1. पूजा कुमारी
  2. सुशीला प्रजापत
  3. मनीषा कंवर
  4. रेखा चौधरी

Ans. 2. सुशीला प्रजापत
Exp. – डीडवाना-कुचामन की सुशीला प्रजापत ने 10,000 मीटर में स्वर्ण और 5,000 मीटर में रजत पदक जीता। अन्य प्रमुख महिला विजेताओं में स्नेहा भाम्भू (हनुमानगढ़) — पोल वॉल्ट, डोना (जयपुर) — 100 मीटर और मोनिका (हनुमानगढ़) — 3000 मीटर स्टीपलचेज शामिल हैं।

Q.72 ’33वें मथुरादास माथुर क्रिकेट अवॉर्ड्स-2026′ में सीनियर वर्ग के लिए किस तेज गेंदबाज का चयन हुआ?

  1. कुशाग्र ओझा
  2. शिफान खान
  3. महिपाल लोमरोर
  4. अशोक शर्मा

Ans. 4. अशोक शर्मा
Exp. – राजस्थान क्रिकेट में 2025-26 के प्रदर्शन के आधार पर 33वें मथुरादास माथुर क्रिकेट अवॉर्ड्स-2026 के लिए अशोक शर्मा (सीनियर), कुशाग्र ओझा (जूनियर) और शिफान खान (सब-जूनियर) का चयन किया गया। अशोक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 22, विजय हजारे ट्रॉफी में 13 और रणजी ट्रॉफी में 14 विकेट लिए। पुरस्कार समारोह 6 सितंबर 2026 को मथुरादास माथुर की जयंती पर होगा।

भीलवाड़ा के ऑलराउंडर कुशाग्र ओझा को जूनियर वर्ग और जयपुर के बल्लेबाज शिफान खान को सब-जूनियर वर्ग में चुना गया। शिफान ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में 241 रन बनाए। सीनियर विजेता को ₹15,000 तथा जूनियर व सब-जूनियर को ₹7,500-₹7,500 राशि मिलेगी।

Q.73 ’23वें राष्ट्रमंडल खेलों’ में जयपुर के यशवीर सिंह ने एथलेटिक्स की ‘पुरुष जैवलिन थ्रो (भाला फेंक)’ स्पर्धा में 85.41 मीटर का थ्रो कर कौनसा पदक जीता?

  1. स्वर्ण पदक
  2. रजत पदक
  3. कांस्य पदक
  4. चतुर्थ स्थान

Ans. 3. कांस्य पदक
Exp. – 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में जयपुर के यशवीर सिंह ने पुरुष जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा में 85.41 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक श्रीलंका के रमेश थरंगा (89.75 मी.) और रजत पदक भारत के ही नीरज चोपड़ा (85.83 मी.) ने जीता। यशवीर सिंह उत्तर पश्चिम रेलवे से जुड़े हैं।

Q.74 13 अगस्त 2026 के मंत्रिमंडल निर्णय के अनुसार ‘सरोगेट मदर’ को कितने दिन और ‘कमीशनिंग मदर’ को कितने दिन का मातृत्व अवकाश दिया जाएगा?

  1. सरोगेट: 90 दिन, कमीशनिंग: 180 दिन
  2. सरोगेट: 120 दिन, कमीशनिंग: 90 दिन
  3. सरोगेट: 60 दिन, कमीशनिंग: 120 दिन
  4. सरोगेट: 180 दिन, कमीशनिंग: 90 दिन

Ans. 4. सरोगेट: 180 दिन, कमीशनिंग: 90 दिन
Exp. – मंत्रिमंडल ने मातृत्व एवं बाल देखभाल अवकाश के प्रावधानों में सरोगेट मदर को 180 दिन और कमीशनिंग मदर को 90 दिन का मातृत्व अवकाश देने का निर्णय लिया। एकल महिला कार्मिकों को बाल देखभाल अवकाश वर्ष में 3 के बजाय 6 चरणों में लेने की सुविधा भी दी गई।

इसके अलावा 13 अगस्त 2026 को मंत्रिमंडल ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में घायल होकर बाद में वीरगति पाने वाले राजस्थान के 35 सैनिकों के एक पात्र आश्रित की अनुकंपा नियुक्ति पात्रता की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 1971 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 1972 करने का निर्णय लिया। इसके अलावा वर्ष 2026-27 के पदोन्नतियों में दिव्यांग कार्मिकों को 4% आरक्षण का नोशनल लाभ 30 जून 2016 से देने की भी मंजूरी दी गई।

Q.75 ‘मजदूरी संहिता (राजस्थान) नियम, 2026’ के अनुसार सामान्य कार्य अवधि कितनी होगी और लगातार 5 घंटे काम के बाद कम-से-कम कितने मिनट का विश्राम अनिवार्य है?

  • 44 घंटे/सप्ताह — 20 मिनट विश्राम
  • 40 घंटे/सप्ताह — 45 मिनट विश्राम
  • 44 घंटे/सप्ताह — 45 मिनट विश्राम
  • 48 घंटे/सप्ताह — 30 मिनट विश्राम

Ans. 48 घंटे/सप्ताह — 30 मिनट विश्राम
Exp. – राजस्थान सरकार के श्रम विभाग ने केंद्रीय मजदूरी संहिता, 2019 (Code on Wages, 2019) की धारा 67 के तहत 12 अगस्त 2026 को ‘मजदूरी संहिता (राजस्थान) नियम, 2026’ को अधिसूचित किया। कार्य अवधि सामान्यतः अधिकतम 48 घंटे/सप्ताह और वेतन अवधि अधिकतम एक माह होगी। लगातार 5 घंटे काम के बाद कम-से-कम 30 मिनट का विश्राम अनिवार्य है।

मजदूरी संहिता (राजस्थान) नियम, 2026 में परिवर्तनीय महंगाई भत्ते को श्रम ब्यूरो के मूल्य सूचकांक के आधार पर प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल और 1 अक्टूबर को संशोधित किया जाएगा। नए नियमों ने न्यूनतम मजदूरी एवं वेतन भुगतान से संबंधित राजस्थान के 7 पुराने नियम-समूहों को एकीकृत ढाँचे से प्रतिस्थापित किया है।

Q.76 ‘राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग’ का गठन कब किया गया था?

  • 15 मार्च 2024
  • 1 अप्रैल 2025
  • 9 मई 2025
  • 1 अप्रैल 2026

Ans. 9 मई 2025
Exp. – न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मदन लाल भाटी की अध्यक्षता वाले राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग का गठन 9 मई 2025 को किया गया था। आयोग ने 5 अगस्त 2026 को अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी और मंत्रिमंडल ने 7 अगस्त 2026 को इसकी सिफारिशें स्वीकार कर लीं।

Q.77 ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ के तहत 5 वर्षों में लगभग कितने पौधे लगाने की दीर्घकालिक परिकल्पना है?

  • 15 लाख
  • 50 करोड़
  • 10 करोड़
  • 50 लाख

Ans. 50 करोड़
Exp. – ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ के तहत 5 वर्षों में लगभग 50 करोड़ पौधे लगाने की दीर्घकालिक परिकल्पना है। वर्ष 2026-27 में 10 करोड़ पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है

Q.78 13 अगस्त 2026 को ‘राजस्थान यूथ कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन कहाँ किया गया?

  1. जयपुर
  2. सीकर
  3. भीलवाड़ा
  4. उदयपुर

Ans. 1. जयपुर
Exp. – 13 अगस्त 2026 को ‘राजस्थान यूथ कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), जयपुर में किया गया। जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए।

Q.79 13 अगस्त 2026 को ‘राजस्थान यूथ कॉन्क्लेव-2026’ में शुरू किए गए ‘SHPP (सिंगल हॉलिस्टिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल)’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?

  1. युवाओं के लिए रोजगार पंजीकरण
  2. राज्य की सरकारी खरीद प्रक्रियाओं को एकीकृत और पारदर्शी डिजिटल मंच पर लाना
  3. स्टार्टअप्स को फंडिंग प्रदान करना
  4. ग्राम पंचायत योजनाओं का वैज्ञानिक नियोजन

Ans. 2. राज्य की सरकारी खरीद प्रक्रियाओं को एकीकृत और पारदर्शी डिजिटल मंच पर लाना
Exp. – ‘राजस्थान यूथ कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन 13 अगस्त 2026 को RIC, जयपुर में हुआ, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर ‘राजस्थान स्टार्टअप क्वेस्ट-2026’ और SHPP (सिंगल हॉलिस्टिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल) का शुभारंभ किया गया। SHPP राज्य की सरकारी खरीद प्रक्रियाओं को एकीकृत और पारदर्शी डिजिटल मंच पर लाने के लिए विकसित किया गया है।

‘iStart विस्तार’ के तहत राजस्थान सरकार ने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के साथ दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरू में iStart सुविधा डेस्क स्थापित करने का समझौता किया। इससे स्टार्टअप्स को बाजार, निवेशक नेटवर्क और व्यावसायिक सहयोग तक पहुँच में मदद मिलेगी। साथ ही SKIT और DoIT&C के बीच भी नवाचार व तकनीकी सहयोग के लिए MoU हुआ।

‘राजस्थान यूथ कॉन्क्लेव-2026’ में विज्ञान अवसंरचना के अंतर्गत — जोधपुर और उदयपुर में डिजिटल प्लेनेटेरियम का शिलान्यास, जयपुर में 7D थिएटर तथा उदयपुर के उप-क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र में न्यूक्लियर पावर गैलरी का लोकार्पण किया गया।

Q.80 23 अगस्त 2026 को अनंत महल, मानसरोवर (जयपुर) में आयोजित ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ में जयपुर की किस प्रतिभागी ने मिसेज श्रेणी में प्रथम उपविजेता स्थान प्राप्त किया?

  1. वंशिका नुनिया
  2. सुहानी जैन
  3. अदिति
  4. श्रीजा गुप्ता

Ans. 3. अदिति
Exp. – 23 अगस्त 2026 को अनंत महल, मानसरोवर (जयपुर) में आयोजित ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के ग्रैंड फिनाले में लगभग 20 देशों की प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेता ब्रिटेन की मॉली-मैरी बक्ली (Molly-Marie Buckley) रहीं जबकि भारत की हिना ठाकुर द्वितीय उपविजेता रही। मिसेज श्रेणी में रूस की टाटियाना फेडोरिशचेवा ने खिताब जीता। जबकि जयपुर की अदिति प्रथम उपविजेता रही।

Q.81 नई दिल्ली में आयोजित ‘सदभावना दिवस महोत्सव-2026’ में ‘राजीव गांधी गौरव अवॉर्ड’ से सम्मानित डॉ. रितु सक्सेना किस शहर की शिक्षाविद हैं?

  1. जोधपुर
  2. उदयपुर
  3. कोटा
  4. जयपुर

Ans. 4. जयपुर
Exp. – जयपुर की शिक्षाविद डॉ. रितु सक्सेना को नई दिल्ली में ‘अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच’ द्वारा आयोजित ‘सदभावना दिवस महोत्सव-2026’ में ‘राजीव गांधी गौरव अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। इस समारोह में देशभर की 85 विशिष्ट प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Q.82 22-23 अगस्त 2026 को गुजरात के आनंद में आयोजित ‘चौथी वेस्ट जोन आइसस्टॉक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप’ में राजस्थान ने कुल कितने पदक जीते?

  • 15 पदक (4 स्वर्ण, 7 रजत, 4 कांस्य)
  • 21 पदक (5 स्वर्ण, 9 रजत, 7 कांस्य)
  • 18 पदक (6 स्वर्ण, 8 रजत, 4 कांस्य)
  • 24 पदक (7 स्वर्ण, 10 रजत, 7 कांस्य)

Ans. 21 पदक (5 स्वर्ण, 9 रजत, 7 कांस्य)
Exp. – ‘चौथी वेस्ट जोन आइसस्टॉक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप’ का आयोजन 22-23 अगस्त 2026 को आनंद, गुजरात में किया गया। राजस्थान के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक सहित कुल 21 पदक जीतकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। आइसस्टॉक खेल निशाना और दूरी आधारित खेल है जिसकी प्रकृति Curling से मिलती-जुलती है।

Q.83 21-23 अगस्त 2026 को ‘पिकलबॉल सोशल्स, जगतपुरा (जयपुर)’ में ‘5वीं राजस्थान स्टेट पिकलबॉल चैंपियनशिप-2026’ में जयपुर के किस खिलाड़ी ने अंडर-16 बालक एकल और अंडर-16 बालक युगल में स्वर्ण पदक जीते?

  1. शिफान खान
  2. कुशाग्र ओझा
  3. आदित्य चंद्रावत
  4. ईशान रोजारियो

Ans. 3. आदित्य चंद्रावत
Exp. – ‘5वीं राजस्थान स्टेट पिकलबॉल चैंपियनशिप-2026’ का आयोजन 21-23 अगस्त 2026 तक पिकलबॉल सोशल्स, जगतपुरा (जयपुर) में किया गया। जयपुर के आदित्य चंद्रावत ने अंडर-16 बालक एकल और अंडर-16 बालक युगल — दोनों में स्वर्ण पदक जीते तथा ओपन वर्ग में उपविजेता रहे। जयपुर की ‘रुद्र स्कूल ऑफ टेनिस एंड पिकलबॉल अकादमी’ के खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 3 स्वर्ण पदक हासिल किए।

Q.84 कोटा के वरिष्ठ साहित्यकार जितेंद्र निमोही को ‘जनकवि प्रदीप शर्मा साहित्य सम्मान एवं पुरस्कार-2026’ किस संस्था द्वारा दिया जाएगा?

  1. राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर
  2. राजस्थानी भाषा अकादमी, बीकानेर
  3. हिंदी साहित्य संसद, चूरू
  4. राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी, जयपुर

Ans. 3. हिंदी साहित्य संसद, चूरू
Exp. – कोटा के वरिष्ठ साहित्यकार जितेंद्र निमोही को साहित्य सृजन में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘जनकवि प्रदीप शर्मा साहित्य सम्मान एवं पुरस्कार-2026’ प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान हिंदी साहित्य संसद, चूरू द्वारा 14 सितंबर 2026 (हिंदी दिवस) को चूरू में दिया जाएगा। पुरस्कार राशि ₹11,000 है और इसके साथ स्वर्ण पदक, सम्मान-पत्र, स्मृति-चिह्न, शाल एवं श्रीफल भी दिए जाएंगे।

Q.85 चूरू की साहित्यिक संस्था ‘प्रयास संस्थान’ ने वर्ष 2026 के ‘मोहन आलोक साहित्य सम्मान’ के लिए किस साहित्यकार का चयन किया?

  1. बुकनसर छोटा (ब्यावर)
  2. जितेंद्र निमोही (मंडोर)
  3. यतींद्र यादव (डीग)
  4. हनुमान बरोड (सरदारशहर)

Ans. 4. हनुमान बरोड (सरदारशहर)
Exp. – चूरू की साहित्यिक संस्था ‘प्रयास संस्थान’ ने वर्ष 2026 के ‘मोहन आलोक साहित्य सम्मान’ के लिए बुकनसर छोटा और सरदारशहर के साहित्यकार हनुमान बरोड का चयन किया है। यह सम्मान चूरू अंचल के स्थानीय साहित्यकारों एवं साहित्य सेवियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। इसका नामकरण प्रसिद्ध राजस्थानी साहित्यकार मोहन आलोक (1942-2021) की स्मृति में किया गया है, जो विशेषकर ‘डांखला’ विधा के लिए जाने जाते हैं।

Q.86 जोधपुर की वरिष्ठ राजस्थानी लेखिका डॉ. चांदकौर जोशी को उनकी किस कथा-कृति के लिए ‘सावित्री चौधरी खूमसिंह साहित्य पुरस्कार-2026’ दिया जाएगा?

  1. साची सुपनो
  2. बिळखता बादळ
  3. काग ली करामात
  4. हेत री मारग

Ans. 4. हेत री मारग
Exp. – जोधपुर की वरिष्ठ राजस्थानी लेखिका डॉ. चांदकौर जोशी को उनकी कथा-कृति ‘हेत री मारग’ के लिए वर्ष 2026 का ‘सावित्री चौधरी खूमसिंह साहित्य पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार प्रयास संस्थान द्वारा दिया जाता है। पुरस्कार राशि ₹11,000 है। उनकी प्रमुख राजस्थानी कृतियों में ‘साची सुपनो’, ‘छुटकी री सीख’, ‘सेवट’, ‘हेत री मारग’, ‘बिळखता बादळ’ और ‘कागले री करामात’ शामिल हैं।

Q.87 ’52वीं जूनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप-2026′ (18-23 अगस्त 2026, भुवनेश्वर) में राजस्थान की दक्षिणा जोशी ने किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता?

  • 200 मीटर बटरफ्लाई
  • 100 मीटर बैकस्ट्रोक
  • 200 मीटर फ्रीस्टाइल
  • 400 मीटर मेडले

Ans. 200 मीटर बटरफ्लाई
Exp. – 52वीं जूनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 18-23 अगस्त 2026 को भुवनेश्वर, ओडिशा में SFI के तत्वावधान में हुआ। दक्षिणा जोशी ने 15-16 वर्ष आयु वर्ग की 200 मीटर बटरफ्लाई में 2 मिनट 21.21 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। साहिल गुप्ता ने 17-18 वर्ष आयु वर्ग की 200 मीटर बटरफ्लाई में 2 मिनट 07.62 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

Q.88 भारतीय रेलवे की पहली ‘वंदे भारत प्लेटफॉर्म-आधारित फ्रेट इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट’ का तकनीकी परीक्षण 29 जुलाई 2026 से किस रेल खंड पर शुरू हुआ?

  1. जयपुर-अजमेर रेल खंड
  2. जोधपुर-बीकानेर रेल खंड
  3. कोटा-नागदा-सवाई माधोपुर रेल खंड
  4. जयपुर-दिल्ली रेल खंड

Ans. 3. कोटा-नागदा-सवाई माधोपुर रेल खंड
Exp. – भारतीय रेलवे की पहली ‘वंदे भारत प्लेटफॉर्म-आधारित फ्रेट इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (FFSC रॉकेट इंजन)’ का तकनीकी परीक्षण 29 जुलाई 2026 से पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा-नागदा-सवाई माधोपुर रेल खंड पर शुरू हुआ। ICF, चेन्नई द्वारा विकसित 16-कोच ट्रेन ने पहले दिन अधिकतम 145 किमी/घंटा की गति हासिल की। ट्रेन में 12 पार्सल कोच, 2 रेफर वैन और 2 नॉन-ड्राइविंग ट्रेलर कोच हैं और कुल पेलोड क्षमता लगभग 397 टन है।

Q.89 19 अगस्त 2026 को जयपुर के ‘लोहागढ़ फोर्ट एंड रिसोर्ट, कुकस’ में राज्य-स्तरीय ‘क्वीन ऑफ राजस्थान’ सीजन-5 का खिताब किसने जीता?

  1. संजना ठाकुर
  2. तन्नू शर्मा
  3. ज्योति जांगिड़
  4. साक्षी चौधरी

Ans. 4. साक्षी चौधरी
Exp. – 19 अगस्त 2026 को लोहागढ़ फोर्ट एंड रिसोर्ट, कुकस (जयपुर) में आयोजित ‘क्वीन ऑफ राजस्थान’ सीजन-5 के ग्रैंड फिनाले में साक्षी चौधरी ने विजेता का खिताब जीता। संजना ठाकुर प्रथम उपविजेता और तन्नू शर्मा द्वितीय उपविजेता रहीं। ज्योति जांगिड़ को विशेष ‘क्वीन ऑफ जयपुर’ खिताब मिला। प्रतियोगिता में राजस्थान भर से चुनी गई 28 फाइनलिस्ट शामिल हुईं।

Q.90 अगस्त 2026 में चित्तौड़गढ़ जिले की राशमी तहसील के हरनाथपुरा गाँव में पहली बार जीवित अवस्था में मिले दुर्लभ ‘इंडियन एग-ईटिंग स्नेक’ का वैज्ञानिक नाम क्या है?

  1. Boiga trigonata
  2. Ptyas mucosa
  3. Elachistodon westermanni
  4. Dendrelaphis pictus

Ans. 3. Elachistodon westermanni
Exp. – अगस्त 2026 में चित्तौड़गढ़ जिले की राशमी तहसील के हरनाथपुरा गाँव में दुर्लभ, विषहीन ‘इंडियन एग-ईटिंग स्नेक’ पहली बार जीवित अवस्था में मिला। इसका वैज्ञानिक नाम Elachistodon westermanni है और नवीन वर्गीकरण में Boiga westermanni नाम भी प्रयुक्त होता है। यह मुख्यतः पक्षियों के अंडे खाता है और निशाचर प्रवृत्ति का है। राजस्थान में इसका पहला वैज्ञानिक रिकॉर्ड रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के निकट मिले मृत नमूने के आधार पर प्रकाशित हुआ था — इसलिए चित्तौड़गढ़ की खोज का विशेष महत्व जीवित नमूने के पहले पुष्ट रिकॉर्ड के रूप में है।

Leave a Comment

Join WhatsApp Icon