Rajasthan General Introduction MCQs: 41 Districts, Area & Sambhag with Explanation 

Rajasthan General Introduction MCQs

Q1. निम्न में से राजस्थान का कौनसा जिला युग्म अंतराष्टीय सिमा को स्पर्श नहीं करता है?

  1. जैसलमेर-बाड़मेर 
  2. श्रीगंगानगर-बीकानेर 
  3. फलौदी-जैसलमेर 
  4. जोधपुर-बीकानेर 

Ans – 4. जोधपुर-बीकानेर 
Exp. – राजस्थान के 5 जिले ( श्रीगंगानगर,बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, फलौदी) अंतराष्टीय सिमा (पाकिस्तान) को स्पर्श करते है. 29 दिसम्बर 2024 को राजस्थान सरकार ने फलौदी को जोधपुर से अलग कर राजस्थान का 40 वां जिला बनाया, जिसकी पश्चिमी सिमा पाकिस्तान से स्पर्श करती है.  

Q2. राजस्थान के नवगठित जिला फलौदी के किस गाँव की सीमा पाकिस्तान को छूती है?

  1. मालासर-रायचंदवाला
  2. गज्जेवाला 
  3. तावारिवाला
  4. रंजीतपुरा-नारायंसर   

Ans – 1. मालासर-रायचंदवाला
Exp. – फलौदी के नोख उप-तहसील के गाँव मालासर व रायचंदवाला गाँवो की लगभग 30km सीमा पाकिस्तान के बहावलपुर जिले से लगती है.

Q3. राजस्थान का नवगठित जिला जिसकी सीमा 2 पड़ौसी राज्यों को छूती है?

  1. फलौदी 
  2. डीग 
  3. भर्तृहरि नगर 
  4. सलूम्बर 

Ans – 2. डीग 
Exp. – भरतपुर से अलग करके बनाया गया राजस्थान का 36 वां जिला डीग हरियाणा और उत्तरप्रदेश दोनों को छूता है. क्षेत्रफल की द्रष्टि से डिग राजस्थान का सबसे छोटा जिला है.


Q.4 राजस्थान का नवगठित जिला भर्तृहरि नगर किस संभाग में सम्मलित हुआ है?

  1. जयपुर 
  2. भरतपुर 
  3. अजमेर 
  4. जोधपुर 

Ans – 1. जयपुर
Exp. – जयपुर संभाग में जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर, झुंझुन, खैरथल-तिजारा (भर्तृहरि नगर), कोटपूतली-बहरोड़ आते है जबकि भरतपुर संभाग में भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली एवं सवाई माधोपुर जिले आते है। 

Q.5 राजस्थान का नवगठित जिला फलौदी पाकिस्थान के किस जिले को छूता है?

  1. बहावलपुर 
  2. रहीमयारखान
  3. खैरपुर 
  4. घोटकी  

Ans – 1. बहावलपुर
Exp. – फालोदी की पश्चिमी सीमा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर (Bahawalpur) जिले को स्पर्श करती है। फालोदी बीकानेर और जैसलमेर के बीच स्थित होने के कारण यह भौगोलिक रूप से बहावलपुर से सटा हुआ है। फलौदी के नोख उप-तहसील के गाँव मालासर व रायचंदवाला गाँवो की लगभग 30km सीमा पाकिस्तान के बहावलपुर जिले से लगती है. फालोदी जिले की सीमा राजस्थान के 4 जिलों (जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर) और पाकिस्तान के साथ लगती है।

Q.6 कर्क रेखा की डूंगरपुर में लम्बाई है ?

  • 2 KM
  • 8 KM
  • 26 KM
  • 126 KM

Ans – 8 KM
Exp. – कर्क रेखा डूंगरपुर जिले के चिखली गांव को स्पर्श करती हुई गुजरती है और डूंगरपुर में इसकी लम्बाई लगभग 8 किमी है। कर्क रेखा राजस्थान के 2 जिलों (डूंगरपुर-बांसवाडा) से गुजरती है, जिसकी राजस्थान में कुल लम्बाई लगभग 26 KM है.

Q.7 राजस्थान की राजधानी से गुजरने वाली पूर्वी देशांतर रेखा है?

  • 27 डिग्री 
  • 30 डिग्री 
  • 76 डिग्री 
  • 70 डिग्री 

Ans – 76 डिग्री 
Exp. – राजस्थान की राजधानी जयपुर से गुजरने वाली उत्तरी अक्षांस रेखा 27 डिग्री है तथा पूर्वी देशांतर रेखा 76 डिग्री है।

Q.8 नवगठित जिलों के बारे में कौनसा कथन सही है ?

  1. सलूम्बर गुजरात के साथ सीमा बनाता है। 
  2. फलौदी बालोतरा के साथ सीमा बनाता है। 
  3. ब्यावर उत्तर-दक्षिण रेखा पर स्थित है। 
  4. डीग केवल 1 राज्य के साथ सीमा बनाता है। 

Ans – 3. ब्यावर उत्तर-दक्षिण रेखा पर स्थित है। 
Exp. – डीग उत्तरप्रदेश और हरियाणा के साथ सीमा बनाता है।

Q.9 राजस्थान का नवगठित जिला डीडवाना-कुचामन किस संभाग में सम्मलित हुआ है?

  1. अजमेर 
  2. नागौर 
  3. बीकानेर 
  4. जोधपुर 

Ans – 1. अजमेर 
Exp. – अजमेर संभाग में अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर, ब्यावर एवं डीडवाना-कुचामन सम्मलित है.

Q.10 मध्यप्रदेश राजस्थान के कौनसे जिले से सीमा नहीं बनाता है?

  1. चित्तौड़गढ़ 
  2. भीलवाड़ा 
  3. कोटा 
  4. बूंदी 

Ans – 4. बूंदी 
Exp. – मध्यप्रदेश राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बारां, कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बाँसवाड़ा) के साथ सीमा बनाता है.   

Q.11 राजस्थान का नवगठित 35 वां जिला ब्यावर किन जिलों से पृथक होकर बना है?

  1. अजमेर, पाली, भीलवाड़ा  
  2. अजमेर, राजसमंद  
  3. अजमेर, पाली, राजसमंद 
  4. अजमेर, पाली, राजसमंद, भीलवाड़ा   

Ans – 4. अजमेर, पाली, राजसमंद, भीलवाड़ा   

Q.12 राजस्थान का नवगठित जिला सलूम्बर उदयपुर के किस दिशा में स्थित है?

  1. उत्तर 
  2. दक्षिण-पूर्व 
  3. दक्षिण-पश्चिम 
  4. पश्चिम  

Ans –  2. दक्षिण-पूर्व

Q.13 राजस्थान के नवगठित जिले जो आपस में स्पर्श करते है – 

  1. खैरथल-तिजारा और डिग 
  2. खैरथल-तिजारा और कोटपुतली-बहरोड़ 
  3. खैरथल-तिजारा, डिग और कोटपुतली-बहरोड़ 
  4. कोई स्पर्श नहीं करता है 

Ans –  2. खैरथल-तिजारा और कोटपुतली-बहरोड़ 
Exp. – खैरथल-तिजारा और कोटपुतली-बहरोड़ आपस में सीमा बनाते है। लेकिन खैरथल-तिजारा और डिग के बीच में अलवर और हरियाणा का कुछ क्षेत्र आता है। 

Q.14 वर्तमान में राजस्थान में कुल ग्राम पंचायत पंचायतों की संख्या हो गई है?

  • 11341
  • 12234
  • 14781
  • 11441

Ans –  14781
Exp. – नवम्बर 2025 में नविन ग्राम पंचायत और पंचायत समिति गठन की अधिसूचना जारी की गई जिसके तहत 3440 नई ग्राम पंचायत का गठन किया गया। इससे पहले 11341 ग्राम पंचायते थी जो कुल 14781 हो गई।  इसी प्रकार 85 नई पंचायत समिति गठित की गई जो 352 से बढ़कर 487 हो गई है। 

Q.15 राजस्थान की प्रशासनिक इकाइयों से संबंधित गलत कथन की पहचान करें –

  1. जैसलमेर राजस्थान का क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा जिला है। 
  2. पूर्वी राजस्थान में स्थित डीग राज्य का सबसे छोटा जिला है। 
  3. जयपुर एवं उदयपुर संभाग में 6-6 जिले है, जबकि जोधपुर संभाग में 7 जिले है। 
  4. बीकानेर एवं कोटा संभाग में 4-4 जिले है, जबकि अजमेर संभाग में 6 जिले है।

Ans  3. जयपुर एवं उदयपुर संभाग में 6-6 जिले है, जबकि जोधपुर संभाग में 7 जिले है। 
Exp. –  जयपुर एवं उदयपुर संभाग में 6-6 नहीं बल्कि 7-7 जिले हैं और जोधपुर संभाग में 7 नहीं बल्कि 8 जिले हैं। जयपुर संभाग में कुल 7 जिले हैं — जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा एवं कोटपूतली-बहरोड़। इसी प्रकार उदयपुर संभाग में भी 7 जिले हैं — उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ एवं सलूम्बर। जोधपुर संभाग में सर्वाधिक 8 जिले हैं — जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, फलौदी एवं बालोतरा। 

Q.16 निम्न में से कोनसा कथन सही है?

  1. पाली अजमेर संभाग में है 
  2. टोंक जयपुर संभाग में है 
  3. सिरोही उदयपुर संभाग में है 
  4. इनमें से कोई नहीं 

Ans  इनमें से कोई नहीं  
Exp. –  पाली जोधपुर संभाग में, टोंक अजमेर संभाग में और सिरोही उदयपुर संभाग में है।

Q.17 न्यूनतम अंतर्राज्यीय सीमा बनाने वाला जिला है – 

  1. फलौदी 
  2. भीलवाड़ा 
  3. डीग 
  4. बाड़मेर 

Ans  4. बाड़मेर 
Exp. – राजस्थान का  न्यूनतम अंतर्राज्यीय सीमा बनाने वाला जिला बाड़मेर है जो गुजरात से केवल 14km की सीमा बनाता है। 

Q.18 संभाग व जिलों का सही युग्म है —

  1. अजमेर – अजमेर, नागौर, टोंक, भीलवाड़ा
  2. बीकानेर – बीकानेर, चूरू, झुंझुनूँ, सीकर
  3. कोटा – कोटा, बूँदी, सवाई माधोपुर, बारां
  4. उदयपुर – उदयपुर, राजसमंद, पाली, सिरोही

Ans 1. अजमेर – अजमेर, नागौर, टोंक, भीलवाड़ा
Exp. – अजमेर संभाग में 6 जिले हैं — अजमेर, ब्यावर, टोंक, नागौर, डीडवाना-कुचामन, भीलवाड़ा। विकल्प (2) गलत है क्योंकि झुंझुनूँ और सीकर जयपुर संभाग में हैं। विकल्प (3) गलत है क्योंकि सवाई माधोपुर भरतपुर संभाग में है। विकल्प (4) गलत है क्योंकि पाली और सिरोही जोधपुर संभाग में हैं।

Q.19 राजस्थान के संभागों–जिलों के संदर्भ में कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

  1. अजमेर – 6
  2. भरतपुर – 5
  3. जोधपुर – 7
  4. उदयपुर – 7

Ans 3. जोधपुर – 7
Exp. – जोधपुर संभाग में 7 नहीं बल्कि 8 जिले हैं — जोधपुर, पाली, फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, जालौर और सिरोही। उदयपुर संभाग में 7 जिले हैं — उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सलूम्बर, प्रतापगढ़, डूँगरपुर, बाँसवाड़ा। इसलिए विकल्प (3) गलत युग्म है।


Q.20 राजस्थान में नए जिलों के निर्माण से संबंधित निम्न में से कौनसा समूह समयानुक्रम के अनुसार सही है?(PTI 03.05.2025)

  1. राजसमंद, धौलपुर, करौली, प्रतापगढ़
  2. करौली, प्रतापगढ़, राजसमंद, धौलपुर
  3. धौलपुर, राजसमंद, करौली, प्रतापगढ़
  4. करौली, राजसमंद, प्रतापगढ़, धौलपुर

Ans 3. धौलपुर, राजसमंद, करौली, प्रतापगढ़
Exp. – सही क्रम इस प्रकार है — धौलपुर (15 अप्रैल 1982, 27वाँ जिला) → राजसमंद (10 अप्रैल 1991, 30वाँ जिला) → करौली (19 जुलाई 1997, 32वाँ जिला) → प्रतापगढ़ (26 जनवरी 2008, 33वाँ जिला)। यही सही समयानुक्रम है।

Q.21 राजस्थान के नवगठित 33वें जिले प्रतापगढ़ का गठन किन-किन जिलों के क्षेत्रों को मिलाकर किया गया?

  1. डूँगरपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बाँसवाड़ा
  2. बाँसवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़
  3. चित्तौड़गढ़, डूँगरपुर, बाँसवाड़ा
  4. उदयपुर, चित्तौड़गढ़, डूँगरपुर

Ans 2. बाँसवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़
Exp. – प्रतापगढ़ जिला उदयपुर के धरियावाद, चित्तौड़गढ़ से छोटी सादड़ी, अरनोद एवं प्रतापगढ़ तथा बाँसवाड़ा से पीपलखूँट को मिलाकर बनाया गया। यह 26 जनवरी 2008 को गठित राजस्थान का 33वाँ जिला है।

Q.22 निम्न में से कौनसे राज्य राजस्थान के उत्तर-पूर्व में स्थित हैं? (परिचालक 06.11.2025)

  1. हरियाणा और गुजरात
  2. पंजाब और मध्य प्रदेश
  3. हरियाणा और उत्तरप्रदेश
  4. गुजरात और उत्तरप्रदेश

Ans 3. हरियाणा और उत्तरप्रदेश
Exp. – राजस्थान के उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा और उत्तरप्रदेश, पूर्व में उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात तथा पश्चिम में पाकिस्तान स्थित है। भारतीय मानचित्र पर राजस्थान की स्थिति उत्तर-पश्चिम दिशा (वायव्य कोण) में है।

Q.23 विश्व में, राजस्थान किस गोलार्द्ध में स्थित है? (JEN Mechanical 2022)

  1. उत्तर-पश्चिमी गोलार्द्ध
  2. उत्तर-पूर्वी गोलार्द्ध
  3. दक्षिण-पूर्वी गोलार्द्ध
  4. दक्षिण-पश्चिम गोलार्द्ध

Ans 2. उत्तर-पूर्वी गोलार्द्ध
Exp. – राजस्थान अक्षांशीय दृष्टि से पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध (23°3′ से 30°12′ उत्तरी अक्षांश) तथा देशांतरीय दृष्टि से पूर्वी गोलार्द्ध (69°30′ से 78°17′ पूर्वी देशांतर) में स्थित है। अतः राजस्थान उत्तर-पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है।

Q.24 राजस्थान का देशान्तर विस्तार है–

  • 69°30′ पूर्वी से 78°17′ पूर्वी
  • 69°30′ पूर्वी से 78°17′ पश्चिमी
  • 69°30′ पश्चिमी से 78°17′ पूर्वी
  • 69°30′ पश्चिमी से 78°17′ पश्चिमी

Ans 69°30′ पूर्वी से 78°17′ पूर्वी
Exp. – राजस्थान का देशांतरीय विस्तार 69°30′ पूर्वी देशांतर (पश्चिमी छोर — जैसलमेर) से 78°17′ पूर्वी देशांतर (पूर्वी छोर — धौलपुर) तक है। चूँकि भारत पूर्वी गोलार्द्ध में है, अतः दोनों देशांतर रेखाएँ पूर्वी हैं।

Q.25 राजस्थान राज्य का पूर्व-पश्चिम (देशान्तरीय) व उत्तर-दक्षिण (अक्षांशीय) विस्तार क्रमशः है

  • 7°09′ तथा 7°47′
  • 8°47′ तथा 7°09′
  • 7°47′ तथा 8°09′
  • 8°09′ तथा 8°47′

Ans 8°47′ तथा 7°09′
Exp. – राजस्थान की कुल ग्लोबीय स्थिति — अक्षांशीय विस्तार 7°9′ (23°3′ उत्तरी से 30°12′ उत्तरी अक्षांश) तथा देशांतरीय विस्तार 8°47′ (69°30′ से 78°17′ पूर्वी देशांतर) है। अतः पूर्व-पश्चिम विस्तार 8°47′ और उत्तर-दक्षिण विस्तार 7°09′ है। इससे स्पष्ट है कि पूर्व-पश्चिम विस्तार, उत्तर-दक्षिण से अधिक है।

Q.26 जिस जिले से 70° पूर्वी देशान्तर रेखा गुजरती है, वह है: (JEN Agri. 2022)

  1. जोधपुर
  2. जैसलमेर
  3. धौलपुर
  4. नागौर

Ans 2. जैसलमेर
Exp. – राजस्थान का पश्चिमी छोर 69°30′ पूर्वी देशांतर (जैसलमेर जिले में) से शुरू होता है। 70° पूर्वी देशांतर रेखा जैसलमेर जिले से होकर गुजरती है। राजस्थान की मध्यवर्ती देशान्तर रेखा 74° पूर्वी देशांतर है और मध्यवर्ती अक्षांश रेखा 27° उत्तरी (जयपुर शहर के निकट) है।

Q.27 राजस्थान के बारे में निम्नांकित कथनों में से कौनसा एक सही नहीं है? (Headmaster Exam 2018)

  1. उत्तर-दक्षिण की अपेक्षा पूर्व-पश्चिम विस्तार अधिक है।
  2. उत्तर-दक्षिण की अपेक्षा पूर्व-पश्चिम विस्तार कम है।
  3. इसकी कुल स्थल सीमा 6000 किमी. से कम है।
  4. इसका अक्षांशीय विस्तार 7° अक्षांश से अधिक नहीं है।

Ans विकल्प 2 और 4 दोनों गलत कथन हैं
Exp. – राजस्थान का पूर्व-पश्चिम देशांतरीय विस्तार 8°47′ तथा उत्तर-दक्षिण अक्षांशीय विस्तार 7°09′ है। अतः पूर्व-पश्चिम विस्तार अधिक है, इसलिए कथन (2) गलत है। कथन (4) भी गलत है क्योंकि अक्षांशीय विस्तार 7°09′ है, जो 7° से अधिक है।

Q.28 राजस्थान के निम्न जिलों को पूर्व से पश्चिम की ओर सही क्रम से व्यवस्थित करें — 1. बूँदी, 2. अजमेर, 3. उदयपुर, 4. नागौर (RAS 2016)

  • 1, 3, 2, 4
  • 1, 2, 4, 3
  • 2, 1, 3, 4
  • 1, 2, 3, 4

Ans 1, 2, 4, 3
Exp. – पूर्व से पश्चिम की ओर सही क्रम — बूँदी (सबसे पूर्व में, लगभग 75°-76° पूर्वी देशांतर) → अजमेर (लगभग 74°-75°) → नागौर (लगभग 73°-75°) → उदयपुर (लगभग 73°-74°, इसका पश्चिमी भाग सबसे पश्चिम में)। अतः सही क्रम 1, 2, 4, 3 है।

Q.29 राजस्थान राज्य के कौनसे जिले की सीमा रेखा गुजरात के साथ सबसे कम लगती है?

  1. धौलपुर
  2. दौसा
  3. कोटा
  4. टोंक

Ans 1. धौलपुर
Exp. – सवाई माधोपुर की सीमा दौसा, टोंक, बूँदी, कोटा, बारां और करौली जिलों से लगती है। धौलपुर की सीमा भरतपुर एवं करौली से लगती है, सवाई माधोपुर से नहीं। धौलपुर, सवाई माधोपुर से काफी उत्तर-पूर्व में स्थित है।

Q.30 इनमें से राजस्थान के किस जिले की सीमा पाकिस्तान से नहीं मिलती है?

  1. बाड़मेर
  2. बीकानेर
  3. गंगानगर
  4. हनुमानगढ़

Ans 4. हनुमानगढ़
Exp. – पाकिस्तान के साथ राजस्थान के 4 जिले — गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर — सीमा बनाते हैं। हनुमानगढ़ पाकिस्तान से सीमा नहीं बनाता। हनुमानगढ़ की सीमा पंजाब, हरियाणा और गंगानगर से लगती है। राजस्थान और पाकिस्तान के बीच अन्तर्राष्ट्रीय सीमा (रेडक्लिफ लाइन) की कुल लम्बाई 1070 किमी. है।

Q.31 राजस्थान का कौनसा जिला अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के निकट नहीं है? कनिष्ठ अनुदेशक (कोपा) 20.03.2019

  1. हनुमानगढ़
  2. गंगानगर
  3. बाड़मेर
  4. बीकानेर

Ans 1. हनुमानगढ़
Exp. – पाकिस्तान के साथ सीधी सीमा केवल गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर की लगती है। हनुमानगढ़ जिले की कोई सीमा पाकिस्तान से नहीं लगती, इसलिए यह अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के निकट नहीं है।

Q.32 राजस्थान का कौनसा शहर पाकिस्तानी सीमा के निकट है? (राज. पुलिस कॉन्स्टेबल 2024)

  1. बीकानेर
  2. जैसलमेर
  3. गंगानगर
  4. हनुमानगढ़

Ans 3. गंगानगर
Exp. – पाकिस्तानी सीमा के सर्वाधिक निकट शहर अनूपगढ़ (सबसे नजदीक) तथा जिला मुख्यालय गंगानगर है, जबकि सबसे दूर शहर बीकानेर है। अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा पर सर्वाधिक दूर जिला मुख्यालय बीकानेर है और अन्तर्राष्ट्रीय रेखा से स्पर्श न करने वाला सर्वाधिक दूर जिला मुख्यालय धौलपुर है।

Q.32 निम्न में से कौनसा जिला मुख्यालय राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा से भौगोलिक रूप से सबसे दूर स्थित है?

  1. गंगानगर
  2. बीकानेर
  3. जैसलमेर
  4. बाड़मेर

Ans 2. बीकानेर
Exp. – अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा (पाकिस्तान) को स्पर्श करने वाले जिलों में से बीकानेर जिला मुख्यालय सबसे दूर स्थित है। इसके अलावा, अन्तर्राष्ट्रीय रेखा से बिल्कुल स्पर्श न करने वाला जिला मुख्यालय सर्वाधिक दूर — धौलपुर है।

Q.33 निम्नलिखित में से किस जिले में अन्तर्राष्ट्रीय और अन्तर्राज्यीय सीमा दोनों हैं? (House Keeper 2022)

  1. हनुमानगढ़
  2. बाड़मेर
  3. जालौर
  4. बीकानेर

Ans 2. बाड़मेर
Exp. – बाड़मेर जिले की पश्चिम में पाकिस्तान से अन्तर्राष्ट्रीय सीमा लगती है तथा दक्षिण में गुजरात से अन्तर्राज्यीय सीमा (14 किमी.) भी लगती है। इसलिए बाड़मेर एकमात्र ऐसा जिला है जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय और अन्तर्राज्यीय दोनों सीमाएँ हैं। जालौर और हनुमानगढ़ की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा नहीं है।

Q.34 क्षेत्रफल की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन-सा राजस्थान के बाद सबसे बड़ा राज्य है? (कनिष्ठ अनुदेशक (कोपा) 2019)

  1. उत्तर प्रदेश
  2. मध्यप्रदेश
  3. आन्ध्रप्रदेश
  4. महाराष्ट्र

Ans 2. मध्यप्रदेश
Exp. – भारत में सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले राज्य — 1. राजस्थान (3,42,239 वर्ग किमी.), 2. मध्यप्रदेश (3,08,245 वर्ग किमी.), 3. महाराष्ट्र (3,07,713 वर्ग किमी.)। राजस्थान भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 10.4% है।


Q.35 राजस्थान का क्षेत्रफल निम्नलिखित यूरोपीय देशों में से किनके क्षेत्रफल के लगभग बराबर है? (1. नार्वे 2. बेल्जियम 3. स्विट्जरलैंड 4. पोलैंड) II Grade GK (संस्कृत शिक्षा) 19.02.2019

  • 1, 2, 4
  • 1, 3
  • 2, 4
  • 1, 4

Ans 1, 4
Exp. – राजस्थान का क्षेत्रफल (3,42,239 वर्ग किमी.) — कांगो रिपब्लिक, जर्मनी, नार्वे, वियतनाम, फिनलैंड, पोलैंड एवं जापान के बराबर है। यह ब्रिटेन एवं न्यूजीलैंड से 2 गुना, श्रीलंका से 5 गुना तथा इजरायल से 17 गुना बड़ा है। यूरोपीय देशों में नार्वे (3,85,252 वर्ग किमी.) और पोलैंड (3,12,685 वर्ग किमी.) राजस्थान के निकट हैं।


Leave a Comment