Rajasthan Current Affairs July 2026: Top 80 MCQs with Explanations  

If you are preparing for Rajasthan exams such as RAS, REET, CET, LDC, Police, Patwar, VDO, SSC, and other government recruitment tests, these “Rajasthan Current Affairs July 2026: Top 80 MCQs with Explanations” will help you revise the most important exam-oriented topics quickly. The collection covers key current affairs from July 2026 with simple explanations, making it ideal for revision, self-practice, and boosting your score in competitive exams. Regular MCQ practice can improve both accuracy and confidence while saving valuable preparation time.

Rajasthan Current Affairs July 2026

Q.1 26 जुलाई 2026 को UNCCD द्वारा COP-17 का आयोजन राजस्थान के कौनसे जिले में किया गया?

  1. जयपुर
  2. सवाईमाधोपुर
  3. झालावाड़
  4. चूरू

Ans. 4. चूरू
Exp. – 26 जुलाई 2026 को चूरू (राजस्थान) में UNCCD COP-17 के राष्ट्रीय स्तर के ‘प्री-कोप संवाद’ का आयोजन गंगनहर के शताब्दी वर्ष (1927-2027) के उपलक्ष्य में किया गया। 

Q.2 26 जुलाई 2026 को UNCCD COP-17 के ‘प्री-कोप संवाद’ का आयोजन किसकी पहल पर गंगनहर के शताब्दी वर्ष (1927-2027) के उपलक्ष्य में किया गया?

  1. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  2. गजेंद्र सिंह शेखावत
  3. अर्जुनराम मेघवाल
  4. अश्विनी वैष्णव

Ans. 3. अर्जुनराम मेघवाल
Exp. – 26 जुलाई 2026 को चूरू (राजस्थान) में UNCCD COP-17 के राष्ट्रीय स्तर के ‘प्री-कोप संवाद’ का आयोजन केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल पर गंगनहर के शताब्दी वर्ष (1927-2027) के उपलक्ष्य में किया गया। इसका मुख्य विषय ‘A Century of the Gang Canal: Land, Water and Climate Resilience in the Thar Desert’ था। संकल्पना व आयोजन ATREE तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का संयुक्त प्रयास रहा।

Q.3 राजस्थान में सहकारिता के माध्यम से स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता के संरक्षण हेतु जयपुर के कौनसे गाँव में लगभग 64 एकड़ भूमि पर ‘सहकार वन’ विकसित किया जा रहा है?

  1. धानक्या
  2. सुमेल
  3. बिलोची
  4. चितवाडी

Ans. 2. सुमेल
Exp. – राजस्थान में सहकारिता के माध्यम से स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता के संरक्षण हेतु जयपुर के सुमेल गाँव (अरावली की तलहटी) में लगभग 64 एकड़ भूमि पर ‘सहकार वन’ विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना केंद्र सरकार के ‘सहकार से समृद्धि’ दृष्टिकोण से जुड़ी है। इसमें अरावली क्षेत्र की स्थानीय प्रजातियों जैसे खेजड़ी, नीम, जामुन और रोहिड़ा का मुख्य रूप से पौधारोपण किया जाएगा।

Q.4 जयपुर की ‘सहकार वन’ परियोजना में राजस्थान सहकारिता विभाग, NCCF और JDA के अलावा कौनसी राष्ट्रीय संस्था भी सहयोग कर रही है?

  1. NAFED
  2. NDDB
  3. Amul
  4. IFFCO

Ans. 3. Amul
Exp. – ‘सहकार वन’ को राजस्थान सहकारिता विभाग, Amul, NCCF (राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड) तथा जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के संयुक्त सहयोग से विकसित किया जा रहा है। परियोजना हेतु भूमि पूजन 6 जुलाई 2026 को तथा पौधारोपण की शुरुआत 25 जुलाई 2026 को की गई। इसमें मियावाकी वन, तितली उद्यान, पक्षी अवलोकन केंद्र, जलाशय, प्रकृति पथ तथा वर्षाजल संचयन (Rainwater Harvesting) जैसी सुविधाएँ विकसित होंगी।

Q.5 ‘PM SETU (पीएम सेतु)’ योजना को लागू करने वाला राजस्थान उत्तर भारत का पहला और देश का कौनसा राज्य बना?

  1. तीसरा
  2. चौथा
  3. पाँचवाँ
  4. छठा

Ans. 3. पाँचवाँ
Exp. – केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की ‘पीएम सेतु’ (PM SETU) योजना को लागू करने वाला राजस्थान उत्तर भारत का पहला तथा देश का पाँचवाँ राज्य बन गया है। इसके माध्यम से राज्य में सरकारी ITI संस्थानों का आधुनिक उन्नयन किया जाएगा। ₹60,000 करोड़ के कुल परिव्यय से देश के 1,000 सरकारी ITI संस्थानों का उद्योग-केंद्रित आधुनिकीकरण किया जाना है।

Q.6 ‘PM SETU योजना’ के तहत राजस्थान में प्रस्तावित 8 क्लस्टरों में से 24 जुलाई 2026 को आयोजित बैठक में सबसे पहले किस क्लस्टर के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई?

  1. जयपुर क्लस्टर
  2. जोधपुर क्लस्टर
  3. भिवाड़ी क्लस्टर
  4. बीकानेर क्लस्टर

Ans. 3. भिवाड़ी क्लस्टर
Exp. – PM SETU के तहत राजस्थान में 8 क्लस्टरों (भिवाड़ी, जोधपुर, जयपुर, बालोतरा, बाँसवाड़ा, भरतपुर, बीकानेर एवं कोटा) के लिए प्रस्ताव माँगे गए थे। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में 24 जुलाई 2026 को आयोजित बैठक में भिवाड़ी क्लस्टर हेतु एच.जी. इन्फ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

‘पीएम सेतु’ का पूरा नाम ‘Pradhan Mantri Skilling and Employability Transformation Through Upgraded ITIs’ है। इसकी शुरुआत 4 अक्टूबर 2025 को हुई थी और अवधि 5 वर्ष है। वित्तीय हिस्सेदारी में केंद्र सरकार 50%, राज्य सरकार 33% तथा सहयोगी उद्योग (Partner Industries) 17% की हिस्सेदारी होगी।

Q.7 जुलाई 2026 में ग्लासगो में आयोजित 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में राजस्थान की किस महिला मुक्केबाज ने 70 किग्रा स्पर्धा में इंग्लैंड की चैंटेल रीड को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता?

  1. अरुंधति चौधरी
  2. नीतू घंघास
  3. मोनिका चौधरी
  4. सोनिया कंवर

Ans. 1. अरुंधति चौधरी
Exp. – 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 को ग्लासगो में 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में कोटा की अरुंधति चौधरी ने मुक्केबाजी की महिला 70 किग्रा स्पर्धा में इंग्लैंड की चैंटेल रीड (Chantelle Reid) को पराजित कर स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया।

Q.8 जुलाई 2026 में ग्लासगो में आयोजित 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में राजस्थान के किस एथलीट ने पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में 84.41 मीटर भाला फेंककर कांस्य पदक जीता?

  1. अर्जुन सिंह राठौड़
  2. देवेंद्र सिंह
  3. रोहित यादव
  4. यशवीर सिंह

Ans. 4. यशवीर सिंह
Exp. – इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक श्रीलंका के रमेश थरंगा (89.75 मी.) तथा रजत पदक भारत के नीरज चोपड़ा (85.83 मी.) ने जीता था। 

Q.9 राजस्थान में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी पर लगाम के लिए ‘ई-जीरो एफआईआर’ व्यवस्था कब से लागू की गई?

  • 15 जून 2026
  • 19 मई 2026
  • 23 जुलाई 2026
  • 5 अगस्त 2026

Ans. 23 जुलाई 2026
Exp. – प्रदेश में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने और पीड़ितों को तुरंत कानूनी राहत देने के लिए 23 जुलाई 2026 से राज्यभर में स्वतः ‘ई-जीरो एफआईआर’ की नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसमें ऑटो-रजिस्ट्रेशन की न्यूनतम सीमा ₹5 लाख से घटाकर ₹1 लाख कर दी गई है। I4C के राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (हेल्पलाइन 1930) और CCTNS प्रणाली को आपस में एकीकृत (Integrate) किया गया है।

Q.10 राजस्थान में जुलाई 2026 से लागू ‘ई-जीरो एफआईआर’ व्यवस्था में ₹1 करोड़ या उससे अधिक की साइबर ठगी के मामले किस थाने में दर्ज होंगे?

  1. जिला साइबर पुलिस थाना
  2. स्थानीय थाना (SP/DCP के निर्देशानुसार)
  3. CID साइबर शाखा, जयपुर
  4. राज्य स्तरीय साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, जयपुर

Ans. 4. राज्य स्तरीय साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, जयपुर
Exp. – ‘ई-जीरो एफआईआर’ में ठगी की राशि के आधार पर जाँच का जिम्मा अलग-अलग थानों को दिया गया है। ₹1 करोड़ या उससे अधिक की ठगी — राज्य स्तरीय साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, जयपुर और ₹1 लाख से ₹1 करोड़ तक — संबंधित जिला साइबर पुलिस थाना अथवा स्थानीय थाना (SP/DCP के निर्देशानुसार)। पीड़ित को एफआईआर की प्रिंटेड कॉपी पर हस्ताक्षर के लिए 72 घंटे के भीतर संबंधित पुलिस थाने पहुँचना होगा।

Q.11 जुलाई 2026 से राजस्थान में लागू ‘ई-जीरो एफआईआर’ व्यवस्था के बारे में कौनसा कथन गलत है?

  1. यह 23 जुलाई 2026 से लागू हुई है
  2. ₹1 लाख या उससे अधिक की ठगी पर स्वतः FIR दर्ज होगी
  3. I4C पोर्टल (हेल्पलाइन 1930) और CCTNS को एकीकृत किया गया है
  4. FIR की प्रिंटेड कॉपी पर हस्ताक्षर के लिए 24 घंटे का समय दिया जाएगा

Ans. 4. FIR की प्रिंटेड कॉपी पर हस्ताक्षर के लिए 24 घंटे का समय दिया जाएगा
Exp. – ‘ई-जीरो एफआईआर’ में पीड़ित को FIR की प्रिंटेड कॉपी पर हस्ताक्षर के लिए 48 घंटे नहीं, बल्कि 72 घंटे के भीतर संबंधित पुलिस थाने पहुँचना होगा। बाकी तीनों कथन सही हैं।

Q.12 जुलाई 2026 में जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) शहर के तीन प्रमुख प्रवेश मार्गों पर अपशिष्ट सामग्री से कौनसे कलात्मक स्वागत द्वार विकसित करेगा?

  1. ग्रीन आर्ट स्वागत द्वार
  2. वेस्ट टू आर्ट स्वागत द्वार
  3. इको क्राफ्ट स्वागत द्वार
  4. रिसाइकल्ड हेरिटेज स्वागत द्वार

Ans. 2. वेस्ट टू आर्ट स्वागत द्वार
Exp. – जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) शहर के तीन प्रमुख प्रवेश मार्गों पर अपशिष्ट सामग्री से कलात्मक ‘वेस्ट टू आर्ट’ स्वागत द्वार विकसित करेगा। परियोजना की अनुमानित लागत ₹5.36 करोड़ है। इन तीन स्थानों के themes हैं — दिल्ली-कुंडा मोड़-आमेर मार्ग: ‘खम्मा घणी’, घाट की गुणी टोल प्लाजा: पारंपरिक ‘लहरिया’ और गंगा मार्ग, न्यू जयपुर के सामने: ‘पधारो म्हारे देस’। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट के रचनात्मक पुनः उपयोग तथा राजस्थान की संस्कृति और अतिथि-सत्कार परंपरा का प्रदर्शन करना है।

Q.13 जुलाई 2026 में ‘जल-जीवन मिशन’ के अंतर्गत 28 किमी परिधि वाला ‘बुर्जी-1356 एस्केप रिजर्वायर’ का निर्माण किस जिले में किया गया?

  1. जोधपुर
  2. बाड़मेर
  3. जालोर
  4. जैसलमेर

Ans. 4. जैसलमेर
Exp. – जुलाई 2026 में जैसलमेर के घांटियाली क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) के आरडी-1356 पर ‘बुर्जी-1356 एस्केप रिजर्वायर’ विकसित किया गया। इसकी परिधि 28 किमी, औसत गहराई 13 मीटर तथा कुल जल भंडारण क्षमता 1,406 एमसीएफटी (MCFT) है। थार मरुस्थल की रेतीली मिट्टी में जल के रिसाव (Seepage) को रोकने के लिए जलाशय की तली और ढलानों पर विशेष एचडीपीई (HDPE) शीट बिछाई गई है।

Q.14 ‘जल-जीवन मिशन’ के अंतर्गत बनाए जा रहे 4 एस्केप रिजर्वायरों में से आरडी-1356 बुर्जी (जैसलमेर) के अलावा किसका निर्माण पूर्ण हो चुका है?

  1. आरडी-750 (गजनेर, बीकानेर)
  2. आरडी-507 (सत्तासर, बीकानेर)
  3. आरडी-1121 (जोधपुर)
  4. आरडी-1356 और आरडी-1121

Ans. 2. आरडी-507 (सत्तासर, बीकानेर)
Exp. – जल-जीवन मिशन के 4 एस्केप रिजर्वायरों में से आरडी-507 (सत्तासर, बीकानेर) और आरडी-1356 (बुर्जी, जैसलमेर) का निर्माण पूर्ण हो चुका है। आरडी-750 (गजनेर लिफ्ट क्षेत्र, बीकानेर) और आरडी-1121 (जोधपुर) अभी विकास की प्रक्रिया में हैं। इनका मुख्य उद्देश्य नहरबंदी की अवधि के दौरान जैसलमेर, बाड़मेर सहित पूरे पश्चिमी राजस्थान में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

Q.15 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 29 जुलाई 2026 को किस जगह राज्य स्तरीय गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम को संबोधित किया?

  1. सांवलियाजी
  2. मेहंदीपुर
  3. बड़ोली धाम
  4. खेड़ली गुर्जर

Ans. 4. खेड़ली गुर्जर
Exp. – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 29 जुलाई 2026 को खेड़ली गुर्जर, तहसील वैर (भरतपुर) में आयोजित राज्य स्तरीय गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹100 करोड़ की लागत से बनने वाले बालिका सैनिक विद्यालय का शिलान्यास किया। भरतपुर एवं डीग जिलों की ₹1,186 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास और राज्य के 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों की निःशुल्क यूनिफॉर्म के लिए ₹250 करोड़ की राशि का हस्तांतरण भी किया गया।

Q.16 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि (केरल) में आयोजित ‘ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक 2026’ में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाली नीरू यादव झुंझुनू जिले की किस ग्राम पंचायत की सरपंच हैं?

  1. बुहाना
  2. लांबी अहीर
  3. खेतड़ी
  4. नवलगढ़

Ans. 2. लांबी अहीर
Exp. – झुंझुनू जिले की लांबी अहीर ग्राम पंचायत की सरपंच नीरू यादव ने 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि (केरल) में आयोजित ‘ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक 2026’ में भारत की जमीनी महिला नेतृत्व प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। उन्होंने ‘Advancing Women’s Leadership at the Grassroots’ विषय पर परिचर्चा में भाग लिया। नीरू यादव का चयन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा UN Women India के सहयोग से किया गया था।

Q.17 ‘ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक 2026’ में नीरू यादव ने किस विषय पर परिचर्चा में भाग लिया?

  1. Women in Digital Economy
  2. Rural Women and Climate Change
  3. Women’s Health and Nutrition
  4. Advancing Women’s Leadership at the Grassroots

Ans. 4. Advancing Women’s Leadership at the Grassroots
Exp. – नीरू यादव ने ‘Advancing Women’s Leadership at the Grassroots’ विषय पर परिचर्चा में भाग लेकर ग्रामीण महिला-नेतृत्व तथा पंचायती राज के भारतीय मॉडल को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। परिचर्चा की अध्यक्षता केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने की।

Q.18 ‘ट्रैवल + लीजर’ वर्ल्ड्स बेस्ट अवॉर्ड्स 2026 में उदयपुर को विश्व के सर्वश्रेष्ठ शहरों में कौनसा स्थान मिला?

  • 2वाँ
  • 7वाँ
  • 12वाँ
  • 14वाँ

Ans. 12वाँ
Exp. – अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन पत्रिका ‘ट्रैवल + लीजर’ द्वारा पर्यटकों के सर्वे के आधार पर जारी ‘वर्ल्ड्स बेस्ट अवॉर्ड्स 2026’ में राजस्थान के उदयपुर ने विश्व में 12वाँ और एशिया में 8वाँ स्थान प्राप्त किया। जयपुर ने विश्व रैंकिंग में 16वाँ और एशिया में 10वाँ स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि उदयपुर पिछली बार विश्व सूची में शामिल नहीं था।

Q.19 जयपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही राजस्थान की अनामिका कंवर का चयन ‘FIH पैरा हॉकी विश्व कप 2026’ के लिए हुआ। अनामिका मूलतः राजस्थान के किस जिले से हैं?

  1. जयपुर
  2. अलवर
  3. टोंक
  4. सीकर

Ans. 4. सीकर
Exp. – जयपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही राजस्थान की अनामिका कंवर का चयन FIH पैरा हॉकी विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। अनामिका मूलतः सीकर जिले से हैं और जयपुर के आर्यन्स स्पोर्ट्स स्कूल से जुड़ी हैं। यह प्रतियोगिता 20-24 अगस्त 2026 को बेल्जियम और नीदरलैंड्स में आयोजित होगी।

Q.20 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 21 जुलाई 2026 को ‘मुख्यमंत्री युवा सुयोग’ कार्यक्रम को किस जिले से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने की घोषणा की?

  1. अजमेर
  2. भीलवाड़ा
  3. सीकर
  4. बारां

Ans. 4. बारां
Exp. – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 21 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री निवास (जयपुर) से ‘मुख्यमंत्री युवा सुयोग’ (SUYOG) कार्यक्रम का शुभारंभ किया। SUYOG का अर्थ है ‘Strengthening & Upscaling of Youth with One Goal’ (एक साझा लक्ष्य के साथ युवाओं का सशक्तिकरण एवं क्षमता-विकास)। इसे प्रारंभ में बगरू विधानसभा क्षेत्र और बारां जिले में पायलट परियोजना के रूप में शुरू किया गया है।

Q.21 ‘मुख्यमंत्री युवा सुयोग (SUYOG)’ कार्यक्रम में ‘युवाओं का डिजिटल पंजीकरण’ किस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा?

  1. युवा सुयोग डिजिटल पोर्टल
  2. राज कौशल पोर्टल
  3. MY Bharat पोर्टल
  4. ई-मित्र पोर्टल

Ans. 1. युवा सुयोग डिजिटल पोर्टल
Exp. – ‘मुख्यमंत्री युवा सुयोग’ कार्यक्रम में युवाओं का डिजिटल मैपिंग एवं पंजीकरण ‘युवा सुयोग डिजिटल पोर्टल’ के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें स्कूलों, महाविद्यालयों, पंचायतों और शहरी वार्डों के खेल मैदानों की डिजिटल मैपिंग भी होगी। इस कार्यक्रम को केंद्र सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) पोर्टल से भी जोड़ा जाएगा।

Q.22 जुलाई 2026 में हुई खान एवं भूविज्ञान विभाग द्वारा 141 प्रधान खनिज ब्लॉकों की सफल ई-नीलामी में राजस्थान को देशभर में कौनसा स्थान मिला है?

  1. प्रथम
  2. द्वितीय
  3. तृतीय
  4. चतुर्थ

Ans. 1. प्रथम
Exp. – राजस्थान के खान एवं भूविज्ञान विभाग ने 141 प्रधान खनिज (Major Mineral) ब्लॉकों की सफल ई-नीलामी (e-Auction) कर देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

Q.23 जुलाई 2026 में ‘खान एवं भूविज्ञान विभाग’ द्वारा 141 प्रधान खनिज ब्लॉकों की सफल ई-नीलामी में सर्वाधिक किस खनिज के ब्लॉकों की नीलामी हुई?

  1. आयरन ओर
  2. गोल्ड
  3. लाइमस्टोन (चूना पत्थर)
  4. बेसमेटल

Ans. 3. लाइमस्टोन (चूना पत्थर)
Exp. – राजस्थान के खान एवं भूविज्ञान विभाग ने 141 प्रधान खनिज (Major Mineral) ब्लॉकों की सफल ई-नीलामी (e-Auction) कर देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें 105 माइनिंग लीज और 30 कंपोजिट लाइसेंस के लिए नीलामी हुई। ई-नीलामी में सर्वाधिक 101 लाइमस्टोन (चूना पत्थर) ब्लॉकों की नीलामी हुई। इसके अलावा 13 आयरन ओर, 8 बेसमेटल, 4 सिलियास अर्थ, 4 रेयर अर्थ एलिमेंट, 3 मैंगनीज आदि भी नीलाम हुए।

Q.24 प्रधान खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी में 141 ब्लॉकों के अलावा केंद्र सरकार द्वारा नीलाम किए गए राजस्थान के ‘क्रिटिकल एवं स्ट्रैटेजिक मिनरल ब्लॉक’ की संख्या कितनी थी?

  • 7
  • 5
  • 9
  • 11

Ans. 7
Exp. – 141 प्रधान खनिज ब्लॉकों के अतिरिक्त 1 एक्सप्लोरेशन लाइसेंस भी नीलाम हुआ, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा नीलाम किए गए राजस्थान के 7 क्रिटिकल एवं स्ट्रैटेजिक मिनरल ब्लॉक भी शामिल हैं। राजस्थान देश के कुल गैर-धातु खनिज उत्पादन का 33% और धातु खनिज उत्पादन का 14% योगदान देता है।

Q.25 नीति आयोग द्वारा जुलाई 2026 में जारी पहले ‘निवेश अनुकूलता सूचकांक’ (Investment Friendliness Index) में राजस्थान ने समग्र रैंकिंग में कौनसा स्थान प्राप्त किया?

  • 7वाँ
  • 8वाँ
  • 9वाँ
  • 10वाँ

Ans. 10वाँ
Exp. – नीति आयोग द्वारा जुलाई 2026 में जारी पहले ‘निवेश अनुकूलता सूचकांक’ (Investment Friendliness Index) में राजस्थान ने 48.1 अंकों के साथ समग्र रैंकिंग में 10वाँ स्थान प्राप्त कर ‘अग्रणी राज्य’ (Frontrunner State) की श्रेणी हासिल की। बड़े राज्यों की श्रेणी में 8वें स्थान पर रहा। नियमों के सरलीकरण में दूसरा, निवेश प्रोत्साहन नीतियों में तीसरा और संसाधनों के क्षेत्र में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया।

Q.26 नीति आयोग के ‘निवेश अनुकूलता सूचकांक’ में राजस्थान किस श्रेणी में सबसे कमजोर (13वें स्थान पर) रहा?

  1. संस्थागत वातावरण
  2. नियमों का सरलीकरण
  3. निवेश प्रोत्साहन नीतियाँ
  4. संसाधन प्रबंधन

Ans. 1. संस्थागत वातावरण
Exp. – नीति आयोग के ‘निवेश अनुकूलता सूचकांक’ में राजस्थान ‘संस्थागत वातावरण’ (Institution Environment) में 13वें स्थान पर रहा — यही राज्य का सबसे कमजोर क्षेत्र रहा। आर्थिक स्वास्थ्य के मामले में 15वें स्थान (स्कोर: 3.6) पर रहा। बाकी क्षेत्रों में राजस्थान का प्रदर्शन बेहतर रहा।

Q.27 1 जुलाई 2026 को ‘वीबी जी राम जी योजना’ का राज्य-स्तरीय जन सम्मेलन सह शुभारंभ कार्यक्रम कहाँ आयोजित किया गया?

  1. मसूदा कृषि उपज मण्डी, ब्यावर
  2. सवाई माधोपुर
  3. जयपुर का विधानसभा परिसर
  4. अजमेर का दरगाह परिसर

Ans. 1. मसूदा कृषि उपज मण्डी, ब्यावर
Exp. – ‘वीबी जी राम जी योजना’ का राज्य-स्तरीय जन सम्मेलन सह शुभारंभ कार्यक्रम 1 जुलाई 2026 को मसूदा कृषि उपज मण्डी, ब्यावर में आयोजित किया गया.

Q.28 जुलाई 2026 में राजस्थान कृषि विभाग ने कृषि यंत्रों को बढ़ावा देने एवं सीमांत किसानों के लिए आधुनिक कृषि यंत्रीकरण को प्रोत्साहित करने हेतु किस टेक कंपनी के साथ समझौता किया?

  1. टैफे – जेफार्म सर्विसेज
  2. एस्कॉर्ट्स कुबोटा
  3. महिंद्रा एग्री सॉल्यूशंस
  4. जॉन डियर एग्रीकल्चर

Ans. 1. टैफे – जेफार्म सर्विसेज
Exp. – राजस्थान कृषि विभाग और TAFE (ट्रैक्टर निर्माता कंपनी) जेफार्म सर्विसेज के बीच कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने हेतु समझौता हुआ। इसके अलावा कृषि विभाग ने 10 जुलाई 2026 को NIAM, 10 एग्रीटेक स्टार्टअप्स और 20 सिविल सोसाइटी संगठनों के साथ बहुआयामी समझौते किए — कुल 32 संगठन। ये संगठन प्राकृतिक एवं जैविक खेती, जलवायु अनुकूल कृषि, जल संरक्षण, कार्बन क्रेडिट और कृषि-2047 रोडमैप पर काम करेंगे।

Q.29 जुलाई 2026 में हुए TAFE जेफार्म सर्विसेज समझौते में ‘जेफार्म सर्विसेज प्लेटफॉर्म’ को किस पोर्टल के साथ एकीकृत किया जाएगा?

  1. राज किसान साथी पोर्टल
  2. e-NAM पोर्टल
  3. किसान सुविधा पोर्टल
  4. कृषि दर्पण पोर्टल

Ans. 1. राज किसान साथी पोर्टल
Exp. – TAFE जेफार्म सर्विसेज समझौते में किसानों को निःशुल्क किराया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरण बिना किसी अतिरिक्त सेवा शुल्क के किराए पर उपलब्ध कराए जाएंगे। निर्बाध डिजिटल सेवाओं के लिए इस प्लेटफॉर्म को ‘राज किसान साथी पोर्टल’ के साथ एकीकृत किया जाएगा। बुआई से लेकर कटाई तक के सभी चरणों में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए CHC, FPO, युवाओं व महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। 

Q.30 6 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में ‘सहकार से समृद्धि’ योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान को देश में कौनसा स्थान मिला?

  1. प्रथम
  2. द्वितीय
  3. तृतीय
  4. चतुर्थ

Ans. 1. प्रथम
Exp. – प्रधानमंत्री के ‘सहकार से समृद्धि’ संकल्प को धरातल पर लागू करने में राजस्थान देश का अग्रणी राज्य बना है। इसकी उपलब्धियों को 6 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय सहकारिता समारोह में प्रमुखता से सराहा गया। राजस्थान विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के क्रियान्वयन में देश में प्रथम स्थान पर है तथा 500 MT क्षमता के गोदाम निर्माण हेतु 100% अनुदान देने वाला देश का एकमात्र राज्य है।

Leave a Comment

Join WhatsApp Icon