If you are preparing for Rajasthan exams such as RAS, REET, CET, LDC, Police, Patwar, VDO, SSC, and other government recruitment tests, these “Rajasthan Current Affairs June 2026: Top 120 MCQs with Explanations” will help you revise the most important exam-oriented topics quickly. The collection covers key current affairs from May 2026 with simple explanations, making it ideal for revision, self-practice, and boosting your score in competitive exams. Regular MCQ practice can improve both accuracy and confidence while saving valuable preparation time.

Q.1 राजस्थान-हरियाणा यमुना जल परियोजना से राजस्थान के किन जिलों को पेयजल उपलब्ध होगा?
- बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़
- सीकर, चूरू और नागोर
- सीकर, चूरू और झुंझुनू
- सीकर, झुंझुनू और अलवर
Q.2 राजस्थान-हरियाणा यमुना जल परियोजना के बारे में कौनसा कथन गलत है?
- इस परियोजना से केवल सीकर, चूरू और झुंझुनू जिले लाभन्वित होंगे
- यह 1994 के अपर यमुना बेसिन जल-बँटवारा समझौते के अंतर्गत है
- हथिनीकुंड बैराज से पानी चूरू के हिंसियावास जलाशय तक पहुँचाया जाएगा
- प्रत्येक पाइपलाइन का व्यास 3.8 डाया मीटर से अधिक होगा
Q.3 29 जून 2026 को हस्ताक्षरित ‘राजस्थान-हरियाणा यमुना जल परियोजना’ की अनुमानित लागत कितनी है?
- ₹14,102 करोड़
- ₹9,102 करोड़
- ₹34,102 करोड़
- ₹69,102 करोड़
Q.4 20 जून 2026 को जयपुर से JCTSL की 29 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा किस शहर में 18 ई-बसों का शुभारंभ किया गया?
- जोधपुर
- कोटा
- अजमेर
- भीलवाड़ा
Q.5 ‘पीएम ई-बस सेवा’ के तहत राजस्थान के 8 चयनित शहरों में निम्नलिखित में से कौनसा शहर शामिल नहीं है?
- भीलवाड़ा
- सीकर
- अलवर
- बीकानेर
Q.6 21 जून 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ शुरू की गई?
- खातीपुरा से दरभंगा
- बांदीकुई से समस्तीपुर
- दौसा से मंझौल
- बांदीकुई से नवादा
Q.7 21 जून 2026 को शुरू ‘जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस’ के बारे में कौनसा कथन गलत है?
- यह ट्रेन खातीपुरा (जयपुर) से दरभंगा के बीच चलेगी
- यह सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी
- इसके मार्ग में 23 स्टेशन शामिल हैं
- इसका ट्रेन नंबर 19823/19824 है
Q.8 नीति आयोग की स्कूल शिक्षा प्रणाली रिपोर्ट जून 2026 में राजस्थान के किस अभियान को ‘बेस्ट प्रैक्टिस’ माना गया?
- मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा अभियान (MDSA)
- राजस्थान पढ़े आगे अभियान (RPAA)
- मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान (MSRA)
- मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय अभियान (MVSA)
Q.9 16 जून 2026 को राजस्थान के पत्थर उद्योग के विकास के लिए RIICO, CDOS और ‘लघु उद्योग भारती’ के बीच हुए त्रिपक्षीय MoU के अंतर्गत ‘इंडिया स्टोनमार्ट 2028’ का आयोजन कहाँ होगा?
- जयपुर
- जोधपुर
- कोटा
- भीलवाड़ा
Q.10 राजस्थान में नमक उत्पादन के लिए भूखंड आवंटन में पहले की ‘लॉटरी आधारित प्रणाली’ को समाप्त कर अब कौनसी पारदर्शी प्रणाली लागू की गई है?
- ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया
- डिजिटल ड्रॉ सिस्टम
- ई-ऑक्शन (e-Auction)
- डायरेक्ट अलॉटमेंट सिस्टम
Q.11 14-29 जून 2026 को ’24वीं राजस्थान राज्य राइफल एवं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप’ में 4 स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी हैं?
- आर्यन पालसानिया
- गौतम पारीक
- रवि व्यास
- चिरांश चौमिया
Q.12 राजस्थान के बाएँ हाथ के स्पिनर मानव सुथार का संबंध किस जिले से है जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में कुल 7 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने?
- सीकर
- झुंझुनू
- भरतपुर
- श्रीगंगानगर
Q.13 19 जून 2026 को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कौनसे टोल प्लाजा पर राजस्थान की पहली Multi-Lane Free Flow (MLFF) टोलिंग प्रणाली शुरू की है?
- दौलतपुरा टोल प्लाजा
- शाहजहाँपुर टोल प्लाजा
- मनोहरपुर टोल प्लाजा
- बहरोड़ टोल प्लाजा
Q.14 राजस्थान की पहली MLFF टोलिंग प्रणाली के बारे में कौनसा कथन गलत है?
- यह NH-48 के दिल्ली-जयपुर खंड पर शुरू की गई है
- इसमें ANPR कैमरे और FASTag आधारित तकनीक का उपयोग है
- FASTag में बैलेंस न होने पर 72 घंटे में शुल्क न देने पर दोगुना टोल लगेगा
- इससे पहले यह प्रणाली केवल महाराष्ट्र में लागू थी
Q.15 जून 2026 में राजस्थान सरकार ने रेयर अर्थ माइनिंग के लिए बालोतरा जिले के किन गाँवों में दुर्लभ पृथ्वी तत्वों के अन्वेषण को मंजूरी दी?
- नवाताला और रामसर
- नवाताला और देवीगढ़
- देवीगढ़ और रामसर
- नवाताला और पाटोदी
Q.16 पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन मंत्री जोगाराम कुमावत द्वारा 24 जून 2026 को ‘लम्पी टीकाकरण अभियान के द्वितीय चरण’ की शुरुआत किस स्थान से की गई?
- बीकानेर की तिजारती सराफिन चैम्बर गोशाला
- जयपुर की आदर्श गोशाला
- ब्यावर की तिजारती सराफिन चैम्बर गोशाला
- अजमेर की दरगाह गोशाला
Q.17 राजस्थान में ‘लम्पी टीकाकरण अभियान के द्वितीय चरण’ में वर्ष 2026-27 के लिए कितने लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य है?
- 35.51 लाख
- 62.51 लाख
- 111.51 लाख
- 183.51 लाख
Q.18 जून 2026 में नागरिक सुरक्षा कोर इकाइयों के गठन के लिए स्वीकृत 8 नवनिर्मित जिलों में से निम्नलिखित में से कौनसा जिला शामिल नहीं है?
- बालोतरा
- फलोदी
- अनूपगढ़
- ब्यावर
Q.19 जून 2026 में देश का पहला ‘एग्री-पीवी (Agri-PV) पायलट प्लांट’ राजस्थान के किस गाँव में स्थापित किया गया है?
- जोधपुरा
- कुंदनपुरा
- प्रथ्वीपुरा
- मंगलाना
Q.20 देश के पहले ‘एग्री पीवी प्लांट’ को अपनाने वाले कुंदनपुरा के पहले प्रगतिशील किसान कौन हैं?
- रामलाल बैरवा
- भंवरलाल शर्मा
- मोहनलाल मीणा
- कंजोडमल जाट
Q.21 21 जून 2026 को ’12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ का राज्य-स्तरीय समारोह राजस्थान में कहाँ आयोजित किया गया?
- जयपुर के अल्बर्ट हॉल के सामने
- उदयपुर की फतेहसागर झील के किनारे
- अजमेर की आनासागर झील के किनारे
- माउंट आबू (सिरोही) में नक्की झील के किनारे
Q.22 ’12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ की थीम और राजस्थान की उपलब्धि के बारे में कौनसा कथन सही है?
- थीम ‘स्वस्थ जीवन के लिए योग’ और राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर रहा
- थीम ‘योग और मानसिक स्वास्थ्य’ और राजस्थान देश में पहले स्थान पर रहा
- थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ और राजस्थान योग पंजीकरण में देश में शीर्ष पर रहा
- थीम ‘योग से समृद्धि’ और राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर रहा
Q.23 जून 2026 में राजस्थान सरकार द्वारा ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC)’ का प्रारूप तैयार करने हेतु गठित पाँच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति की अध्यक्ष कौन हैं?
- न्यायमूर्ति गोविंद माथुर
- न्यायमूर्ति एस.एस. शिंदे
- न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई
- न्यायमूर्ति अजित सिंह
Q.24 राजस्थान में ‘समान नागरिक संहिता’ लागू करने का यह कदम भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत उठाया गया है?
- अनुच्छेद 40
- अनुच्छेद 42
- अनुच्छेद 44
- अनुच्छेद 46
Q.25 18 जून 2026 को पेरिस में ‘Bonjour Modi’ कार्यक्रम में राजस्थानी लोकगीत ‘केसरिया बालम’ प्रस्तुत करने वाले दल ‘Dhoad – Gypsies of Rajasthan’ के संगीतकार कौन हैं?
- रहीस भारती
- ममे खान
- गाज़ी खान बरना
- कुतले खान
Q.26 11 जून 2026 को 98 वर्ष की आयु में निधन हुईं प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी का जन्म राजस्थान के किस जिले के ‘कोरण गाँव’ में हुआ था?
- जालोर
- जोधपुर
- बाड़मेर
- पाली
Q.27 प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी की कर्मभूमि राजस्थान का कौनसा जिला रही?
- बाड़मेर
- जोधपुर
- पाली
- जालोर
Q.28 15 जून 2026 को जयपुर के ‘कांविटया सर्किल’ पर ‘रस रंग मंच संस्था’ और ‘राजस्थान सड़क सुरक्षा विभाग’ द्वारा यातायात नियमों पर आधारित कौनसे लघु नाटक की प्रस्तुति दी गई?
- ज़िंदगी अनमोल है
- फर्क तो पड़ता है भई
- हेलमेट की जीत
- सुरक्षित सफर
Q.29 11 जून 2026 को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के कौनसे संस्थान में क्वांटम तथा ‘AI लैब’ स्थापित करने की घोषणा की?
- राजस्थान यूनिवर्सिटी
- MNIT जयपुर
- बिट्स पिलानी
- IIT जोधपुर
Q.30 MNIT जयपुर में स्थापित होने वाली ‘क्वांटम लैब’ में निम्नलिखित में से किस पर अनुसंधान नहीं होगा?
- क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन (QKD)
- पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी
- क्वांटम कंप्यूटिंग सिमुलेशन
- क्वांटम न्यूक्लियर फ्यूजन