Rajasthan Current Affairs August 2026: Top 100 MCQs with Explanations  

If you are preparing for Rajasthan exams such as RAS, REET, CET, LDC, Police, Patwar, VDO, SSC, and other government recruitment tests, these “Rajasthan Current Affairs August 2026: Top 100 MCQs with Explanations” will help you revise the most important exam-oriented topics quickly. The collection covers key current affairs from August 2026 with simple explanations, making it ideal for revision, self-practice, and boosting your score in competitive exams. Regular MCQ practice can improve both accuracy and confidence while saving valuable preparation time.

Q.1 सीकर जिले के झाड़ली गांव की रहने वाली किस पर्वतारोही (रेलवे में RPSF जवान) ने 21 अगस्त 2026 को यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5,642 मीटर) को फतह किया?

  1. ममता जाट
  2. कविता चौधरी
  3. रेखा मीणा
  4. पूनम कंवर

Ans. 4. पूनम कंवर
Exp. – सीकर जिले के झाड़ली गाँव की RPSF जवान पूनम कंवर ने 21 अगस्त 2026 को रूस स्थित यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्बस (5,642 मीटर/18,510 फीट) फतह कर तिरंगा फहराया। इससे पहले उन्होंने माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका) — 2024 और माउंट कोजियसको (ऑस्ट्रेलिया) — 2025 फतह की थीं। एल्बस के साथ उन्होंने ‘सेवन समिट्स’ की तीन चोटियाँ पूरी कर ली हैं और अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट है। पूनम कंवर वर्तमान में 16वीं वाहिनी RPSF, जयपुर में कार्यरत हैं। वे झाड़ली गाँव, सीकर की मूल निवासी हैं।

Q.2 केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 21 अगस्त 2026 को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026’ के लिए 48 शिक्षकों की घोषणा की। राजस्थान से किन दो शिक्षकों का चयन हुआ?

  1. डॉ. दिव्येंदु सेन और डॉ. वर्तिका गुलाटी
  2. डॉ. राजेश शर्मा और डॉ. सुनीता मेहता
  3. डॉ. मनोज जोशी और डॉ. प्रिया राठौड़
  4. डॉ. रवि आचार्य और डॉ. नीता भट्ट

Ans. 1. डॉ. दिव्येंदु सेन और डॉ. वर्तिका गुलाटी
Exp. – केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 21 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए 48 स्कूली शिक्षकों की घोषणा की। राजस्थान से डॉ. दिव्येंदु सेन और डॉ. वर्तिका गुलाटी का चयन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन्हें 5 सितंबर 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में सम्मानित करेंगी।

डॉ. वर्तिका गुलाटी जयपुर के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, टूमली का बास, चाकसू (जयपुर) में कार्यरत हैं और नवाचारी गणित-विज्ञान शिक्षण के लिए चयनित हुई हैं। डॉ. दिव्येंदु सेनमहात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पचपाड़ा (झालावाड़) में जीव विज्ञान व्याख्याता हैं जिन्होंने विद्यालय में 500 पेड़-पौधों पर QR कोड लगाए।

Q.3 अगस्त 2026 में ‘एवरेस्ट’ FFSC रॉकेट इंजन विकसित करने वाली ‘एस्ट्रोबेस स्पेस टेक्नोलॉजीज’ का संबंध राजस्थान के किस उद्यमी से है?

  1. नीरज खंडेलवाल (चौमूं)
  2. विकास शर्मा (सांभर)
  3. अमित गुप्ता (लाडपुरा)
  4. सौरभ मित्तल (किशनगढ़)

Ans. 1. नीरज खंडेलवाल (चौमूं)
Exp. – जयपुर जिले के चौमूं से जुड़े उद्यमी नीरज खंडेलवाल की बेंगलुरू स्थित कंपनी ‘एस्ट्रोबेस स्पेस टेक्नोलॉजीज (Astrobase Space Technologies)’ ने 7 अगस्त 2026 को ‘एवरेस्ट’ (EVEREST) नामक भारत का पहला पूर्णतः एकीकृत फुल-फ्लो स्टेज्ड कम्बशन (FFSC) रॉकेट इंजन प्रस्तुत किया।

‘एवरेस्ट’ इंजन 800 किलो-न्यूटन (kN)/80-टन श्रेणी का द्रव ऑक्सीजन-मीथेन (Liquid Oxygen-Methane) इंजन है, जिसे भविष्य के पुनः प्रयोग योग्य प्रक्षेपण यानों के लिए विकसित किया जा रहा है। IN-SPACe

Q.4 अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क की कौनसी बाघिन 28 अगस्त 2026 को अपने जीवन के 22 वर्ष पूरे करने वाली देश की सबसे अधिक उम्र वाली बाघिन बनी है?

  1. रानी
  2. महक
  3. नंदिनी
  4. मछली

Ans. 2. महक
Exp. – वन विभाग के अधिकारियों ने महक को देश की सबसे उम्रदराज (22 वर्ष) जीवित बाघिन बताया है। इससे पहले रणथम्भौर की प्रसिद्ध बाघिन मछली की मृत्यु 2026 में लगभग 20 वर्ष की आयु में हुई थी।

Q.5 कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क की बाघिन ‘महक’ ने 28 अगस्त 2026 को अपने जीवन के 22 वर्ष पूरे किए। महक का जन्म किस शहर में हुआ था?

  1. जयपुर
  2. कोटा
  3. जोधपुर
  4. उदयपुर

Ans. 1. जयपुर
Exp. – कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क की बाघिन ‘महक’ ने 28 अगस्त 2026 को 22 वर्ष पूरे किए। उसका जन्म 28 अगस्त 2004 को जयपुर में हुआ था। उसे सबसे पहले 2012 में कोटा चिड़ियाघर, बाद में 2019 में नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क और 1 मार्च 2023 को अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क, कोटा लाया गया। वन विभाग ने इसे देश की सबसे अधिक उम्र वाली जीवित बाघिन बताया है।

Q.6 अगस्त 2026 को हनोई (वियतनाम) में आयोजित 5वें अंतरराष्ट्रीय योग व समग्र स्वास्थ्य सम्मेलन में राजस्थान के किस योगाचार्य को ‘इंटरनेशनल योगश्री अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया?

  1. योगाचार्य भारत भूषण
  2. योगाचार्य रमेश चंद्र
  3. योगाचार्य ढाकाराम
  4. योगाचार्य राजेश शर्मा

Ans. 3. योगाचार्य ढाकाराम
Exp. – योगाचार्य ढाकाराम जयपुर के प्रसिद्ध योग शिक्षक है। उन्हें योग शिक्षा, योग चिकित्सा, समग्र स्वास्थ्य और योग के अंतराष्ट्रीय प्रसार में दीर्घकालीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया

Q.7 अगस्त 2026 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झाड़ोल की बीड़ा गाँव में आयोजित ‘ग्राम विकास चौपाल’ में किसको राजस्थान का ‘किसान ब्रांड एंबेसडर’ बनाया?

  1. गोपाल सिंह मीणा
  2. हेमराज गरासिया
  3. मोहनलाल डामोर
  4. प्रेमचंद कपाया

Ans. 4. प्रेमचंद कपाया
Exp. – उदयपुर जिले के फलासिया क्षेत्र के जालमपुर निवासी प्रगतिशील किसान प्रेमचंद कपाया को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झाड़ोल की बीड़ा गाँव में आयोजित ‘ग्राम विकास चौपाल’ के बाद राजस्थान का ‘किसान ब्रांड एंबेसडर’ घोषित किया। उन्हें जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, कोटा में प्रशिक्षक की जिम्मेदारी भी दी गई। उनका मुख्य कार्य — प्रदेश के किसानों को जैविक, पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती, वर्मी कम्पोस्ट, बागवानी और कम लागत वाली टिकाऊ कृषि तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना। किसान-से-किसान प्रशिक्षण मॉडल के तहत कपाया को ₹11,000 प्रतिमाह मानदेय भी दिया जाएगा।

Q.8 14 अगस्त 2026 को राजस्थान खान विभाग ने राजस्थान के किस क्षेत्र में ताँबा, सीसा, जस्ता और सह-खनिजों के उत्साहजनक संकेत मिलने के बाद भावी खनन की कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिया?

  1. खरनाल-बरलू क्षेत्र (नागौर)
  2. डेरी-बसंतगढ़ क्षेत्र (सिरोही)
  3. निम्बाहेड़ा-भादसोड़ा क्षेत्र (चित्तौड़गढ़)
  4. बागीदौरा-आनंदपुरी क्षेत्र (बांसवाड़ा)

Ans. 2. डेरी-बसंतगढ़ क्षेत्र (सिरोही)
Exp. – 14 अगस्त 2026 को राजस्थान खान विभाग ने सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र स्थित डेरी-बसंतगढ़ पॉलीमेटेलिक बेल्ट में ताँबा, सीसा, जस्ता तथा सह-खनिजों के उत्साहजनक संकेत मिलने के बाद विस्तृत अन्वेषण एवं भावी खनन की कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिया। अन्वेषण एजेंसी में अतिरिक्त मुख्य सचिव (खान) ने RSMML (राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड) को आधुनिक तकनीक विशेषकर विद्युत-चुंबकीय सर्वेक्षण (Electromagnetic Survey) से विस्तृत अन्वेषण के निर्देश दिए।

Q.9 डेरी-बसंतगढ़ पॉलीमेटेलिक बेल्ट में ‘डेरी’ में लगभग 10 लाख टन संसाधन में कितने प्रतिशत ताँबा, जस्ता और सीसा पाया गया?

  1. 1.98% ताँबा, 7.52% जस्ता और 5.4% सीसा
  2. 3.5% ताँबा, 5.8% जस्ता और 2.1% सीसा
  3. 2.8% ताँबा, 6.4% जस्ता और 4.2% सीसा
  4. 1.5% ताँबा, 8.2% जस्ता और 3.9% सीसा

Ans. 1. 1.98% ताँबा, 7.52% जस्ता और 5.4% सीसा
Exp. – डेरी में लगभग 10 लाख टन संसाधन में 1.98% ताँबा, 5.4% सीसा व 7.52% जस्ता जबकि बसंतगढ़-गोलिया क्षेत्र में लगभग 35 लाख टन संसाधन में 1.22-2.6% ताँबा तथा 3.6% जस्ता पहले से चिह्नित हैं।

Q.10 13 अगस्त 2026 को राजस्थान मंत्रिमंडल ने ‘राजस्थान वृक्ष (संरक्षण) विधेयक, 2026’ के प्रारूप को मंजूरी दी, जिसके अनुसार कितने प्रकार की वृक्ष प्रजातियों को विशेष संरक्षण देने का प्रावधान किया गया?

  • 18
  • 23
  • 29
  • 36

Ans. 29
Exp. – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में 13 अगस्त 2026 को राजस्थान मंत्रिमंडल ने ‘राजस्थान वृक्ष (संरक्षण) विधेयक, 2026 [Rajasthan Trees (Protection) Bill, 2026]’ के प्रारूप को मंजूरी दी। 20 अगस्त 2026 को इसे राजस्थान विधानसभा में विधेयक संख्या 11/2026 के रूप में प्रस्तुत किया गया। विधेयक में गैर-वन भूमि पर स्थित 29 महत्वपूर्ण वृक्ष प्रजातियों को विशेष संरक्षण देने का प्रावधान है।

Q.11 ‘राजस्थान वृक्ष (संरक्षण) विधेयक, 2026’ में बिना अनुमति के संरक्षित वृक्ष काटने पर क्या दंड का प्रावधान है?

  1. 2 वर्ष कारावास या ₹50,000 जुर्माना
  2. 6 माह कारावास या ₹25,000 जुर्माना
  3. 1 वर्ष कारावास या ₹1 लाख तक जुर्माना अथवा दोनों
  4. 3 वर्ष कारावास या ₹2 लाख जुर्माना

Ans. 3. 1 वर्ष कारावास या ₹1 लाख तक जुर्माना अथवा दोनों
Exp. – इस विधेयक में बिना अनुमति के संरक्षित वृक्ष काटने पर अपराध को संज्ञेय एवं जमानती बनाया गया है और दोष सिद्ध होने पर एक वर्ष तक कारावास या ₹1 लाख तक जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है। प्रतिपूरक वृक्षारोपण के तहत अनुमति लेकर वृक्ष काटे जाने पर उसी क्षेत्र में निर्धारित संख्या में नए वृक्ष लगाना आवश्यक होगा।

विधेयक में 29 संरक्षित प्रजातियों में खेजड़ी, रोहिड़ा, बरगद, पीपल, लसोड़ा, तेंदु, महुआ, कैर और चिरौंजी जैसी प्रजातियाँ शामिल हैं। यह विधेयक मरुस्थलीय एवं आदिवासी क्षेत्रों में उपयोगी वृक्ष प्रजातियों की रक्षा के लिए बनाया गया है।

Q.12 ‘राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026’ को 21 अगस्त 2026 को राजस्थान विधानसभा में मंजूरी दी गई, यह संविधान के किस अनुच्छेद के अनुरूप तैयार किया गया है?

  1. अनुच्छेद 44
  2. अनुच्छेद 40
  3. अनुच्छेद 51
  4. अनुच्छेद 32

Ans. 1. अनुच्छेद 44
Exp. – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में 13 अगस्त 2026 को राजस्थान मंत्रिमंडल ने ‘राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 (Rajasthan Uniform Civil Code Bill, 2026)’ के प्रारूप को मंजूरी दी। इसे 21 अगस्त 2026 को राजस्थान विधानसभा में विधेयक संख्या 13/2026 के रूप में प्रस्तुत किया गया। यह संविधान के अनुच्छेद 44 की भावना के अनुरूप तैयार किया गया इसका प्रारूप उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर आधारित है।

Q.13 ‘राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026’ के अनुसार विधेयक लागू होने के बाद संपन्न विवाह का पंजीकरण कितने दिनों में अनिवार्य होगा?

  1. 60 दिनों के भीतर
  2. 30 दिनों के भीतर
  3. 90 दिनों के भीतर
  4. 45 दिनों के भीतर

Ans. 1. 60 दिनों के भीतर
Exp. – ‘राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026’ के अनुसार विधेयक लागू होने के बाद संपन्न विवाह का 60 दिनों के भीतर पंजीकरण अनिवार्य होगा। बहुविवाह (Polygamy) पर प्रतिबंध का प्रावधान है। सह-जीवन संबंध (Live-in Relationship) शुरू करने और समाप्त करने की सूचना/पंजीकरण निर्धारित प्राधिकारी को देना होगा।

Q.14 23 अगस्त 2026 को ‘राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक 2026’ के प्रारूप को मंजूरी दी गई, जिसके बारे में कौनसा कथन गलत है?

  1. यह संविधान के अनुच्छेद 44 की भावना के अनुरूप तैयार किया गया
  2. इसका प्रारूप न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में बना
  3. विधेयक में अनुसूचित जनजातियों की पारंपरिक प्रथाओं पर भी यह विधेयक लागू होगा
  4. बहुविवाह पर प्रतिबंध का प्रावधान है

Ans. 3. विधेयक में अनुसूचित जनजातियों की पारंपरिक प्रथाओं पर भी यह विधेयक लागू होगा
Exp. – विधेयक के प्रावधान अनुसूचित जनजातियों तथा संविधान द्वारा संरक्षित उनकी पारंपरिक प्रथाओं पर लागू नहीं होंगे — option (C) इसीलिए गलत कथन है। बाकी तीनों कथन सही हैं।

Q.15 16 अगस्त 2026 को देश का पहला राष्ट्रीय गो-आधारित प्राकृतिक कृषि एवं गोबर अर्थव्यवस्था प्रशिक्षण एवं संकल्प सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया?

  1. जयपुर
  2. पाली
  3. बाड़मेर
  4. जोधपुर

Ans. 1. जयपुर
Exp. – 16 अगस्त 2026 को देश का पहला राष्ट्रीय गो-आधारित प्राकृतिक कृषि एवं गोबर अर्थव्यवस्था प्रशिक्षण एवं संकल्प सम्मलेन का आयोजन वैदिक पादप औषधीय केंद्र, श्री पिंजरापोल गौशाला, सांगानेर (जयपुर) में किया गया

Q.16 राजस्थान पर्यटन विभाग के अनुसार जनवरी-जून 2026 में 10.92 करोड़ पर्यटक यात्राओं में घरेलू और विदेशी पर्यटकों का अनुपात क्या रहा?

  1. 47.5% घरेलू और 52.5% विदेशी
  2. 99.2% घरेलू और 0.8% विदेशी
  3. 18.5% घरेलू और 81.5% विदेशी
  4. 76.8% घरेलू और 23.2% विदेशी

Ans. 2. 99.2% घरेलू और 0.8% विदेशी
Exp. – जनवरी-जून 2026 में राजस्थान में कुल 10,92,04,101 (10.92 करोड़) पर्यटक यात्राएँ दर्ज हुईं। इनमें 10.83 करोड़ घरेलू (99.2%) और 8.44 लाख विदेशी (0.8%) पर्यटक शामिल थे। पर्यटन के आँकड़े दर्शाते हैं कि राजस्थान में पर्यटन केवल जयपुर-उदयपुर जैसे पारंपरिक स्थलों तक सीमित नहीं है बल्कि धार्मिक, वन्यजीव, मरुस्थलीय और क्षेत्रीय पर्यटन केंद्रों तक भी तेजी से फैल रहा है।

Q.17 जनवरी-जून 2026 में घरेलू पर्यटकों में 1.56 करोड़ के साथ प्रथम स्थान पर कौनसा जिला रहा?

  1. जयपुर
  2. अजमेर
  3. उदयपुर
  4. सीकर

Ans. 4. सीकर
Exp. – जनवरी-जून 2026 में घरेलू पर्यटकों में सीकर सर्वाधिक 1.56 करोड़ के साथ प्रथम स्थान पर रहा। इसके बाद चित्तौड़गढ़ — 1.34 करोड़ और जैसलमेर — 1.18 करोड़ रहे।

Q.18 जनवरी-जून 2026 में राजस्थान में सर्वाधिक विदेशी पर्यटक किस जिले में आए?

  1. जयपुर
  2. उदयपुर
  3. जोधपुर
  4. जैसलमेर

Ans. 1. जयपुर
Exp. – जयपुर में सर्वाधिक 2,56,293 विदेशी पर्यटक आए जो राज्य की कुल विदेशी यात्राओं का लगभग 30% है। अन्य प्रमुख जिलों में जोधपुर — 82,846 और जैसलमेर — 66,433 विदेशी पर्यटक रहे।

Q.19 ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM G]’ के तहत 10 अगस्त 2026 तक राजस्थान ने 8.59 लाख श्रमिकों को नियोजित कर देश में कौनसा स्थान प्राप्त किया?

  1. प्रथम
  2. द्वितीय
  3. तृतीय
  4. चतुर्थ

Ans. 1. प्रथम
Exp. – ‘VB-G RAM G’ (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) के तहत 10 अगस्त 2026 तक राजस्थान ने 77,814 कार्यों पर 8.59 लाख श्रमिकों को नियोजित कर श्रमिक नियोजन में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह योजना राज्य में 1 जुलाई 2026 से लागू है। इसमें प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों का मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी दी गई है। जो पूर्ववर्ती मनरेगा के 100 दिनों से अधिक है। 

Q.20 ‘VB-G RAM G’ योजना के तहत राजस्थान के लिए वर्ष 2026-27 में केंद्रीय अंश कितना निर्धारित किया गया है?

  1. ₹5,500 करोड़
  2. ₹7,581.87 करोड़
  3. ₹9,500 करोड़
  4. ₹12,581.87 करोड़

Ans. 2. ₹7,581.87 करोड़
Exp. – ‘VB-G RAM G’ योजना के तहत राजस्थान के लिए 2026-27 में ₹7,581.87 करोड़ केंद्रीय अंश निर्धारित किया गया है। 60:40 वित्तपोषण पैटर्न के आधार पर कुल प्रावधान लगभग ₹12,636 करोड़ बनता है। योजना में 318 प्रकार के अनुमत कार्य शामिल हैं और प्रशासनिक व्यय की सीमा 6% से बढ़ाकर 9% की गई है।

Q.21 अगस्त 2026 में राजस्थान में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया है?

  1. अरुंधति चौधरी
  2. यशवीर सिंह
  3. रवि विश्नोई
  4. मोना अग्रवाल

Ans. 1. अरुंधति चौधरी
Exp. – कोटा की अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी को अगस्त 2026 में कोटा जिला प्रशासन के महिला अधिकारिता विभाग की बैठक में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। अरुंधति ने 1 अगस्त 2026 को ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों की महिला 70 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड की चैंटेल रीड को हराया था। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को हुई थी।

Q.22 ‘राजस्थान कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण नीति-2026’ के तहत मिलेट्स/श्रीअन्न के उत्पादन, संवर्धन और ब्रांडिंग को बढ़ावा देने के लिए क्या स्थापित किया जाएगा?

  1. मिलेट्स विकास बोर्ड
  2. मिलेट्स निर्यात परिषद
  3. श्रीअन्न प्रमोशन एजेंसी
  4. मिलेट्स अनुसंधान केंद्र

Ans. 3. श्रीअन्न प्रमोशन एजेंसी
Exp. – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में 7 अगस्त 2026 को राजस्थान मंत्रिमंडल ने ‘राजस्थान कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण नीति-2026’ को मंजूरी दी। इसके तहत मिलेट्स/श्रीअन्न के उत्पादन, संवर्धन, मूल्य संवर्धन और ब्रांडिंग को बढ़ावा देने के लिए अलग ‘श्रीअन्न प्रमोशन एजेंसी’ स्थापित की जाएगी।

Q.23 ‘राजस्थान फूड पार्क विकास नीति-2026’ के तहत ‘डेवलपर्स को प्राथमिकता’ देने के लिए किस निवेश सम्मिट में MoU करने वाले विकासकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी?

  1. राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024
  2. इन्वेस्ट राजस्थान-2022
  3. GRAM-2026
  4. राजस्थान टेक्सटाइल समिट-2026

Ans. 1. राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024
Exp. – ‘राजस्थान फूड पार्क विकास नीति-2026’ में ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024’ में फूड पार्क हेतु MoU करने वाले विकासकर्ताओं या प्रस्तावित पार्क में कम-से-कम ₹10 करोड़ की फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने वाले निवेशकों को प्राथमिकता मिलेगी।

Q.24 ‘राजस्थान फूड पार्क विकास नीति-2026’ में ‘डेवलपर्स को प्राथमिकता’ के लिए प्रस्तावित पार्क में कम-से-कम कितने करोड़ की ‘एंकर फूड प्रोसेसिंग यूनिट’ स्थापित करने वाले निवेशकों को प्राथमिकता मिलेगी?

  1. ₹5 करोड़
  2. ₹15 करोड़
  3. ₹20 करोड़
  4. ₹10 करोड़

Ans. 4. ₹10 करोड़
Exp. – ‘राजस्थान फूड पार्क विकास नीति-2026’ में डेवलपर्स को प्राथमिकता के दो आधार हैं — ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024’ में फूड पार्क हेतु MoU करने वाले विकासकर्ता अथवा प्रस्तावित पार्क में कम-से-कम ₹10 करोड़ की एंकर फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने वाले निवेशक। इस नीति का मुख्य लक्ष्य किसानों और उत्पादक समूहों को प्रसंस्करण इकाइयों एवं बाजारों से सीधे जोड़ना, फसलोत्तर नुकसान कम करना और बेहतर मूल्य प्राप्ति सुनिश्चित करना है।

Q.25 ‘राजस्थान फूड पार्क विकास नीति-2026’ के उद्देश्य के बारे में कौनसा कथन गलत है?

  1. कृषि जिंसों के प्रसंस्करण और व्यापार को बढ़ावा देना
  2. किसानों को मजबूत आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ना
  3. फसलोत्तर नुकसान कम करना और बेहतर मूल्य दिलाना
  4. फूड पार्कों को केवल कृषि उपज मंडियों के समीप स्थापित करना

Ans. 4. फूड पार्कों को केवल कृषि उपज मंडियों के समीप स्थापित करना
Exp. – ‘राजस्थान फूड पार्क विकास नीति-2026’ में फूड पार्कों को केवल कृषि उपज मंडियों के समीप स्थापित करने का कोई प्रावधान नहीं है — यह गलत कथन है। नीति में राज्य के हर जिले में चरणबद्ध और क्लस्टर आधारित फूड पार्क विकसित करने का प्रावधान है। बाकी तीनों कथन — प्रसंस्करण/व्यापार, आपूर्ति श्रृंखला और फसलोत्तर नुकसान कम करना — नीति के वास्तविक उद्देश्य हैं।

Q.26 6 अगस्त 2026 को ‘5वें जल सततता पुरस्कार-2026’ में किस व्यक्ति को ‘जल चैंपियन-व्यक्तिगत’ सम्मान प्रदान किया गया?

  1. गोपाल जाट — अकोला, अजमेर
  2. रामनारायण मीणा — बड़ागांव, टोंक
  3. श्यामलाल चौधरी — खेरली, दौसा
  4. लक्ष्मण सिंह — लापोरिया, जयपुर

Ans. 4. लक्ष्मण सिंह — लापोरिया, जयपुर
Exp. – जयपुर के लापोरिया गांव के लक्ष्मण सिंह को समुदाय आधारित जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन में योगदान के लिए ‘जल चैंपियन-व्यक्तिगत (Water Champion-Individual)’ सम्मान प्रदान किया गया। इन पुरस्कारों का उद्देश्य जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण, अपशिष्ट जल पुनः उपयोग, जल-उपयोग दक्षता और समुदाय आधारित जल प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देना है। 

Q.27 भारतीय सेना की आर्मी एविएशन कोर ने 20-21 अगस्त 2026 को जैसलमेर क्षेत्र में हेलीकॉप्टरों की किस क्षमता को परखने के लिए अभ्यास किया?

  1. हवाई टोही और निगरानी क्षमता
  2. मिसाइल प्रणाली और हथियार परीक्षण
  3. भारतमाला परियोजना के सीमावर्ती राजमार्गों पर लैंडिंग और टेकऑफ
  4. रात्रि युद्ध और स्टेल्थ ऑपरेशन

Ans. 3. भारतमाला परियोजना के सीमावर्ती राजमार्गों पर लैंडिंग और टेकऑफ
Exp. – भारतीय सेना की आर्मी एविएशन कोर ने 20-21 अगस्त 2026 को राजस्थान की सीमावर्ती जैसलमेर क्षेत्र में भारतमाला हाइवे एवं रेतीले इलाकों में हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग और टेकऑफ का परिचालन अभ्यास किया। इस अभ्यास में AH-64E अपाचे और स्वदेशी ALH रुद्र सहित लड़ाकू हेलीकॉप्टरों ने भाग लिया। रणनीतिक महत्व — भारतमाला परियोजना के सीमावर्ती राजमार्गों पर सैनिकों/आपूर्ति की तेज आवाजाही, हताहत निकासी और आपात विमानन संचालन में उपयोगी।

Q.28 भारत की BRICS अध्यक्षता-2026 के तहत 21-22 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित ‘BRICS पर्यटन मंत्रियों की बैठक’ में अपनाए गए घोषणा-पत्र का क्या नाम था?

  1. राजस्थान पर्यटन घोषणा-पत्र
  2. BRICS विजन डॉक्यूमेंट-2026
  3. जयपुर पर्यटन चार्टर
  4. जयपुर घोषणा-पत्र

Ans. 4. जयपुर घोषणा-पत्र
Exp. – भारत की BRICS अध्यक्षता-2026 के तहत BRICS पर्यटन मंत्रियों की बैठक 21-22 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की। इसमें ‘जयपुर घोषणा-पत्र’ (BRICS Tourism Ministers’ Communique-2026) अपनाया गया। बैठक में 9 BRICS सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके साथ भारत ने ब्राजील, ईरान, दक्षिण अफ्रीका और UAE के साथ द्विपक्षीय पर्यटन वार्तें भी कीं। घोषणा-पत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं पर्यटन, सतत एवं जिम्मेदार पर्यटन, पर्यटन कौशल व क्षमता निर्माण तथा पर्यटन आदान-प्रदान एवं निर्बाध यात्रा सुविधा पर जोर दिया गया।

Q.29 ‘5वीं इंडिया ताइक्वांडो क्योरुगी नेशनल चैंपियनशिप 2026-27’ (16-21 अगस्त 2026, पुणे) में राजस्थान ने कुल कितने पदक जीते?

  • 4
  • 5
  • 7
  • 8

Ans. 5
Exp. – ‘5वीं इंडिया ताइक्वांडो क्योरुगी नेशनल चैंपियनशिप 2026-27’ का आयोजन 16-21 अगस्त 2026 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ। राजस्थान ने कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्गों में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 5 पदक जीते।

स्वर्ण पदक: तन्विष्ठा जोधा (जयपुर) — जूनियर महिला अंडर-42 किग्रा और काजल शेखावत — कैडेट महिला अंडर-44 किग्रा।
रजत पदक: भुवनेश — कैडेट पुरुष अंडर-57 किग्रा और प्रतिज्ञा — कैडेट महिला अंडर-55 किग्रा।
कांस्य पदक: रिया तंवर — सीनियर महिला ओवर-73 किग्रा।

Q.30 10-12 अगस्त 2026 को राजस्थान के किस जिले में ‘विक्रम साराभाई स्पेस प्रदर्शनी-2026’ का आयोजन किया गया?

  1. अलवर
  2. कोटा
  3. सीकर
  4. जयपुर

Ans. 1. अलवर
Exp. – 10-12 अगस्त 2026 को मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर (MITRC), अलवर में स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (SAC), ISRO अहमदाबाद के सहयोग से ‘विक्रम साराभाई स्पेस प्रदर्शनी’ आयोजित की गई। यह राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस-2026 से जुड़ी विज्ञान-जागरूकता पहल का हिस्सा था। प्रमुख प्रदर्शनी में चंद्रयान-3, मंगलयान, आदित्य-L1, NISAR, LUPEX, रिमोट सेंसिंग उपग्रह आदि के मॉडल व पैनल प्रदर्शित किए गए। उद्घाटन में राजस्थान के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा तथा ISRO के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक पेश आर. सरवैया प्रमुख रूप से जुड़े।

Leave a Comment

Join WhatsApp Icon